herzindagi
best mosques to visit in delhi in hindi

Eid Special: ईद की नमाज़ पढ़ने के लिए बेस्ट हैं दिल्ली की ये मस्जिद

ईद पर खानपान और पहनावे के अलावा नमाज़ भी अदा की जाती है। इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसी मस्जिद के बारे में जानकारी दे रहे हैं, जहां आप ईद की नमाज़ अदा करने के लिए जा सकते हैं।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2023-04-11, 08:20 IST

यह तो हम सभी जानते ही हैं कि ईद मुसलमानों का सबसे खास त्यौहार है और इस त्यौहार का लोग बड़ी बेसब्री से इंतजार करते हैं। ईद-उल-फितर कई वजहों से खास है और सबसे बड़ी वजह है कि रमजान इसी ईद पर ही खत्म होते हैं। इसलिए इस त्यौहार के लिए तैयारियां भी कुछ दिनों में पहले ही शुरू होने लगती हैं।

ईद पर खानपान और पहनावे के अलावा घूमने का भी अलग ही मजा है। लोग एक दूसरे के घर जाकर स्वादिष्ट पकवान खाते हैं और बच्चों को ईदी भी देते हैं। मगर इन चीजों से अगर कुछ अफज़ल है तो वो ईद की नमाज़ है। आपने देखा होगा कि सभी मुस्लमान ईद की सुबह नमाज़ पढ़ने के लिए बाहर जाते हैं और नमाज़ अदा करने के बाद सबसे ईद मिलते हैं।

ऐसे में अगर आप ईद की नमाज़ पढ़ने के लिए दिल्ली की मस्जिद की तलाश कर रहे हैं आज हम कुछ ऐसी मस्जिद के बारे में जानकारी दे रहे हैं, जहां आप ईद की नमाज़ अदा करने के लिए जा सकते हैं।

जामा मस्जिद

Jama masjid

ईद की नमाज़ पढ़ने के लिए जामा मस्जिद एकदम परफेक्ट जगह है। यह नई दिल्ली का एक प्रमुख पर्यटक आकर्षण है। यह देश के सबसे लोकप्रिय इस्लामिक स्थलों में से एक है और इसमें ईद की नमाज़ के लिए लगभग 25,000 लोग एक साथ ठहर सकते हैं।

इस भव्य मस्जिद को इसकी अविश्वसनीय संरचना के लिए जाना जाता है। जिसमें तीन विशाल द्वार, चार भव्य मीनारें और आश्चर्यजनक आंतरिक संगमरमर की सजावट की गई है।

इसे ज़रूर पढ़ें-जामा मस्जिद के करीब इन चीजों को भी जरूर करें एक्सपीरियंस

ईदगाह

आप दिल्ली में स्थित ईदगाह में ईद की नमाज़ अदा करने के लिए जा सकते हैं। बता दें कि ईदगाह ओखला, सीलमपुर, सदर बाजार आदि जगहों पर स्थित है, लेकिन बेहतर होगा कि आप सीलमपुर में ईद की नमाज़ अदा करें। यहां आपको ईदगाह के अलावा दर्जनों ऐसी मस्जिद मिलेंगी जहां आप ईद की नमाज़ अदा करने के लिए जा सकते हैं। यकीनन यहां की रौनक आपको खूब पसंद आएंगी।

हजरत निजामुद्दीन दरगाह

Nizamuddin dargah

निजामुद्दीन दरगाह की गिनती दुनिया के सबसे मशहूर सूफी संतों में होती है। दरगाह के परिसर के अंदर एक अच्छी तरह से संरक्षित टैंक है जो कई अन्य मकबरों से घिरा हुआ है। कहा जाता है कि इस तालाब के निर्माण को लेकर संत और तुगलकाबादके शासकों के बीच एक बड़ा विवाद था।

इस दरगाह में शाहजहां की बेटी जहांआरा की कब्र और अमीर खुसरो की कब्र भी है..खैर। आप ईद की नमाज़ पढ़ने के लिए निजामुद्दीन जा सकते हैं।

फतेहपुरी मस्जिद

Fatehpuri masjid

यह मस्जिद पुरानी दिल्ली के चांदनी चौकमें स्थित है। लाल पत्थरों से बनी यह मस्जिद देखने में बेहद खूबसूरत लगती है। इस मस्जिद में एक हॉल भी है, जिसमें 7-आर्चड् ओपनिंग है। बता दें कि इस मस्जिद को ईद-उल-फितर के दिन शानदार तरीके से सजाया जाता है।

इसे ज़रूर पढ़ें-जामा मस्जिद के अलावा जानें दिल्ली की इन फेमस मस्जिदों के बारे में

इस दिन यहां हजारों की संख्या में लोग आते हैं। इस मस्जिद में जाकर आपको शांति का एहसास होगा। साथ ही आप मुगल काल की कला से भी रूबरू होंगे।

इन जगहों पर आप ईद की नमाज़ अदा करने के लिए जा सकते हैं। साथ ही, आपको यह आर्टिकल कैसा लगा? हमें कमेंट कर जरूर बताएं और इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी के साथ।

Image Credit- (@Shutterstock and Freepik)

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।