herzindagi
Margot Robbie Taj Mahal diamond necklace

हॉलीवुड एक्ट्रेस Margot Robbie ने पहना 'ताज महल डायमंड नेकलेस', इंटरनेट पर वायरल हुईं फोटोज; जानें भारत से जुड़े इस शाही हार की कहानी?

ऑस्ट्रेलियन एक्ट्रेस और प्रोड्यूसर Margot Robbie (मार्गो रॉबी) ने अपनी नई फिल्म 'Wuthering Heights' के प्रीमियर में एक ऐसा हार पहना, जिसकी हर तरफ चर्चा हो रही है। इस इवेंट पर सभी की नजरें एक्ट्रेस के रॉयल नेकलेस पर टिक गईं। क्या आपको पता है कि यह शाही हार, असल में मुगल खानदान से जुड़ा है, फिर ये विदेशी एक्ट्रेस के पास कैसे पहुंचा, चलिए जानते हैं।  
Editorial
Updated:- 2026-01-31, 12:21 IST

मार्गो रॉबी एक ऑस्ट्रेलियन एक्ट्रेस और प्रोड्यूसर हैं। इस वक्त वो काफी चर्चा में हैं और उनकी कुछ फोटोज भी इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। इस बार एक्ट्रेस के चर्चा में आने का कारण उनकी कोई फिल्म नहीं, बल्कि उनका एक शाही नेकलेस है। दरअसल, मार्गो अपनी अपकमिंग फिल्म 'Wuthering Heights' के प्रीमियर पर पहुंची थीं। इस इवेंट में वो एक बेहद खूबसूरत गाउन में नजर आईं, लेकिन सबकी नजरें उनकी नेकपीस पर ठहर गईं। उनके इस रॉयल नेकलेस की हर तरफ चर्चा होने लगी। इस शाही हार को लेजेंडरी ब्रिटिश-अमेरिकन एक्ट्रेस एलिजाबेथ टेलर का नेकलेस बताया गया, लेकिन क्या आफको पता है कि इसका सीधा रिश्ता भारत और मुगल खानदान से है। अब ऐसे में आपके मन में ये सवाल उठ सकता है कि अगर इस हार का रिश्ता भारत से है, इसे मुगल बादशाहों ने अपनी बेगमों को दिया था, तो फिर ये विदेशी एक्ट्रेस के पास कैसे पहुंचा, चलिए आपको इसका जवाब बताते हैं।

इंटरनेट पर छाया है मार्गो रॉबी का नेकलेस

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Margot Robbie (@margotrobbieofficial)

मार्गो रॉबी एक्ट्रेस और प्रोड्यूसर हैं। उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म के प्रीमियर में 'ताज महल डायमंड नेकलेस' पहना, जो अब इंटरनेट पर छाया हुआ है । ये नेकलेस जेड स्टोन से बना हुआ है। जेड स्टोन में कस्टम गोल्ड, रूबी और डायमंड चेन जड़ा ये हार्ट शेप नेकलेस हॉलीवुड एक्ट्रेस एलिजाबेथ का है। उनका 79 साल की उम्र में निधन हो गया था। इतिहास के पन्नों में इस नेकलेस से जुड़ी कई कहानियां दर्ज हैं। बताया जाता है कि ये नेकपीस एक वक्त पर गुम हो गया था, लेकिन बाद में एक लग्जरी ज्वेलरी ब्रांड के पास मिला, लेकिन ये कैसे हुआ ये अभी तक एक राज है। इसे एलिजाबेथ के पति ने उनके 40वें जन्मदिन पर उन्हें तोहफे में दिया था। बताया जाता है कि साल 2011 में जब एलिजाबेथ टेलर की संपत्ति की नीलामी हुई थी, तो इसे लगभग 80 करोड़ में नीलाम कर दिया गया था।

यह भी पढ़ें- क्या आपको पता है भारत के श्रापित हीरे की कहानी जिसने कई करोड़पतियों को कर दिया बर्बाद

मार्गो रॉबी के नेकलेस का क्या है भारत से रिश्ता?

Margot Robbie necklace

'ताज महल डायमंड नेकलेस' का सीधा कनेक्शन भारत से है। ये जिस रत्न यानी हरिताश्म (जेड स्टोन) से बना है, उसे धन और लक का प्रतीक माना जाता है। इस हार पर फारसी भाषा में लिखा है- प्यार अमर है। इस नेकलेस पर मुगल बेगम नूरजहां का नाम भी अंकित है। दरअसल, नूरजहां को उनके पति मुगल सम्राट जहांगीर ने ये हार दिया था। इसके बाद शाहजहां ने अपनी पत्नी मुमताज ने ये शाही हार गिफ्ट दिया था। मुमताज की मौत के बाद उनकी याद में ताजमहल बना और इसलिए इस हार को 'ताज महल डायमंड नेकलेस' का नाम दिया। इसे बाद में कार्टियर ने अपने रॉयल कलेक्शन का हिस्सा बनाया। इस हार की कीमत 74-80 करोड़ रुपये बताई जाती है।

 

यह भी पढ़ें- Patiala History: पटियाला के महाराज के इस बेशकीमती हीरों के हार की कहानी है बेहद खास


अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।