Raat Mein Diya Jalana Chahiye Ya Nahi: हिन्दू धर्म में दीया जलाना बहुत शुभ माना जाता है। दीया जलाने से न सिर्फ अंधकार दूर होता है बल्कि नकारात्मकता भी नष्ट हो जाती है। वहीं, पूजा-पाठ के दौरान दीया जलाना और भी श्रेष्ठ होता है। दीप जलाने से देव प्रसन्न होते हैं और अपनी कृपा घर-परिवार पर बनाएं रखते हैं।
यही कारण है कि पूजा-पाठ के अलावा, नियमित रूप से सुबह और शाम के समय दीपक जलाने के लिए शास्त्रों में कहा गया है। हालांकि संध्याकाल के समय दीपक जलाते हुए अक्सर लोग गलती कर देते हैं। अनजाने में शाम के समय जलने वाले दीपक को ज्यादातर लोग रात में जलाते हैं। ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने इसे गलत कहा है।
शास्त्रों के अनुसार, दो तरह की पूजा होती है: एक सात्विक और दूसरी तांत्रिक। सात्विक पूजा (पूजा के नियम) हम जैसे लोग करते हैं जो गृहस्थी होते हैं। वहीं, तांत्रिक पूजा तंत्र-मंत्र करने वाले तांत्रिक या अघोरी करते हैं।
यह भी पढ़ें: Aate Ka Dipak: घर में रोजाना जलाएं आटे का दीपक, होंगे ये लाभ
सात्विक पूजा का समय सुबह ब्रह्म मुहूर्त से सूर्यास्त तक का होता है। इसके बाद तांत्रिक पूजा का समय शुरू होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि सूर्यास्त के बाद देवी-देवता विश्राम करते हैं और निद्रा में होते हैं।
ऐसे में सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त तक के बीच में ही दीया जलाना चाहिए। सुबह पूजा के समय दीपक जलाना चाहिए और फिर संध्याकाल की आरती के लिए दीया जलाना चाहिए। रात में दीया जलाना निषेध है।
यह भी पढ़ें: जानें कौन से आटे का दीपक जलाने से क्या होता है लाभ
शाम के समय दीपक तब जलाना चाहिए जब सूर्यास्त (सूर्यास्त के बाद न करें ये काम) हो रहा हो। सूर्यास्त के बाद दीपक जलाना तांत्रिक क्रिया के अनुरूप होता है जिसका फल नहीं मिलता है। वहीं, देव सोने के बाद दीया नहीं जलाना चाहिए।
एक बार सूर्यास्त हो गया और देव सो गए उसके बाद दीपक जलाना एक तरह से उनके विश्राम में बाधा डालने के समान है। यही कारण है कि हिन्दू धर्म में रात को दीया जलाने की सख्त मनाही है।
अगर आप भी रात के समय दीया जलाते हैं तो इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान लें किम आखिर रात में दीया जलाना चाहिए या नहीं और क्या है इसके पीछे का कारण। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: shutterstock
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।