Kurti Designs के 5 प्रकार से बनाएं अपना लुक सुंदर!

पार्टी हो या ऑफिस हर जगह के लिए परफेक्ट चॉइस साबित हो सकते हैं ये ट्रेंडी कुर्ती डिजाइन।

Kurti Designs के 5 प्रकार
Kurti Designs के 5 प्रकार

Loading...

फैशन की दुनिया में कुछ आउट्फिट ऐसे होते हैं जो कभी भी ट्रेंड के बाहर नहीं जाते हैं, उन्हीं में से एक है कुर्ती। यह न केवल हर उम्र की महिलाओं के लिए सही हो सकती है, बल्कि इसकी डिज़ाइन, आरामदायक फैब्रिक और बहुपयोगिता के कारण यह आज की सबसे पसंदीदा ड्रेस में शामिल हो चुकी है। आज बाजार में कुर्तियों की इतनी वैरायटी मौजूद है कि हर महिला अपनी पर्सनैलिटी और पसंद के अनुसार कोई न कोई डिज़ाइन चुन सकती है, जैसे; स्टेटमेंट लुक देने वाली चिकनकारी कुर्तियां, फ्लेयर्ड अनारकली, मॉडर्न हाई-लो स्टाइल या क्लासिक स्ट्रेट कट कुर्तियां आदि। रंगों, कढ़ाई और फैब्रिक की भी इतने सारे विकल्प उपलब्ध है कि हर मौसम और हर फंक्शन के लिए आपको परफेक्ट कुर्ती मिल सकती है। कुर्ती ना सिर्फ पहनने में आरामदायक होती है, बल्कि इसकी खूबसूरती महिलाओं की आत्मविश्वास को भी बढ़ाती है। यही कारण है कि स्टाइल स्ट्रीट में Kurti Design का ट्रेंड हर सीजन में छाया रहता है और महिलाओं के मन को भाते रहता है।

विभिन्न प्रकार की कुर्तियां के डिजाइन  

वैसे तो आपको कई सारे प्रकार की कुर्तियां देखने को मिल सकती हैं लेकिन अगर ट्रेंडिंग कुर्ती की बात करें तो यह 5 प्रकार की कुर्ती डिजाइन आजकल फैशन की दुनिया में छाई हुई है और महिलाएं इसे काफी पसंद भी कर रही हैं। देखें विस्तार से,  

  • अनारकली कुर्ती: अनारकली कुर्ती भारतीय परंपरा और शाही अंदाज के लिए जानी जाती है। यह कुर्ती ऊपर से फिटेड और नीचे से फ्लेयर्ड होती है, जो पहनने वाले को राजकुमारी जैसा एहसास दे सकती है। घेरदार डिज़ाइन और लंबाई इसकी खासियत होती है, जो इसे खास मौकों जैसे शादी, त्योहार या पारिवारिक समारोहों के लिए परफेक्ट बना सकती है। इसके फैब्रिक की बात करें तो जॉर्जेट, नेट, सिल्क, कॉटन आदि में आपको इसके विकल्प मिल सकते हैं। आप इसे चूड़ीदार या लेगिंग्स के साथ पहन सकती हैं और हेवी दुपट्टा व झुमके के साथ अपनी खूबसूरती में चार चांद लगा सकती हैं।
  • स्ट्रेट कट कुर्ती: स्ट्रेट कट कुर्ती सबसे ज्यादा पहनी जाने वाली कुर्ती डिज़ाइनों में से एक है। यह कुर्ती साधारण, क्लासिक और एलिगेंट लुक दे सकती है। इसका सीधा कट शरीर की लंबाई को और भी आकर्षक बनाता है। आप इसे ऑफिस, कॉलेज या कैज़ुअल डेली वियर के लिए भी चुन सकती हैं जो एक बेहतरीन विकल्प बन सकता है। साथ ही यह, कॉटन, रेयॉन, लिनेन जैसे फैब्रिक में आपको मिल सकते हैं। इसे पलाज़ो, पैंट्स या लेगिंग्स के साथ पेयर किया जा सकता है। 
  • नायरा कट कुर्ती: नायरा कट कुर्ती हाल के वर्षों में बेहद लोकप्रिय हुई है। इसका डिज़ाइन मॉडर्न टच के साथ एथनिक फील दे सकता है। यह आमतौर पर सामने से ओपन होता है और दोनों तरफ से फ्लेयर्ड होता है, जिससे पहनने पर फॉर्मल और फंकी लुक दोनों मिल सकते हैं। आप इसे रेयॉन, शिफॉन, सिल्क जैसे फैब्रिक में ले सकती हैं जो आपको आराम देने में भी मदद कर सकते हैं। 
  • ए-लाइन कुर्ती: A-Line Kurti का डिज़ाइन A शेप में नीचे की ओर फैलता है, जिससे यह शरीर को स्लिम और ग्रेसफुल लुक दे सकता है। यह कुर्ती फॉर्मल और सेमी-फॉर्मल दोनों लुक के लिए बढ़िया हो सकता है। इसके हल्के फुल्के डिज़ाइन इसे गर्मियों के लिए एक शानदार चॉइस बना सकते हैं। आप इसे स्किन फिट लेगिंग्स या क्रॉप्ड पैंट्स के साथ पहन सकती हैं और बेल्स या फ्लैट सैंडल के साथ कैरी करने पर यह आपके लुक को और अधिक आकर्षक बना सकता है।
  • अंगरखा कुर्ती: अंगरखा कुर्ती मुगलकालीन पोशाक से प्रेरित मानी जाती है और इसकी डिज़ाइन में एक भाग दूसरे भाग के ऊपर बंधता है, जिसे डोरी या लेस से बांधा जाता है। यह डिज़ाइन पारंपरिकता की गहराई लिए हुए होता है और पहनने वाली को एक शाही लुक दे सकता है। त्योहार से लेकर सांस्कृतिक कार्यक्रमों और ट्रेडिशनल फंक्शन के लिए यह एक शानदार विकल्प हो सकता है। वहीं आप इसे सिल्क, खादी, कॉटन के फैब्रिक में ले सकती हिन और इसे कंट्रास्ट दुपट्टा, झुमके और मोजरी के साथ पहन कर अपने लुक को पूरा कर सकती हैं। 

