herzindagi

भारत में मौजूद इन 9 प्रसिद्ध गुफाओं के बारे में कितना जानते हैं आप, हर एक की कहानी है दिलचस्प

भारत अन्य देशों की तुलना में कई सदियों प्राचीन रहस्य, चमत्कार आदि चीजों को अपने अंदर समेटे हुए हैं। भारत के जंगलों और घाटियों के अंदर छिपी हुई प्राचीन और विशाल गुफाएं एक नहीं बल्कि हजारों चमत्कारी कहानियों के लिए प्रसिद्ध हैं। धार्मिक महत्व के अलावा इन गुफाओं पर नक्काशी पूर्व-ऐतिहासिक काल से भी प्राचीन मानी जाती है। आज इस लेख में हम आपको भारत की प्राचीन और ऐतिहासिक गुफाओं के बारे में करीब से बताने जा रहे हैं, तो आइए जानते हैं। <div>&nbsp;</div>

Sahitya Maurya

Editorial

Updated:- 02 Nov 2021, 17:11 IST

भीमबेटका गुफाएं

Create Image :

हिन्दुस्तान के दिल यानि मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में मौजूद भीमबेटका गुफाएं सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि विश्व भर में प्रसिद्ध हैं। प्राचीन काल से भी पूर्व माने जाने वाली ये गुफाएं मध्य प्रदेश का प्रमुख पर्यटन स्थल भी है। इस स्थल को सन 2003 में वर्ल्ड हेरिटेज साइट घोषित किया जा चुका है।

 

बोर्रा की गुफा

Create Image :

दक्षिण भारत के विशाखापटनम में मौजूद बोर्रा की गुफा अरकू घाटी की अनंतगिरी पहाड़ियों में स्थित है। कहा जाता है कि यह देश की सबसे बड़ी गुफाओं में से एक है। बोर्रा की गुफा लगभग 80 मीटर की गहराई तक फैली हुई हैं। बोर्रा की गुफा भारत की सबसे गहरी गुफा भी मानी जाती है।

 

ताबो गुफाएं

Create Image :

हिमाचल प्रदेश में मौजूद ताबो गुफाएं 1000 हज़ार साल से भी प्राचीन मानी जाती हैं। इसे पहाड़ियों से तराश कर बनाया गया है। कहा जाता है कि यह गुफा बौद्ध भिक्षुओं के लिए ध्यान का केंद्र था। यह हिमाचल प्रदेश के ऐतिहासिक पर्यटक स्थलों में से एक है।

 

बराबर गुफाएं

Create Image :

बिहार में मौजूद बराबर गुफाएं भारत की सबसे पुरानी गुफाओं में से एक मानी जाती हैं। कहा जाता है कि बराबर की गुफाओं में मौर्य साम्राज्य और अशोक काल के शिलालेख भी मौजूद है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ये गुफाएं रॉक-कट हैं यानि पत्थरों को काटकर निर्माण किया है। यहां चार प्रमुख गुफा है-ऋषि गुफा, सुदामा गुफा, करण चौपर और विश्व जोपरी गुफा।   

 

एलीफेंटा की गुफाएं

Create Image :

मुंबई से लगभग 11 किलोमीटर की दूरी पर मौजूद एलीफेंटा की गुफाओं को देखने के लिए सिर्फ नाव से पहुंचा जा सकता है क्योंकि, यह घारापुरी द्वीप पर स्थित हैं। यहां सात रॉक-कट गुफाएं हैं, जिन्हें यूनेस्को विश्व धरोहर स्थलों की सूची में भी शामिल किया गया है।

 

बादामी गुफा

Create Image :

कर्नाटक के बागलकोट जिले में स्थित बादामी गुफा ऐतिहासिक गुफाओं में से एक हैं। कहा जाता है कि बादामी गुफा एक मंदिर की तरह है और भगवान विष्णु को समर्पित हैं। आपको बता दें कि यहां चार गुफाएं हैं। द्रविड़ वास्तुकला की मिशाल के रूप में प्रसिद्ध बादामी गुफा एक ऐतिहासिक पर्यटक स्थल के रूप में भी फेमस है। बादामी गुफा को पल्लव वंश से भी जोड़कर देखा जाता है।

 

पाताल भुवनेश्वर गुफा

Create Image :

उत्तराखंड के गंगोलीहाट के पास मौजूद पाताल भुवनेश्वर गुफा एक धार्मिक स्थल भी है। कहा जाता है कि ये गुफाएं सूर्य वंश के राजा ऋतुपर्ण को त्रेता युग में मिली थीं। इस गुफा को कई लोग रामायण से भी जोड़कर देखते हैं। इसे हिंदू देवी-देवताओं का घर भी माना जाता है। 

 

अमरनाथ गुफा

Create Image :

अमरनाथ गुफा भारत की सबसे प्राचीन, पवित्र और धार्मिक गुफाओं में से एक है। लगभग 13 हज़ार से भी अधिक फीट की ऊंचाई पर मौजूद इस गुफा में अमरनाथ दर्शन के लिए हर साल लखों भक्त पहुंचते हैं। गुफा की उंचाई लगभग 19 मीटर, गहराई लगभग 19 मीटर और चौड़ाई लगभग 16 मीटर है। इसे बर्फानी बाबा या हिमानी शिवलिंग भी कहा जाता है।

 

जोगीमारा गुफाएं

Create Image :

छत्तीसगढ़ में मौजूद जोगीमारा गुफाएं भारत की सबसे प्राचीन गुफाओं में से एक मानी जाती हैं। जोगीमारा गुफाएं  त्रेता युग से भी प्राचीन मानी जाती है। कहा जाता है कि राम, सीता और लक्ष्मण ने निर्वासन के दौरान अपने कुछ दिन यहां बिताये थे।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।