भारत में ऐसे कई छोटे-छोटे समुद्री तट हैं जिसके बारे में बहुत कम लोगों को ही जानकारी होती है। लेकिन, जब पर्यटक उन छोटे समुद्री तट के किनारे पहुंचाते हैं, तो उन्हें यक़ीनन लगता है कि गोवा आदि जगहों का समुद्री तट भी फेल है। रत्नागिरी जिले में स्थित गणपतिपुले एक छोटा शहर है लेकिन, इस शहर में मौजूद समुद्री तट के आगे बड़े-बड़े समुद्री तट भी फीका लगते हैं।
गहरे नील समुद्र, नारियल के पेड़ों की हरी भरी हरियाली के बीच मौजूद यह जगह महाराष्ट्र में स्वर्ग के रूप में फेमस है। फैमली, फेंड्स या फिर कपल्स के लिए भी यह जगह एकदम परफेक्ट मानी जाती है। यहां कई बेहतरीन जगहों पर घूमने के साथ-साथ वाटर स्पोर्ट्स एक्टिविटीज को भी एन्जॉय करने का मौका मिला सकता है, तो आइए जानते हैं यहां घूमने के लिए कुछ बेहतरीन जगहों के बारे में।
हरे-भरे पेड़ों से घिरा हुआ गणपतिपुले बीच गणपतिपुले की सबसे फेमस जगहों में से एक है। यहां आने वाले सैलानी सबसे पहले इसी जगह घूमने के लिए आते हैं। समुद्र के किनारे शांतिप्रिय वातावरण किसी भी सैलानी के लिए किसी जन्नत से कम नहीं है। अगर आप फैमली या फ्रेंड्स के साथ भीड़-भाड़ से दूर किसी सुकून भरी जगह पर जाना चाहते हैं, इससे बेहतरीन कोई जगह नहीं हो सकती है। यहां आप वाटर स्पोर्ट्स एक्टिविटीज को भी एन्जॉय कर सकते हैं।इसके अलावा आप आरे वेयर बीच और bhandarpule बीच भी घूमने के लिए जा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें:पर्यटकों को काफी आकर्षित करता है कोलिया भोमोरा सेतु, रोमांचक है इसका सफर
गणपतिपुले बीच के बाद सबसे अधिक सैलानी जयगढ़ किला ही पहुंचते हैं। समुद्र तट के किनारे लगभग 13 एकड़ के क्षेत्र में फैला हुआ यह फोर्ट कई अद्भुत दृश्यों को पेश करता है। जयगढ़ फोर्ट को खासकर फोटोग्राफी के रूप में पसंद किया जाता है। स्थानीय लोगों द्वारा यह फोर्ट और इसके आसपास की जगहें पिकनिक पॉइंट के रूप में भी प्रसिद्ध है। (महाराष्ट्र का दिवेआगर शहर घूमने पहुंचे) आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस किले का निर्माण 16वीं शताब्दी में हुआ जो आज भी सैलानियों के आकर्षण का केंद्र है।
वैसे तो गणपतिपुले में कई मंदिर है लेकिन, स्वयंभू गणपति मंदिर को सबसे प्राचीन और पवित्र मंदिर माना जाता है। लगभग 4 सौ साल से भी अधिक प्राचीन इस मंदिर में हर साल लाखों तीर्थयात्री भगवान गणेश के दर्शन के लिए आते हैं। आपको बता दें कि गणपतिपुले शहर का नाम भगवान गणेश से ही लिया गया है। अगर आप अपनी यात्रा में किसी धार्मिक जगह को शामिल करना चाहते हैं, तो यहां जा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें:ओंकारेश्वर: ह्रदय राज्य मध्य प्रदेश में घूमने की एक बेहतरीन जगह
समुद्री तट, फोर्ट और मंदिर घूमने के बाद आप यहां मौजूद कोंकण संग्रहालय भी घूमने के लिए जा सकते हैं। यहां आपको गणपतिपुले शहर के इतिहास को करीब से देखने का मौका मिल सकता है। आपको बता दें कि कोंकण संग्रहालय एक ओपन-एयर संग्रहालय है, जो तीन एकड़ में फैला हुआ है। यहां सुबह 8 बजे से लेकर शाम 6 बजे के बीच घूमने के लिए जा सकते हैं। टिकट की बात करें तो प्रति व्यक्ति 40 रुपये के आसपास है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@makemytraveling.com,ratnagiritourism.in)
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।