Top Three Products

  • Loading...

    LookMark Women's & Girl's White Color Chikankari Long Kurti Gown

    Loading...

    सफेद रंग में आने वाला यह अनारकली कुर्ती सेट चिकनकारी डिजाइन में आती है जो आजकल महिलाओं के बीच काफी लोकप्रिय हो रही है। सॉलिड पैटर्न और थ्री कॉर्टर स्लीव इसे काफी ट्रेंडी लुक दे रहे हैं जिसे आप अगर सिल्वर ज्वेलरी के साथ पहनती हैं तो यह आपके लुक को निखारने में मदद कर सकती है। V-Neck डिजाइन के साथ आने वाली यह कुर्ती लॉन्ग लेंथ में आपको मिल सकती है और साथ ही यह स्ट्रेट फिट है जो किसी भी बॉडी टाइप की महिला पर जंच सकती है। आप इसे किसी भी पारिवारिक समारोह, ऑफिस पार्टी या त्योहार में भी स्टाइल कर सकती हैं। इसके साथ आप गले में चोकर भी पहन सकती हैं जो आपके स्टाइल को पूरा करने में मददगार साबित हो सकता है। 

    01

    Loading...

  • Loading...

    GoSriKi Women's Rayon Viscose Straight Bandhej Printed Kurta

    Loading...

    रेयॉन से बना यह कुर्ता सेट काफी आरामदायक और मुलायम है जिसे आप पूरे दिन आराम से पहन कर रह सकती है और हवादार होने की वजह से आपको इस कुर्ती के साथ गर्मी भी कम लगेगी बंधेज प्रिंट में बनी यह Kurti आपको पैंट और दुपट्टे के साथ मिल रही है जो आपके लुक को कंप्लीट करने में मददगार साबित हो सकते हैं। यह गुलाबी रंग के अलावा, हरा, पीला, नारंगी, लाल, काला, नीला आदि जैसे कई सारे रंगों में मिल सकते हैं जिसे आप अपनी पसंद और अवसर के अनुसार चुन सकती हैं। यह गोल गला डिजाइन के साथ आता है और साथ ही, यह सेट आपको XS से लेकर 5XL साइज तक में मिल सकता है, जिसे आप अपनी साइज के अनुसार चुन सकती हैं। आप इसे झुमकों और बिंदी के साथ स्टाइल करके एक आकर्षक लुक पा सकती हैं।

    02

    Loading...

  • Loading...

    Stylum Women's Floral Print Rayon Regular Fit A-Line Kurta

    Loading...

