Pakistan People Hate Akbar: औरंगजेब को लेकर इस वक्त भारत में खूब विवाद मचा हुआ है। महाराष्ट्र के नागपुर में औरंगजेब के नाम पर हिंसा भी भड़क चुकी है। एक पक्ष औरंगजेब का हिमायती बना हुआ है, तो दूसरा उसकी कब्र को उखाड़ना चाहता है। भारत में जहां इस मुगल बादशाह को लेकर इतना बवाल मचा हुआ है। वहीं, पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में औरंगजेब और अकबर को लेकर कुछ ऐसा पढ़ाया जा रहा है, जो हैरान करने वाला है।
पाकिस्तान में बच्चों को किताबों में औरंगजेब का सम्मान और अकबर से नफरत करना सिखाया जा रहा है। ऐसे में सवाल ये बनता है कि आखिर पाकिस्तान के लोग एक मुगल बादशाह से ही इतनी नफरत क्यों करते हैं? आइए जानें, आखिर क्यों पाकिस्तान के लोग अकबर से नफरत करते हैं?
यह भी देखें- औरंगजेब ही नहीं इन मुगल शासकों को भी माना जाता था इतिहास में सबसे क्रूर, जनता पर करते थे अत्याचार
भारतीय किताबों में अकबर को एक बहुत ही महान शासक बताया गया है, जो न्यायप्रिय और सहिष्णु था। ऐसा बताया जाता है कि अकबर ने हमेशा देश को धर्म से ऊपर रखकर देखा। वहीं, पाकिस्तान में अकबर को लेकर किताबों में काफी नफरत नजर आती है। पाकिस्तानी की किताबों में औरंगजेब को एक महान शासक बताते हुए उसकी खूब तारीफें की गई हैं। वहीं, अकबर की खूब निंदा की गई है। ऐसा इसलिए क्योंकि उसने हमेशा अपने धर्म को ऊपर रखा। वहां के लोग अकबर की नीतियों की हमेशा निंदा करते हैं।
इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तानी इतिहासकार मुबारक अली ने अपने रिसर्च पेपर अकबर इन पाकिस्तानी टेक्सटबुक (1992) में लिखा था कि पाकिस्तानी की किताबों और एकेडमी में अकबर की आलोचना करने का मुख्य कारण ये है कि उसने हमेशा हिंदू और मुस्लमान को एक समान देखा। इससे उसने अपने ही धर्म को खतरे में डाला।
पाकिस्तानी किताबों में अकबर की आलोचना रामायण, महाभारत और वेदों का फारसी में अनुवाद करने के चलते हुई। साथ ही गायों को मारने से रोकने जैसे फैसलों के चलते भी उसकी आलोचना हुई। इसके अलावा, अकबर ने अपने दरबार में शियाओं को नमाज पढ़ने की इजाजत दी थी, उसके इस फैसले से भी पाकिस्तान में उसकी आलोचनाएं हुईं।
वहीं, पाकिस्तान में औरंगजेब को सम्मान की दृष्टि से देखा जाता है। अपनी किताब डिस्कवरी ऑफ इंडिया में जवाहरलाल नेहरू ने औरंगजेब को कट्टरपंथी बताया था। वहीं, पाकिस्तान औरंगजेब को महान बताया है। वहां के लोग औरंगजेब को आदर्श मुस्लिम नेता का अवतार मानते हैं।
यह भी देखें- संगीत से लेकर नृत्य तक इन चीजों पर औरंगजेब ने लगा दिया था बैन...उल्लंघन करने पर होती थी मौत की सजा
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit:Her Zindagi
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।