herzindagi
Most Cruel Mughal Kings In History

औरंगजेब ही नहीं इन मुगल शासकों को भी माना जाता था इतिहास में सबसे क्रूर, जनता पर करते थे अत्याचार

Most Cruel Mughal Kings In History: इतिहास में औरंगजेब के अलावा भी कई ऐसे मुगल बादशाह रहे हैं, जो अपनी क्रूरता के लिए जाने जाते हैं। आइए जानें, भारतीय इतिहास के सबसे अत्याचारी मुगल बादशाहों के बारे में...
Editorial
Updated:- 2025-03-21, 19:16 IST

Who was the most tyrant Mughal emperor: इतिहास में भारत पर कई मुगल राजाओं ने शासन किया। बहुत से मुगल शासक बहुत क्रूर और अत्याचारी माने गए। अपने शासनकाल में इन राजाओं ने अपनी प्रजा पर खूब जुल्म ढाए। इनमें से एक नाम मुगल बादशाह औरंगजेब का भी है। औरंगजेब को इतिहास का सबसे क्रूर मुगल बादशाह माना जाता है। औरंगजेब ने भारत पर तकरीबन 49 सालों तक राज किया। 

औरंगजेब ने अपने समय पर कई मंदिर तुड़वाए और खुलेआम लोगों के कत्ल किए, लेकिन क्या आप जानते हैं कि औरंगजेब ही इतिहास का सबसे क्रूर मुगल राजा नहीं है? ऐसे कई मुगल शासक रहे, जो बहुत ही क्रूर और अत्याचारी थे। आइए जानें, इतिहास के क्रूर मुगल बादशाह कौन-से हैं?

यह भी देखें- छत्रपति शिवाजी के पोते शाहूजी प्रथम ने क्यों दी थी औरंगजेब को श्रद्धांजलि? 18 सालों तक मुगल बादशाह ने कर रखा था कैद

मुहम्मद बिन कासिम

muhammad bin qasim

मुहम्मद बिन कासिम को एक अत्याचारी और क्रूर शासक माना जाता है। इसी के काल में भारत में इस्लाम का विस्तार हुआ। सिन्ध के दीवान गुन्दमल की बेटी ने मुहम्मद बिन कासिम से शादी करने से मना कर दिया था, तो उसने उसका सिर ही कलम करवा दिया था। 

तैमूर

तैमूर भारत में अपनी क्रूरता के लिए ही जाना जाता था। वह चंगेज खान जैसा क्रूर बनना चाहता था। तैमूर ने जब पहली बार भारत पर हमला किया, उस दौरान तुगलकों का शासन था। तैमूर ने तुगलक वंश का अंत किया था। तैमूर मंगोलों की सेना लेकर भारत आया था, जो उस वक्त की सबसे क्रूर और खूंखार सेना मानी जाती थी। 

चंगेज खान

Genghis Khan

चंगेज खान बौद्ध धर्म को मानता था। उसे मंगोलों का सबसे क्रूर राजा माना जाता है। उसने अपनी क्रूरता के कारण ही मुगल साम्राज्य को खत्म कर दिया था। एशिया और अरब देश के लोगों में चंगेज खान का खौफ था। अपने शासन काल में चंगेज खान ने जमकर उत्पात मचाया और कत्लेआम किया। 

मुहम्मद गोरी

मुहम्मद गोरी को भी एक अत्याचारी शासक माना जाता है। पृथ्वीराज चौहान को धोखा देकर मारने वाला यही था। इसने भारत में खूब लूटपाट मचाई। 1191 ई में जब इसका युद्ध पृथ्वीराज चौहान से हुआ था, उस दौरान इसे बुरी हार का सामना करना पड़ा था। 

बाबर

Babar

मुगल वंश का संस्थापक बाबर एक बहुत बड़ा लुटेरा माना जाता है। इसका सबसे बड़ा टकराव मेवाड़ के राणा सांगा जी के साथ हुआ था। बाबरनामा में इस बात का वर्णन मिलता है। बाबर ने अपने समय पर कई हिंदू मंदिरों को तोड़ा और क्रूरतापूर्वक हिंदुओं का नरसंहार भी किया था।

यह भी देखें- मुस्लिमों का नेजा मेला क्या है? जानें आखिर क्या है इससे जुड़ी कॉन्ट्रोवर्सी

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit:Her Zindagi/Meta AI

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।