    फ्लोरल प्रिंट में आने वाली यह कुर्ती 100% रेयॉन से बनी हुई है जो हवादार और आरामदायक है जिसे आप पूरे दिन आराम से पहन सकती है। यह कैजुअल वियर से लेकर ऑफिस तक जाने के लिए एक बढ़िया विकल्प बन सकती है। इस Kurti For Women को आप पलाजों या फिर स्ट्रेट पैंट के साथ भी स्टाइल कर सकती हैं जो आपको एक ट्रेंडी लुक देने में मदद कर सकते हैं। ए-लाइन स्टाइल में आने वाली यह कुर्ती काफी आकर्षक लुक में आती है और हाफ स्लीव डिजाइन इसे फैशनेबल बनाती है। एक्वा रंग के अलावा यह आपको लाइम ग्रीन, लाइट ब्लू, पीला, रूबी आदि जैसे रंगों में भी मिल सकती है जिसे आप अपनी पसंद के अनुसार चुन सकती हैं।

    03

    Loading...

कुर्ती को स्टाइल करने के टिप्स

चाहे बात कुर्ती पहन कर ऑफिस जाने की हो या फिर किसी समारोह में शामिल होना हो, अगर सही तरीके से इसे स्टाइल नहीं किया जाए तो यह आपके लुक को बिल्कुल भी निखार नहीं सकती लेकिन वहीं कुछ बातों का ध्यान रख कर आप सामान्य-सी कुर्ती के साथ भी एक आकर्षक लुक पा सकती हैं। देखें कुछ स्टाइलिंग टिप्स; 

  • बॉटम का सही चुनाव - कुर्ती को सिर्फ लेगिंग्स तक सीमित न रखें। आजकल पलाज़ो, शरारा, धोती पैंट, ट्राउजर और स्कर्ट जैसे कई विकल्प मौजूद हैं जिन्हें आप स्टाइल कर सकती हैं। अगर कुर्ती सिंपल है, तो थोड़ा डिजाइनर बॉटम पहन सकती हैं और अगर कुर्ती भारी है, तो बॉटम को सिंपल रख सकती हैं।
  • दुपट्टा - एक सिंपल कुर्ती को भी आप एक सुंदर दुपट्टे के साथ खास बना सकती हैं। कॉन्ट्रास्ट रंग, प्रिंटेड, बंधेज या सिल्क दुपट्टा आपके लुक में जान डाल सकता है।
  • फुटवियर का चुनाव -  मोजरी, कोल्हापुरी चप्पल या ब्लॉक हील्स, कुर्ती के साथ इनमें से कोई भी फुटवियर परफेक्ट एलजी सकता है। 
  • ज्वेलरी - झुमके, चांदबाली, ओक्सिडाइज्ड नेकलेस या स्टेटमेंट रिंग, कुर्ती के साथ ये ट्रेंडी ऐक्सेसरीज बहुत खूबसूरत लग सकती हैं। आप हल्की कुर्ती पर हेवी झुमके और हैवी कुर्ती पर हल्के ईयररिंग्स पहन सकती हैं।
  • हेयरस्टाइल और मेकअप - आपकी Kurti की Design कोई भी हो इसके साथ, खुले बाल या फिर चोटी वाला हेयरस्टाइल बढ़िया लग सकता है। साथ ही, हल्का मेकअप और काजल आंखों को आकर्षक बना सकता है।

इन्हें भी पढ़ें - 

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Loading...

Faq's

  • कुर्ती को कैसे स्टाइल कर सकते हैं?
    +
    कुर्ती को लेगिंग, पलाज़ो या जींस के साथ स्टाइल किया जा सकता है। एक्सेसरीज के साथ इसे और भी आकर्षक बनाया जा सकता है।
  • कुर्ती के लिए कौन सा फैब्रिक अच्छा माना जाता है?
    +
    Kurti के लिए वैसे तो कई सारे फैब्रिक आते हैं जिसे आप अपनी कंफर्ट के अनुसार चुन सकती हैं, बाकि गर्मियों के लिए कॉटन और लिनेन और सर्दियों के लिए सिल्क और वूल फैब्रिक अच्छे माने जाते हैं।
  • कुर्ती के साथ कौन-सा बॉटम वियर सही रहता है?
    +
    कुर्ती के साथ अलग-अलग प्रकार के बॉटम वियर को आप पहन सकती हैं, जैसे सीधी कट वाले कुर्ती के साथ पैंट्स, पलाज़ो या लेगिंग्स पहना जा सकता है तो वहीं अनारकली कुर्ती के साथ भी लेगिंग्स कैरी किया जा सकता है।