ओकेजन चाहें जो भी हो महिलाओं के लिए परफेक्ट लुक बेहद मायने रखता है। वहीं वेडिंग सीजन के लिए तो यह और भी जरूरी हो जाता है, क्योंकि बाकी पार्टी के मुकाबले वेडिंग पार्टी काफी बड़ी और खास होती है। ऐसे में यहां पर कुछ ऐसे स्टाइलिश Wedding Lehenga डिजाइन बताए जा रहे हैं, जो इस सीजन में काफी ट्रेंडी साबित हो सकते हैं। अगर आपको भी हाल-फिलहाल में कोई वेडिंग फंक्शन अटेंड करना है, तो यहां पर आप हर फंक्शन के हिसाब से अलग-अलग लहंगा ऑप्शन्स देख सकती हैं। इनमें हल्के से लेकर भारी वर्क वाले लहंगा मिल जाएंगें, जिन्हें आप ओकेजन के हिसाब से स्टाइल कर सकती हैं।
लहंगा एक ऐसा आउटफिट है, जिसे वेडिंग फंक्शन में काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। हल्दी के फंक्शन से लेकर मेंहदी, संगीत, शादी और रिसेप्शन तक में महिलाएं अक्सर लहंगा पहनना पसंद करती हैं। इसी वजह से यहां पर आपको कुछ खूबसूरत लहंगा ऑप्शन्स दिए जा रहे हैं। इनमें आपको अलग-अलग फैब्रिक, डिजाइन, पैटर्न और स्टाइल वाले लहंगा मिल जाएंगें। इनमें से कुछ लहंगे ऐसे हैं, जिन्हें Lehenga Design For Bridal के लिए भी ट्राई कर सकती हैं। इसके अलावा वेडिंग फंक्शन में इसे अच्छे-से स्टाइल करने के लिए इनमें लहंगा, चोली के साथ ही मैचिंग दुपट्टा भी मिलता है।
ओकेजन के हिसाब से कैसे चुनें परफेक्ट लहंगा?
लहंगा में वैसे तो कई तरह के डिजाइन और पैटर्न मिल जाते हैं, लेकिन इन्हें ओकेजन के हिसाब से सेलेक्ट करना अच्छा रहता है। वेडिंग में भी कई अलग-अलग फंक्शन होते हैं, जिनमें आप कुछ इस तरह के लहंगे ट्राई कर सकती हैं-
- हल्दी- हल्दी फंक्शन के लिए अधिकतर लोग यलो कलर की थीम रखते हैं, इसलिए हल्दी फंक्शन पर Silk फैब्रिक या फिर फ्लोरल पैटर्न के साथ आने वाला पीले रंग का लहंगा पहन सकती हैं। हांलाकि आजकल लोग हल्दी पर मजेंटा और गोल्डन कलर पहनना भी पसंद करते हैं, जिसे आप थीम के हिसाब से चुन सकती हैं।
- मेंहदी- शादी के मौके पर होने वाले मेंहदी फंक्शन में हरे रंग का Lehenga For Women कैरी कर सकती हैं। मेंहदी फंक्शन में एंब्राइडरी वर्क वाले लहंगें काफी अच्छे लगते हैं। इसके लिए गहरा हरा या हल्का हरा कोई भी रंग चुना जा सकता है।
- संगीत- संगीत फंक्शन की थीम अक्सर ब्राइट कलर्स की होती है। ऐसे में आप नेवी ब्लू, व्हाइट, पिंक जैसे कलर वाल लहंगे ट्राई कर सकती हैं। संगीत पर मिरर वर्क या फिर शाइनी Simmer वर्क वाले लहंगें पहने जा सकते हैं।
- शादी- शादी का फंक्शन अगर रात का है, तो ब्राइट कलर वाला लहंगा अच्छा रहेगा। वहीं दिन की शादी के लिए कुछ पेस्टल कलर्स सही रहते हैं। शादी के मौके पर एंब्राइडरी, टेसल या फिर हैवी वर्क वाले Lehengas अच्छे लगते हैं।
- रिसेप्शन- शादी फंक्शन के बाद होने वाले रिसेप्शन में महिलाएं ब्लैक, ब्लू, पर्पल, लेवेंडर या फिर मजेंटा रंग का लहंगा पहन सकती हैं। इस मौके पर Sequence वर्क वाले लहंगे काफी अच्छे रहते हैं, जिन्हें पहनकर एक ब्राइट लुक मिलता है।