हिंदू धर्म में देवी-देवताओं की विधिवत पूजा, आरती और और अनुष्ठान करने के साथ-साथ दीप प्रज्जवलित करने की खास परंपरा है। धार्मिक मान्यताओं के हिसाब से दीप प्रज्जवलित करने के दौरान उस जगह का वातावरण स्वच्छ और शुद्ध होना चाहिए। ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
वहीं सनातन धर्म में मिट्टी और आटे के दीपक जलाने की खास परंपरा है, इन दोनों को जलाने का विशेष महत्व है। लेकिन आटे के दीपक को बेहद पवित्र और शुद्ध माना गया है। ऐसा कहा जाता है कि आटे के दीपक जलाने से सभी देवी-देवता प्रसन्न होते हैं और व्यक्ति की सभी मनोकामना भी पूरी हो जाती है।
अब ऐसे में कई तरह के आटे के दीपक जलाने का महत्व है, जिसे जानना जरूरी है। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से जानते हैं, कि कौन से आटे के दीपक जलाने से क्या लाभ होता है।
अगर आप किसी वाद-विवाद जैसे समस्याओं में उलझें हुए हैं और इससे छुटकारा पाना चाहते हैं, तो पूजा करने के दौरान आटे का दीपक जलाना (आटे का दीपक नियम) बेहद शुभ माना गया है। इससे आपको वाद-विवाद जैसी समस्याओं से छुटकारा मिल जाएगा।
इसे जरूर पढ़ें - पूजा में दीपक का महत्व और इसे जलाते समय इन बातों का रखें ध्यान
ज्योतिष शास्त्र में अगर आप घर की सुख-शांति चाहते हैं और दरिद्रता दूर करना चाहते हैं, तो पूजा के दौरान मूंग के आटे का दीपक जलाएं। इससे दरिद्रता दूर हो जाती है।
इसे जरूर पढ़ें - Dipak Ki Lau: क्या आपके दीपक की लौ में भी बनती हैं ये शुभ आकृतियां?
अगर आप शत्रुओं से परेशान हैं और उनसे छुटकारा पाना चाहते हैं, तो पूजा (पूजा-पाठ नियम) के दौरान उड़द के आटे का दीपक जलाएं। इससे आप शत्रुओं पर विजयी प्राप्त करने में सफल होंगे।
अगर आपकी कोई मनोकामना है और उसे पूरी करना चाहते हैं, तो आटे के दीपक को बढ़ते क्रम या फिर घटते क्रम में जलाएं। इसे आप 11, 21 या 31 दिन तक जलाएं । ज्योतिष के हिसाब से 1 दीपक से शुरुआत करते हुए 11 दीपक जलाएं । अगर आप घटते क्रम में दिपक जला रहे हैं, तो पहले दिन 11 दीपक जलाएं और फिर ऐसा करते हुए आखिरी दिन 1 दीपक जलाएं।
अगर आपको भी कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है, तो पूजा के दौरान ऐसे दीपक का उपयोग करें और अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit - Shutterstock
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।