किसी भी शहर में अनोखे और स्वादिष्ट पकवान देखने को मिल ही जाते हैं और उन्हें खाने का अलग ही मज़ा होता है। लेकिन जब बात चेन्नई की आती है, तो मुंह में पानी आ ही जाता है। चेन्नई एक जीवंत शहर है, जहां पर देखने व करने के लिए बहुत कुछ है। यह एक ऐसा शहर है, जहां पर आपको आधुनिक व प्राचीन का एक बेहतरीन मिश्रण देखने को मिलेगा। शायद यही कारण है कि यह शहर यहां आने वाले किसी भी पर्यटक को कभी निराश नहीं करता।
शहर में घूमने के कई विकल्प मौजूद हैं। चाहे वह मौज-मस्ती का दिन बिताना हो, साहसिक गतिविधियों में शामिल होना, खरीदारी करना हो या फिर स्वादिष्ट पकवान का मजा लेना हो। चेन्नई में घूमते हुए आप कई बेहतरीन जगहों व कैफे को एक्सप्लोर कर सकती हैं। अगर आप भी चेन्नई घूमने का प्लान कर रही हैं, तो चलिए आज हम आपको बता रहे हैं कि आपको चेन्नई में रहते हुए कौन-कौन से कैफे घूमना चाहिए..
द ब्रू रूम, कैफे
यह कैफे चेन्नई में सबसे अच्छे कैफे के रूप में जाना जाता है, द ब्रू रूम द सवेरा होटल के बगीचों में स्थित है, जो रविवार के दिन घूमने के लिए एक परफेक्ट स्थान है। इस कैफे में परोसे जाने वाले हॉट चॉकलेट और ब्राउनी पसंदीदा चार्ट में सबसे ऊपर हैं। इसके अलावा, अन्ना नगर में द ब्रू रूम की एक और शाखा है। द ब्रू रूम कैफ चेन्नई में उन लोगों के लिए स्वर्ग जैसा है, जो खाने के शौकीन हैं और खूबसूरत जगहों पर बाहर बैठना पसंद करते हैं।
स्थान:सवेरा होटल, 146, आरके सलाई, मायलापुर और दुकान एफ 63, वीआर मॉल पहली मंजिल, कोयम्बेडु, अन्ना नगर पश्चिम
लागत:INR 1100 दो लोगों के लिए
समय: सुबह 8:00 बजे से 11:00 बजे तक
शिराज आर्ट कैफे
यदि आप समुद्र तट के सामने एक अच्छा भोजन करने के सपने देखते हैं, तो यह वह जगह है जहां आप यह कर सकते हैं! इस कैफे को एक रेस्तरां भी माना जाता है। यहां का फारसी थीम का भोजन बहुत स्वादिष्ट है। फारसी व्यंजनों में आपको यहां की बैंगन करी और केसर चावल का स्वादजरूर चखना चाहिए। इसके अलावा, यहां आप कैफे में खाने के बाद एक लंबी सैर के लिए शांतिपूर्ण समुद्र तट की सैर भी कर सकते हैं।
स्थान: 27, बीच रोड, कपलेश्वर नगर, नीलांगराय
लागत: INR 1100 दो लोगों के लिए
समय: दोपहर 12:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक और 6:00 शाम से 11:00 रात बजे तक
इसे ज़रूर पढ़ें- गणपतिपुले: एक छोड़ा समुद्री तट जिसकी खूबसूरती के आगे गोवा भी है फेल
चाय विला कैफे
चाय विला कैफे, अलग-अलग चाय की मनमोहक रेंज पाने के लिए चेन्नई की सबसे अच्छी जगहों में से एक है। अगर आप चाय पीने के शौकीन हैं, तो यह जगह आपके लिए बेस्ट है। यहां आपको 62 से अधिक प्रकार की प्रामाणिक, पारंपरिक और अंतर्राष्ट्रीय चाय पीने को मिल जाएंगी। इसकी पहली मंजिल पर आपको कैफे जैसा माहौल मिलेगा और दूसरी मंजिल पर बढ़िया डाइनिंग का। यहां आपको चाय, कॉफी और स्वादिष्ट भोजन के साथ, अद्भुत मिठाइयां भी खाने को मिलेंगी। इस कैफे में आपको एक शानदार माहौल, सुंदर सजावट और एक शांत वातावरण मिलेगा।
स्थान: पुराना 52/2, नया 40/2, तिरुमलाई पिल्लई रोड।
लागत: INR 1000 दो लोगों के लिए
समय:सुबह 11 बजे से रात 11.30 बजे तक
कैफे अरेबिका- एक स्वीट टूथ हेवन
कैफे अरेबिका, चेन्नई का बहुत ही आकर्षक कैफे है। अगर आप मीठा खाने के शौकीन हैं, तो आपको यहां अवश्य जाना चाहिए। यहां आपको ताजा बेक्ड केक, पेस्ट्री, स्मूदी, आइस क्रीम से लेकर कांच के डिस्प्ले में खूबसूरती से सजाए गए कई डेसर्ट का लुत्फ उठाने का मौका मिलेगा। हालांकि, मीठे के अलावा यहां आपको शाकाहारी और गैर-शाकाहारी डिशेजजैसे सैंडविच, बर्गर, रैप्स, फ्राइज़ और तरह-तरह के पेय पदार्थ आदि व्यंजन मिल जाएंगे। इसकी आकर्षक आंतरिक साज-सज्जा, बैठक और शांत वातावरण निश्चित रूप से पर्यटकों को प्रसन्न करेगा।
स्थान: नंबर 4, सी शेल के पास, तीसरा एवेन्यू, ब्लॉक ई, अन्ना नगर पूर्व।
लागत: INR 400 दो लोगों के लिए
समय: सुबह 9:00 बजे से रात 11:30 बजे तक
इसे ज़रूर पढ़ें-महानदी और कालिंदी नदियों के संगम पर स्थित मालदा शहर में घूमने का है एक अलग ही मज़ा
चेन्नई के इन कैफे में आप समय निकालकर जरूर जाएं। आपको लेख पसंद आया हो तो इसे शेयर और लाइक ज़रूर करें, साथ ही ऐसी अन्य जानकारी पाने के लिए जुड़े रहें हरजिन्दगी के साथ।
Recommended Video
Image credit- (@Zomato,Holiday.com)
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों