Thu Feb 19, 2026 | Updated 03:53 AM IST
herzindagi
irctc holi 2026 tour packages under budget

IRCTC ने लाइव कर दिया Holi Tour Package, घूमने के शौकीन लोग बजट में इन जगहों का बना लें ट्रिप प्लान

IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट पर कई होली स्पेशल टूर पैकेज लाइव कर दिए गए हैं। इन पैकेज से इससे यात्रियों को अलग-अलग बुकिंग करने की परेशानी नहीं होगी और पूरा प्लान एक ही जगह से आसानी से हो जाएगा।
Editorial
Updated:- 2026-02-18, 15:35 IST

होली पर घूमने जाने वाले लोग ट्रिप की प्लानिंग अभी से करने लगे हैं। जो लोग पूरे परिवार या दोस्तों के ग्रुप के साथ ट्रिप प्लान करने का सोच रहे हैं, उन्हें यात्रा की पूरी तैयारी सोच-समझकर करनी होगी। होटल से लेकर घूमने के लिए गाड़ी की सुविधा और ट्रेन टिकट की बुकिंग भी एडवांस में ही करना होगा। इसलिए, यात्रा की प्लानिंग करने में उन्हें कई बातों का ध्यान रखना पड़ता है। लेकिन अब आपको यात्रा के लिए परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि रेलवे ने आपके लिए होली के ट्रिप का प्लान बना लिया है। पैकेज की सुविधा और सभी जानकारी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर लाइव कर दी गई है। अगर आप भी यात्रा का प्लान कर रही हैं, तो एक बार इन पैकेज के बारे में पढ़ लें।

राजस्थान में मनाएं इस बार होली

  • इस पैकेज की शुरुआत बेंगलुरू से हो रही है।
  • इस पैकेज में आपको अजमेर, बीकानेर, जयपुर, जैसलमेर, जोधपुर और पुष्कर घुमाया जाएगा।
  • पैकेज 6 रात और 7 दिनों का है।
  • 3 मार्च से इसकी शुरुआत हो रही है।
  • पैकेज में आपको फ्लाइट से यात्रा करवाया जाएगा और घूमने के लिए कैब की सुविधा मिलेगी।
  • पैकेज का नाम ROYAL RAJASTHAN WOMENS DAY SPECIAL EX BENGALURU है। पैकेज का नाम सर्च करके आप इसके बारे में पूरी जानकारी पढ़ सकते हैं।
  • पैकेज फीस- अकेले यात्रा करने पर पैकेज फीस 53,900 रुपये है। लेकिन परिवार के साथ यात्रा करते हैं, तो पैकेज आपके लिए फायदेमंद है।
  • 2 लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 40,500 रुपये है।
  • तीन लोगों के साथ यात्रा कर रहे हैं, तो प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 38,500 रुपये है।
  • बच्चों के लिए पैकेज फीस 34,500 रुपये है।

इसे भी पढ़ें- 9000 में कर आएं वैष्णो देवी के दर्शन, IRCTC फरवरी में शुरू करने जा रहा है सबसे सस्ता टूर पैकेज

Holi family vacation deals

 कन्याकुमारी टूर पैकेज 

  • इस पैकेज की शुरुआत हैदराबा से हो रही है।
  • इस पैकेज में आपको कन्याकुमारी, मदुरै, रामेश्वरम, त्रिची और त्रिवेंद्रम घुमाया जाएगा।
  • पैकेज की शुरुआत हैदराबाद से हो रही है।
  • पैकेज 6 रात और 7 दिनों का है।
  • 2 मार्च से इसकी शुरुआत हो रही है।
  • पैकेज में आपको फ्लाइस से यात्रा करवाया जाएगा और घूमने के लिए कैब की सुविधा मिलेगी।
  • पैकेज का नाम SOUTH INDIA TEMPLE RUN है। पैकेज का नाम सर्च करके आप इसके बारे में पूरी जानकारी पढ़ सकते हैं।
  • पैकेज फीस- अकेले यात्रा करने पर पैकेज फीस 47000 रुपये है। लेकिन परिवार के साथ यात्रा करते हैं, तो पैकेज आपके लिए फायदेमंद है।
  • 2 लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 35900 रुपये है।
  • तीन लोगों के साथ यात्रा कर रहे हैं, तो प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 34150 रुपये है।
  • बच्चों के लिए पैकेज फीस 30300 रुपये है।

इसे भी पढ़ें- 12 दिन का ट्रिप मात्र 30 हजार रुपये में, IRCTC लेकर आया है सस्ते में राजस्थान टूर पैकेज; पूरी जानकारी पढ़ें यहां

South India temple run package

हैवलॉक घूम आएं

  • इस पैकेज की शुरुआत गुवाहाटी से हो रही है।
  • इस पैकेज में आपको नील / हैवेलॉक घुमाया जाएगा।
  • पैकेज 5 रात और 6 दिनों का है।
  • 3 मार्च से इसकी शुरुआत हो रही है।
  • पैकेज में आपको फ्लाइट से यात्रा करवाया जाएगा और घूमने के लिए कैब की सुविधा मिलेगी।
  • पैकेज का नाम MAJESTIC ANDAMAN EX-GUWAHATI है।
  • पैकेज फीस- अकेले यात्रा करने पर पैकेज फीस 65,450 रुपये है। लेकिन परिवार के साथ यात्रा करते हैं, तो पैकेज आपके लिए फायदेमंद है।
  • 2 लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 48,500 रुपये है।
  • तीन लोगों के साथ यात्रा कर रहे हैं, तो प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 46,900 रुपये है।
  • बच्चों के लिए पैकेज फीस 39,700 रुपये है।
  • भारतीय रेल की आधिकारिक वेबसाइट से टिकट बुकिंग का तरीका आसान है।

Indian Railways tour packages

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।