Sat Mar 21, 2026 | Updated 02:06 AM IST HZ Awards 2026
irctc march end cheapest tour packages under rs 30000 only

March खत्म होने से पहले IRCTC के इन 3 सस्ते टूर पैकेज से घूम आएं, बाद में मत कहना बताया नहीं

रेलवे के टूर पैकेज से सफर करने से पहले आपके मन में यह सवाल आ रहा है कि यह भरोसेमंद होगा या नहीं, तो जान लें कि इसमें आपको रिफंड की चिंता करने की जरूरत नहीं होगी। IRCTC यह पैकेज लेकर आया है, इसलिए इनपर भरोसा किया जा सकता है।
Editorial
Updated:- 2026-03-20, 14:54 IST

टूर पैकेज से घूमना पसंद करती हैं, तो आपके पास मार्च टूर पैकेज की लिस्ट हम लेकर आए हैं। रेलवे के इन टूर पैकेज का ऑफर मार्च तक है। मार्च खत्म होने से पहले आप इन जगहों पर जाने का प्लान बना लें, क्योंकि यही टूर पैकेज आपको अप्रैल में महंगे भी पड़ सकते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको इन टूर पैकेज में क्या सुविधाएं मिल रही हैं, कितना खर्च आपको लगेगा और कितने दिन का यह ट्रिप प्लान है, इसके बारे में बताने वाले हैं। आप इन सभी जानकारी को पढ़ने के बाद ट्रिप प्लान करने का फैसला करें।

चंडीगढ़ से शुरू हो रहा टूर पैकेज

  • चंडीगढ़ के यात्री इस पैकेज से 27 मार्च को यात्रा कर पाएंगे।
  • पैकेज में आपको राजस्थान के अबू रोड, उदयपुर, जोधपुर और अजमेर घुमाया जाएगा।
  • पैकेज 7 रात और 8 दिनों का है।
  • पैकेज में आपको ट्रेन से यात्रा करवाया जाएगा और घूमने के लिए कैब की सुविधा मिलेगी।
  • पैकेज का नाम CHANDIGARH TO RAJASTHAN है। पैकेज का नाम सर्च करके आप इसके बारे में पूरी जानकारी पढ़ सकते हैं।
  • अकेले यात्रा करने पर पैकेज फीस 39,245 रुपये है। लेकिन परिवार के साथ यात्रा करते हैं, तो पैकेज आपके लिए फायदेमंद है।
  • 2 लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 28,650 रुपये है।
  • तीन लोगों के साथ यात्रा कर रहे हैं, तो प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 26,730 रुपये है।
  • बच्चों के लिए पैकेज फीस 22,895 रुपये है। बजट टूर पैकेज आपके ट्रिप को आसान बना देते हैं।

इसे भी पढ़ें- Ayodhya Ram Mandir Tour Package IRCTC: 4 दिनों का पूरा प्लान, किराया और डिटेल्स, जानें पैकेज से पूरा दर्शन कैसे कर पाएंगी आप

Indian Railways tour packages

हैदराबाद घूम आएं

  • छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, मुंबई, पुणे और सोलापुर से पैकेज की शुरुआत हो रही है।
  • पैकेज में हैदराबाद और मुंबई घुमाया जाएगा।
  • पैकेज की शुरुआत 26 मार्ज से होगी।
  • पैकेज 4 रात और 5 दिनों का है।
  • पैकेज में आपको ट्रेन से यात्रा करवाया जाएगा और घूमने के लिए कैब की सुविधा मिलेगी।
  • पैकेज का नामSPLENDID HYDERABAD WITH RAMOJI EX MUMBAI है।
  • अकेले यात्रा करने पर पैकेज फीस 39,245 रुपये है। लेकिन परिवार के साथ यात्रा करते हैं, तो पैकेज आपके लिए फायदेमंद है।
  • 2 लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 29,600 रुपये है।
  • तीन लोगों के साथ यात्रा कर रहे हैं, तो प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 17,199 रुपये है।
  • बच्चों के लिए पैकेज फीस 15,599 रुपये है।
  • भारतीय रेल की आधिकारिक वेबसाइट से टिकट बुकिंग का तरीका आसान है।

इसे भी पढ़ें- गुजरात का इतना सस्ता टूर पैकेज कहीं और नहीं मिलेगा आपको, जानें IRCTC के साथ सफर में यात्रियों को क्या मिलेंगी सुविधाएं?

March travel packages India

इन पैकेज की टिकट आप भारतीय रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट से बुक कर सकती हैं। पैकेज की बुकिंग के साथ-साथ आपको कैंसिलेशन के बारे में भी पहले ही जानकारी निकाल लेनी चाहिए।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।