herzindagi
what will happen by putting aluminum foil in the track of sliding windows and doors know this interesting hack

स्लाइडिंग खिड़की-दरवाजों के ट्रैक में एल्युमिनियम फॉयल लगाने से क्या होगा? जानें यह मजेदार हैक

अगर आप अपने घर की स्लाइडिंग खिड़की, दरवाजों के मेंटेनेंस और समय-समय पर सफाई का ध्यान नहीं रखते हैं, तो एक टाइम के बाद इस गंदगी की वजह से इनके ट्रैक पर जंग लगने लगता है।
Editorial
Updated:- 2025-08-18, 18:08 IST

आजकल लोग अपने घरों में स्लाइडिंग खिड़की और दरवाजे लगाने लगे हैं, क्योंकि यह लुक में तो अच्छे लगते ही हैं, साथ ही उन्हें बंद करना और खोलना आसान होता है। स्लाइडिंग खिड़की और दरवाजों का ध्यान अगर सही से न रखा जाए, तो बंद होने और खुलने में दिक्कत होने लगती है। बारिश के मौसम में यही स्लाइडिंग सिस्टम कई बार आवाज तो करता ही है, साथ ही जाम भी होने लगता है। आप इसे बंद करने और खोलने के लिए बार-बार जोर लगाते हैं, जिससे यह ढीला भी होने लगता है। इससे समस्या यह होती है कि जब तेज बारिश होती है, तो पानी खिड़की से अंदर आने लगता है। आज हम आपको एल्युमिनियम फॉयल का ऐसा हैक बताने वाले हैं, जिसे अगर आप फॉलो करती हैं, तो आपको स्लाइडिंग खिड़की-दरवाजों में आने वाली दिक्कतों से छुटकारा मिल जाएगा। यह अनोखा हैक आपको और कोई नहीं बताने वाला।

एल्युमिनियम फॉयल का इस्तेमाल करने से क्या होगा?

अगर स्लाइडिंग खिड़की-दरवाजों के ट्रैक पर आप एल्युमिनियम फॉयल लगा देती हैं, तो ट्रैक पर नमी या ग्रीस जमा होने की समस्या कम रहती है। बारिश में एल्युमिनियम फॉयल का इस्तेमाल करना बेस्ट ऑप्शन होता है, क्योंकि एल्युमिनियम फॉयल पतला होता है, जो खिड़की दरवाजे बंद करने में परेशानी भी नहीं करता।

स्लाइडिंग स्मूथ करने के लिए भी आप इसका इस्तेमाल कर सकती हैं। अगर दरवाजे या खिड़की अटकते हैं, तो इसकी मदद से स्मूथ करना आसान हो जाता है। यह एल्युमिनियम फॉइल यूज करने के सबसे आसान उपाय में से एक है।

इसे भी पढ़ें- यूज्ड बटर पेपर और एल्युमिनियम फॉयल से कर सकते हैं ये कमाल का काम, वायरल हो रहा है यह हैक

what will happen by putting aluminum foil in the track of sliding windows and doors know this interesting hackss

  • अगर आप एल्युमिनियम फॉयल पर थोड़ा तेल लगाकर इसे ट्रैक पर बिछा देती हैं, तो स्लाइडिंग और भी स्मूथ हो जाती है और इसमें आवाज भी नहीं आती।
  • एल्युमिनियम फॉयल का प्रयोग सर्दियों में और भी फायदेमंद होता है, क्योंकि, स्लाइडिंग खिड़की-दरवाजों के बीच में गैप आने पर हवा घर में आती है। इस गैप को आप एल्युमिनियम फॉयल की मदद से बंद कर सकती हैं।
  • एल्युमिनियम फॉयल यूज करने जा रही हैं, तो आपको ध्यान रखना है कि समय-समय पर इसे बदलते रहें। इससे आप लंबे समय तक स्लाइडिंग खिड़की-दरवाजों का ख्याल अच्छे से रख सकती हैं। 

इसे भी पढ़ें- फटे हुए फॉयल पेपर को फेंके नहीं, किचन में इन तरीकों से करें उपयोग

 what will happen by putting aluminum foil in the track of sliding windows and doors know this interesting hacksss

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।