शादी किसी भी लड़की का एक सबसे खूबसूरत सपना होता है। जैसे ही लड़की जवानी की दहलीज पर कदम रखती है तो घर में उसकी शादी के चर्चे होने लगते हैं। इन्हीं चर्चों के बीच कहीं ना कहीं वह भी अपनी शादी के सपने मन ही मन संजोने लगती है। उसका जीवनसाथी कैसा होगा, इसे लेकर उसके मन में कई तरह के विचार आते हैं। हालांकि ऐसा हर लड़की के साथ नहीं होता। कुछ लड़कियां शादी के नाम से भी दूर भागती हैं। अगर घर में उनकी शादी को लेकर चर्चा भी हो तो उसे झुंझलाहट होती है। कई बार वह तरह-तरह के बहाने बनाकर अपनी शादी की बात को टालने का प्रयास करती है तो कुछ लड़कियां साफ-साफ ही घरवालों से शादी करने के लिए मना कर देती हैं। इस तरह कई बार घरवालों को काफी बुरा भी लगता है।
इसे भी पढ़ें-सिंगल होने की खुशी जाहिर करती है संध्या मृदुल की ये कविता
हालांकि शादी करना या ना करना, यह किसी भी लड़की की अपनी पर्सनल च्वाइस है, लेकिन जब लड़की शादी करने से मना कर देती है तो उनके घरवालों के मन में कई तरह के ख्याल आते हैं। कुछ लोग तो लड़की से तरह-तरह के सवाल भी पूछते हैं। वैसे अगर आप भी किसी ऐसी लड़की को जानती हैं तो आप भी यह जानना चाहेंगी कि कोई लड़की किन कारणों से शादी करने से कतराती है। तो चलिए आज हम आपको इस बारे में बताते हैं-
बेहतर करियर
आज के समय में लड़कियां शादी से ज्यादा अपने करियर पर फोकस करना पसंद करती हैं। ऐसी लड़कियां पहले एक मुकाम हासिल कर लेना चाहती हैं, तभी वह शादी के बारे में सोचती हैं। जब तक करियर में सफलता प्राप्त नहीं करतीं, तब तक उन्हें शादी शब्द से भी चिढ़ होती है।
बंधन पसंद नहीं
वर्तमान में लड़कियां आजाद रहना पसंद करती हैं। उन्हें चीजों को अपने तरीके से करने की आदत होती है। ऐसी लड़कियों को शादी करना किसी बंधन जैसा लगता है। वह नए रिश्तों में बंधना पसंद नहीं करती और ना ही उन्हें किसी काम को करने के लिए किसी की परमिशन लेना अच्छा लगता है। ऐसी लड़कियों को लगता है कि शादी करने से उनकी आजादी छिन जाएगी।
चीजों का बंटवारा
कुछ लड़कियां ऐसी भी होती हैं, जिन्हें अपनी चीजों का बंटवारा करना बिल्कुल भी पसंद नहीं होता। ऐसी लड़कियां अपनी चीजों को लेकर ओवर प्रोटेक्टिव होती हैं। फिर चाहे बात उनके सामान की हो, कमरे की या फिर उनकी कमाई की। अक्सर देखा जाता है कि ऐसी लड़कियां भी जल्दी से शादी करना पसंद नहीं करतीं।
कमिटमेंट से डर
वैसे कमिटमेंट का फोबिया सिर्फ लड़कों में ही नहीं होता, कुछ लड़कियां भी इससे प्रभावित होती है। ऐसी लड़कियां किसी से प्यार तो कर सकती हैं, लेकिन शादी के नाम से भी उन्हें डर लगता है। उन्हें लगता है कि शादी के बाद उनकी लाइफ को उनका पति ही हैंडल करेगा और इसलिए वह किसी भी लड़के से किसी तरह का कमिटमेंट नहीं करना चाहतीं।
बुरा एक्सपीरियंस
कई बार लड़कियां बचपन में अपने आसपास कुछ बुरे एक्सपीरियंस भी देखती है। मसलन, अगर उसके माता-पिता के बीच काफी झगड़े होते थे या फिर उसने अपने सबसे करीबी किसी सहेली की शादी को टूटते देखा हो और उसके बाद अपनी फ्रेंड को मानसिक रूप से परेशान देखा हो तो इससे उसके मन पर बुरा असर पड़ता है और फिर वह शादी के नाम से ही दूरी बना लेती है।
ब्रेकअप होने पर
जब एक लड़की किसी रिलेशन में होती है और वह अपने पार्टनर से बेहद प्यार करती है। लेकिन अगर उसका ब्रेकअप हो जाए तो भी लड़की शादी करना पसंद नहीं करती। दरअसल, लड़की ब्रेकअप के बाद भी लड़के को प्यार करती है और अपने जीवन में वह जगह किसी और को देना नहीं चाहती।
इसे भी पढ़ें-अगर रहना है खुश तो आज से ही हर सिंगल इंडियन वूमेन को अपना लेनी चाहिए ये आदतें
पारिवारिक जिम्मेदारी
कुछ लड़कियों के साथ यह समस्या भी होती है। ऐसी लड़कियां शादी करना तो चाहती हैं लेकिन शादी करने से कतराती है। अगर किसी घर में लड़की सबसे बड़ी है और उस पर घर की आर्थिक जिम्मेदारी है तो वह शादी करना जल्द पसंद नहीं करती। उसे लगता है कि उसके शादी करने से उसका परिवार आर्थिक संकट से गुजरेगा। ऐसे में शादी ना करना ही उससे सबसे अच्छा उपाय लगता है।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों