herzindagi
mysterious historical caves in india

भारत की यह ऐतिहासिक गुफाएं करवाएंगी आपको अलग ही अनुभव

भारत में सिर्फ खूबसूरत पहाड़ या झरने ही स्थित नहीं हैं, बल्कि कुछ गुफाएं भी हैं, जो बहुत अधिक प्राचीन हैं। इन गुफाओं को देखने का अपना एक अलग ही आनंद है।
Editorial
Updated:- 2022-08-27, 13:00 IST

जब भारत की खूबसूरती की बात होती है, तो बर्फ से ढके पहाड़ों से लेकर स्मारक और कई तरह के लुभावने परिदृश्यों का जिक्र किया जाता है। इसके अलावा, भारत की संस्कृति और सभ्यता भी पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती है। हालांकि, भारत की खूबसूरती सिर्फ यहीं तक सीमित नहीं है, बल्कि यहां के विभिन्न राज्यों में कुछ बेहतरीन गुफाएं भी हैं, जिन्हें देखने का अपना एक अलग ही आकर्षण है।

भारत की प्राचीन गुफाओं में लोग केवल अजंता और एलोरा की गुफाओं या फिर मुंबई की पसंदीदा एलीफेंटा गुफाओं के बारे में बात करते हैं। जबकि भारत में ओडिशा से लेकर मध्य प्रदेश तक कई ऐसी ऐतिहासिक खूबसूरत गुफाएं स्थित हैं, जिन्हें व्यक्ति को एक बार जरूर देखना चाहिए। कुछ में बेहतरीन मूर्तियां और नक्काशी है, जबकि कुछ में स्टैलेग्माइट्स और स्टैलेक्टाइट्स हैं।

इनमें से अधिकांश गुफाएं उस समय की विभिन्न प्रकार की वास्तुकला के बेहतरीन उदाहरणों में से एक हैं, जबकि कुछ बौद्ध जीवन और शिक्षाओं को भी दर्शाती हैं। इन गुफाओं को देखने से आप भारत की विरासत के बारे में अधिक बेहतर और करीब से जान पाएंगे। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको भारत में स्थित ऐसी ही कुछ ऐतिहासिक गुफाओं के बारे में बता रहे हैं-

अजंता और एलोरा की गुफाएं, महाराष्ट्र

ajanta cave

भारत के महाराष्ट्र के जलगांव शहर में स्थित, अजंता और एलोरा की गुफाओं को किसी भी तरह के परिचय की जरूरत नहीं है। इन गुफाओं को देखने के लिए दुनियाभर से लोग आते हैं। चट्टानों को काटकर बनाई गई गुफाओं में प्राचीन धार्मिक चित्र और मूर्तियां हैं।

एलोरा में 34 गुफाएं हैं जो छठी और 11वीं शताब्दी ईस्वी पूर्व की हैं। वहीं, अजंता में 29 गुफाएं हैं जो दूसरी शताब्दी ईसा पूर्व और छठी शताब्दी ईस्वी की हैं। अजंता की गुफाएं बौद्ध धर्म को समर्पित हैं जबकि एलोरा की गुफाएं बौद्ध धर्म, हिंदू धर्म और जैन धर्म के मिश्रण को दर्शाती हैं।

इसे जरूर पढ़ें-Travel Tips: इन रहस्यमयी गुफाओं में घूमना किसी रोमांच से कम नहीं, आप भी पहुंचें

भीमबेटका गुफाएं, मध्य प्रदेश

bheembetka cave

भीमबेटका गुफाएं मध्य प्रदेशमें रातापानी वन्यजीव अभयारण्य के अंदर स्थित हैं। इन गुफाओं को विश्व धरोहर स्थल के रूप में मान्यता प्राप्त है। ये गुफाएं मानव जाति की सबसे पुरानी कलाकृतियों को प्रदर्शित करती हैं। इन गुफाओं को लेकर एक धारणा यह भी है कि निर्वासन के समय पांडवों ने इसे अपना आश्रय स्थल बनाया था, जिसके कारण यह भारत की महत्वपूर्ण गुफाओं में से एक है।

मौसमाई गुफाएं, मेघालय

मेघालय के चेरापूंजी में स्थित मौसमाई गुफाएं देश की अन्य गुफाओं से कई मामलों में अलग है। पृथ्वी पर सबसे नम स्थान के पास स्थित, मौसमाई गुफाएं सुंदर चूना पत्थर की गुफाएं हैं जिनमें कई विशाल कक्ष और मार्ग हैं। जहां अन्य भारतीय गुफाओं में अंधेरा ही रहता है, वहीं इसके विपरीत यह गुफाएं पूरी तरह से जगमगाती हैं, जिससे पर्यटकों के लिए उन्हें तलाशना सुविधाजनक हो जाता है। गुफा के अंदर आपको सुंदर स्टैलेक्टाइट और स्टैलेग्माइट संरचनाएं देखने का मौका मिलेगा।

बाग गुफाएं, मध्य प्रदेश

baag cave

मध्य प्रदेश में विंध्याचल पर्वतमाला में बघानी नदी के तट पर स्थित, बाग गुफाएं नौ रॉक-कट संरचनाओं का एक समूह हैं। गुफाओं को उनके प्राचीन चित्रों के लिए जाना जाता है। बाग गुफाओं को लोग रंग महल के नाम से भी जानते हैं। चट्टानों को काटकर बनाई गई ये गुफाएं प्राचीन भारतीय कला का बेहतरीन उदाहरण हैं। ऐसा माना जाता है कि इन गुफाओं का निर्माण बौद्ध भिक्षु दाताका ने चौथी शताब्दी के अंत से लेकर छठी शताब्दी ईस्वी में किया था।

बादामी गुफाएं, कर्नाटक

badami cave

कर्नाटक में स्थित बादामी गुफाओं में चार गुफाएं हैं जिनमें से दो भगवान विष्णु को समर्पित हैं, एक भगवान शिव को और दूसरी जैनियों को। एक पहाड़ी की चोटी पर लाल बलुआ पत्थर से बनी बादामी गुफाएं भारतीय रॉक-कट वास्तुकला के सबसे बेहतरीन उदाहरणों में से एक हैं। ऐसा माना जाता है कि यह भारतीय गुफाएं छठी शताब्दी ईस्वी पूर्व की हैं।(भारत में मौजूद 9 प्रसिद्ध गुफाओं की कहानी)

इसे जरूर पढ़ें-क्या आप भी जानते हैं भारत की इन 5 सबसे खूबसूरत गुफाओं के बारे में?

अगर आपने इनमें से किसी गुफा को पहले देखा है तो अपने एक्सपीरियंस हमारे साथ फेसबुक पेज पर अवश्य शेयर कीजिएगा। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकीअपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- Wikimedia

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।