देव दिवाली इस साल 15 नवंबर, दिन शुक्रवार को मनाई जाएगी। देव दिवाली के दिन दीप दान किया जाता है। इसके अलावा, सभी देवी-देवताओं का आवाहन कर घर में शंखनाद किया जाता है। ऐसा माना जाता है कि देव दिवाली के दिन घर में शंख या फिर घंटारी बजाने से देवी-देवता प्रसन्न होते हैं और उनका वास घर में बना रहता है। देव दिवाली के दिन कुछ चीजों को खरीदकर घर लाना बहुत शुभ मानते हैं वहीं, कुछ ऐसी चीजें भी हैं जिन्हें इस दिन घर में नहीं रखना चाहिए। आइये जानते हैं इस बारे में विस्तार से ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से।
लोहे की पुरानी वस्तुएं जैसे कि खराब ताला, अलमारी, लोहे का पुराना तवा या लोहे का कोई भंगार आदि हो तो उसे देव दिवाली के दिन घर में नहीं रखना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि लोहे की वस्तु का संबंध शनिदेव से होता है और जहां लोहे से बनी कोई खराब वस्तु घर में कबाड़ के रूप मिज रखी हो तो शनिदेव वहां नहीं आते हैं। जहां शनिदेव नहीं प्रवेश करते हैं वहां अन्य देवी-देवता भी नहीं जाते हैं।
यह भी पढ़ें: Dev Diwali 2024: देव दिवाली के दिन क्या दान करना चाहिए?
देव दिवाली के दिन सभी देवी-देवताओं की पूजा की जाती है। ऐसे में अगर आपके घर में किसी भी देवी या देवता की खंडित प्रतिमा रखी है तो उसे देव दिवाली के दिन या फिर उससे पहले बहते जल में प्रवाहित कर दें नहीं तो इससे देवी-देवता रुष्ट हो सकते हैं। इसके अलावा, खंडित प्रतिमा को घर में रखने से वास्तु दोष भी उत्पन्न होता है जिससे घर की बरकत रुक जाती है और अनिष्ट होना शुरू हो जाता है।
यह भी पढ़ें: Dev Diwali 2024: देव दिवाली पर क्या खरीदना है शुभ?
हिन्दू धर्म में चमड़े की वस्तु का प्रयोग वर्जित माना गया है। सनातन परंपरा में चमड़े को सबसे ज्यादा अशुद्ध वस्तु माना जाता है। ऐसे में अगर आपके घर में कोई चमड़े की वस्तु है तो कोशिश करें कि उसे देव दिवाली की पूजा से पहले घर से बाहर कर दें। जहां पर चमड़े की वस्तु का उपयोग किया जाता है वहां देवी-देवताओं का निवास कभी भी नहीं होता है। उनकी कृपा नहीं मिलती है और संकट घेर लेते हैं।
आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जन सकते हैं कि आखिर देव दिवाली के दिन कौन सी वस्तुओं को घर में नहीं रखना चाहिए।
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: herzindagi
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।