herzindagi
ajanta ellora caves

अंजता एलोरा की गुफाओं से जुड़े इन 2 रहस्यों से ज्यादातर लोग हैं अनजान

ऐसी गुफाएं जिनके रहस्यों के बारे में बहुत लोग जानना चाहते हैं लेकिन कुछ लोग ही अजंता गुफा से जुड़े रहस्यों को जान पाते हैं। 
Her Zindagi Editorial
Updated:- 2018-10-05, 13:09 IST

ऐसी गुफाएं जिनके रहस्यों के बारे में बहुत लोग जानना चाहते हैं लेकिन कुछ लोग ही अजंता गुफा से जुड़े रहस्यों को जान पाते हैं। देश ही नहीं बल्कि पूरे विश्वभर में अजंता गुफाएं फेमस है और सालों से ये टूरिस्ट्स के लिए आकर्षण का कारण बनी हुई हैं। 

हर साल लाखों टूरिस्ट्स अजंता की गुफाओं को देखने के लिए औरंगाबाद शहर पहुंचते हैं। ये गुफाएं बड़ी-बड़ी चट्टानों को तोड़कर बनाई गई हैं। इन गुफाओं को देखकर ऐसा लगता है जैसे मानों इनके अदंर कितने ही रहस्य दफन हैं।

यहां आपको बता दें कि महाराष्ट्र में बौद्ध पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार काफी प्रयास कर रही है। अभी हाल ही में राज्य सरकार ने केन्द्र सरकार के पर्यटन मंत्रालय के साथ मिलकर इंटरबेशनल बुद्धिस्ट कॉनक्लेव का आयोजन औरंगाबाद में किया था। औरंगाबाद में ही प्रसिद्ध अजंता और एलोरा की गुफाएं मौजूद हैं। बुद्धिज्म टूरिज्म मैप पर अजंता एलोरा की गुफाओं को टूरिस्ट हब के रूप में स्थापित करने के लिए राज्य सरकार कई प्रयास कर रही हैं। 

तो चलिए आपको बताते हैं अजंता गुफा से जुड़े रहस्यों के बारे में। 

ajanta ellora caves

अजंता एलोरा की गुफाएं 

अजंता एलोरा की गुफाएं महाराष्ट्र के औरंगाबाद शहर के नजदीक स्थित हैं। इन गुफाओं में तरह-तरह की सुंदर चित्रकारी और मूर्तियां बनी हुई हैं। यह गुफाएं कई बड़ी-बड़ी चट्टानों को तोड़ कर बनाई गई है। यहां कुल 65 गुफाएं हैं जिनमें से 29 गुफाएं अजंता में मौजूद हैं और अन्य 34 गुफाएं एलोरा में हैं। इन गुफाओं को वर्ल्ड हेरिटेज के रूप में संरक्षित किया गया है ताकि आने वाली कई पीढ़ियां भी इस कला को देख पाएं। 

Read more: शीशे में Padmavati की छवि देख अलाउद्दीन खिलजी बना था उनका दीवाना

ajanta ellora caves

4000 साल पहले बनी थीं ये गुफाएं 

ऐसा कहा जाता है कि अजंता एलोरा की गुफाएं लगभग 4000 साल पहले बनाई गई थीं। आर्कियोलॉजिस्ट की एक रिसर्च में इस बात को साबित किया गया है कि अजंता एलोरा की गुफाओं को बने हुए लगभग 4000 साल बीत चुके हैं। 

Read more: जोधपुर की शान यह किला जहां की चोटी से दिखता है पाकिस्तान

अजंता एलोरा की गुफा से जुड़े इस रहस्य को हर कोई जानना चाहता है कि इन्हें बनाने में इस तकनीक का इस्तेमाल किया गया था। कुछ लोग इन गुफाओं के बारे में ऐसा भी कहते हैं कि इन गुफाओं के नीचे कुछ शहर बसे हुए हैं लेकिन कोई भी इन शहरों में पहुंच नहीं पाता है। 

आपको यह जानकर हैरानी होगी कि कुछ लोगों के अनुसार इन गुफाओं को बनाने में एलियंस की मदद ली गई थी। ऐसा कहा जाता है कि यह गुफाएं बनाना इंसान के बस की बात नहीं थी इसलिए एलियंस पृथ्वी पर आकर इसे बनाने गए थे। 

ajanta ellora caves

इन गुफाओं को देखते टाइम याद रखें ये बातें 

अगर आप अजंता एलोरा की गुफाओं को देखने जाने का प्लान बना रही हैं तो इन्हें घूमने जाने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखें। 

  • अजंता एलोरा की गुफाएं औरंगाबाद शहर के नजदीक स्थित हैं। 
  • औरंगाबाद से 101 किलोमीटर दूर उत्तर की ओर अजंता की गुफाएं मौजूद हैं जबकि यहां से 30 किलोमीटर दूर एलोरा की गुफाएं मौजूद हैं। 
  • इन गुफाओं की खोज आर्मी ऑफिसर जॉन स्मिथ ने अपने साथियों के साथ मिलकर 1819 ने की थी। 
  • अजंता की इन गुफाओं में लगभग 5 प्रार्थना भवन और 25 बौद्ध मठ है। साथ ही अजंता एलोरा की गुफाओं में 200 ईसा पूर्व से 650 ईसापूर्व तक बौद्ध धर्म का चित्रण किया गया है। 
  • एलोरा की गुफाएं बेसालटिक पहाड़ी के किनारे बनी हुई हैं। इन गुफाओं में हिंदू धर्म, जैन धर्म और बौद्ध धर्म तीनों का प्रभाव देखने को मिलता है। इन गुफाओं में 350 ईसा पूर्व से लेकर 700 ईसा पूर्व तक की कलाकृति मौजूद हैं। 

 

खास टिप्स 

  • यदि आप मुंबई, पुणे, अहमदाबाद, नासिक, इंदौर आदि शहरों से ताल्लुक रखती हैं तो यहां से आपको औरंगाबाद के लिए आसानी से बस सुविधा मिल सकती है। अगर आप दिल्ली से जा रही हैं तो आपको औरंगाबाद तक रेलवे की सुविधा मिल जाएंगी और फिर वहां से आप बस ले सकती हैं। 
  • अगर आप औरंगाबाद जा ही रही हैं तो आप साथ में अजंता एलोरा की गुफाओं के अलावा दौलताबाद किला भी घूम सकती हैं। 

 

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।