Sat Mar 7, 2026 | Updated 08:53 AM IST
herzindagi
lucknow to hyderabad irctc tour package facilities

लखनऊ वालों की हो गई मौज, IRCTC दे रहा है पूरे परिवार के साथ हैदराबाद घूमने का मौका, जानें ट्रिप के दौरान क्या मिलेंगी सुविधाएं?

टूर पैकेज के सही बजट और कुछ जरूरी जानकारी के साथ आप अपनी यात्रा को आरामदायक और यादगार बना सकते हैं। कोई यात्रा अगर आपक अकेले प्लान कर रहे हैं, तो अक्सर इसमें कोई न कोई तैयारी खराब हो जाती है। जैसे कभी होटल अच्छा नहीं निकलता, तो कभी ट्रेन में टिकट नहीं मिल पाती। 
Editorial
Updated:- 2026-03-06, 17:19 IST

लखनऊ से अब हैदराबाद जाने के लिए आपको ट्रिप प्लान करने की जरूरत नहीं है। ऐसा इसलिए, क्योंकि अब आप टूर पैकेज से यात्रा प्लान बना सकती हैं। बच्चों के पेपर खत्म होने के बाद आपके पास अच्छा मौका है कि आप उन्हें कहीं घुमाने ले जाए। लखनऊ से हैदराबाद जाने के लिए जरूरी नहीं है कि आप महंगा टूर पैकेज ही बुक करें, अगर आपको बजट में अच्छी सुविधा वाला पैकेज मिल रहा है, तो इससे ट्रिप प्लान करने का सोच सकते हैं। हालांकि, आपको टिकट बुक करने से पहले पूरे खर्च पर नजर डाल लेना चाहिए। टूर पैकेज का बजट आपको, अकेले ट्रिप प्लान करने के मुकाबले महंगा लग रहा है, तो बुकिंग न करें। यह पूरी तरह से आपके ऊपर निर्भर करता है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको इस पैकेज के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।

हैदराबाद यात्रा से जुड़ी जानकारी

  • इस पैकेज में आप ट्रेन नहीं बल्कि फ्लाइट से यात्रा करने वाले हैं।
  • लखनऊ से हैदराबाद पहुंचने के बाद आपको बस से सफर करवाया जाएगा।
  • जिन भी लोगों ने पैकेज के लिए टिकट बुक किया है, उन यात्रियों के साथ आप एक साथ बस में सफर करेंगी।
  • पैकेज 4 रात और 15 दिनों का है।
  • पैकेज में आप 14 अप्रैल को सफर कर पाएंगी।
  • पैकेज में मल्लिकार्जुन स्वामी, हैदराबाद, समानता की प्रतिमा और रामोजी फिल्म सिटी घुमाया जाएगा।
  • पैकेज का नाम DILKASH HYDERABAD WITH MALLIKARJUNA JYOTIRLINGA है।

इसे भी पढ़ें- होली के बाद सस्ते में करें गोवा की सैर, मात्र 15000 रुपये में रहने-खाने का खर्च भी शामिल, जानें फायदेमंद होगा या नहीं

lucknow to hyderaba

पैकेज फीस

  • अकेले यात्रा करने पर पैकेज फीस 44400 रुपये है। लेकिन परिवार के साथ यात्रा करते हैं, तो पैकेज आपके लिए फायदेमंद है।
  • 2 लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 38100 रुपये है।
  • तीन लोगों के साथ यात्रा कर रहे हैं, तो प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 36400 रुपये है।
  • बच्चों के लिए पैकेज फीस 33900 रुपये है।
  • भारतीय रेल की आधिकारिक वेबसाइट से टिकट बुकिंग का तरीका आसान है।
  • बजट टूर पैकेज आपके ट्रिप को आसान बना देंगे।

इसे भी पढ़ें- मार्च में घूमने के लिए नहीं जोड़ने पड़ेंगे ज्यादा पैसे, IRCTC ने मात्र 5000 में टूर पैकेज कर दिया है लाइव, जानें फायदेमंद होगा या नहीं

Budget Hyderabad travel package from Lucknow

पैकेज फीस में क्या सुविधाएं मिलेंगी?

  • आने-जाने की फ्लाइट टिकट का खर्च पैकेज फीस में शामिल है।
  • नाश्ता और रात का खाना मिलेगा।
  • 3 स्टार होटल में रात गुजारने का मौका मिलेगा।
  • यात्रा के दौरान एसी बस में सफर करने का मौका मिलेगा।
  • यात्रा बीमा भी मिलेगा।
  • पर्यटन स्थलों के प्रवेश टिकट।
  • केवल 3 दिन नाश्ता और 4 रात का खाना मिलेगा।
  • लंच के लिए अलग से पैसे लगाने होंगे।

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।