
नए साल की शुरुआत को हम सभी नई उम्मीदों, जोश और सकारात्मकता के साथ करना चाहते हैं। हिंदू संस्कृति और वास्तु शास्त्र में 'दीप दान' यानी दीया जलाने का विशेष महत्व बताया गया है। अग्नि को शुद्धता और ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। मान्यता है कि साल के पहले दिन घर के विशेष स्थानों पर दीपक जलाने से नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है और देवी-लक्ष्मी का आगमन होता है। यह न केवल घर में सुख-शांति लाता है बल्कि आर्थिक तंगी को दूर कर संपन्नता के मार्ग भी खोलता है। सही स्थान पर जलाया गया एक छोटा सा दीया आपके पूरे साल को रोशन और समृद्ध बना सकता है। ऐसे में वृंदावन के ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं कि नए साल के पहले दिन घर में कहां-कहां दीये जलाने चाहिए और क्या है उसका लाभ एवं महत्व?
नए साल की शाम को घर के मुख्य द्वार पर दीपक जलाना सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है। मुख्य द्वार से ही मां लक्ष्मी और सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है। द्वार के दाईं ओर घी का दीपक जलाएं। इससे घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है और बुरी शक्तियां घर के भीतर प्रवेश नहीं कर पातीं। ध्यान रखें कि दीया जलाते समय द्वार साफ-सुथरा हो।

तुलसी के पौधे में साक्षात देवी लक्ष्मी का वास माना गया है। नए साल के पहले दिन शाम के समय तुलसी के पास घी का दीपक जरूर जलाएं। दीपक जलाते समय तुलसी माता की परिक्रमा करना और भी शुभ होता है। इससे परिवार में प्रेम बढ़ता है और घर में कभी भी धन-धान्य की कमी नहीं होती।
यह भी पढ़ें: भाग्य का मिलेगा भरपूर साथ बस सूर्य के साल 2026 में घर ले आएं ये चीजें
रसोई घर को अन्नपूर्णा का स्थान माना जाता है। वास्तु के अनुसार, रसोई में पीने के पानी के स्थान के पास दीपक जलाने से पितरों का आशीर्वाद मिलता है और स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं दूर रहती हैं। साल के पहले दिन यहां दीया जलाने से घर का भंडार हमेशा भरा रहता है और बरकत बनी रहती है।

धन की देवी को प्रसन्न करने के लिए साल के पहले दिन अपनी तिजोरी या जहाँ आप पैसे रखते हैं, उसके पास एक दीया जरूर रखें। यह इस बात का प्रतीक है कि आप अपने धन का सम्मान करते हैं और चाहते हैं कि वह बढ़ता रहे। इससे अनावश्यक खर्चों पर लगाम लगती है और आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।
यह भी पढ़ें: New Year Mantra 2026: नए साल के पहले दिन करें इन मंत्रों का जाप, पूरे वर्ष बनी रहेगी सुख-समृद्धि
अगर आपके घर के आसपास पीपल या बेल का पेड़ है, तो वहां दीपक जलाना अत्यंत फलदायी होता है। पीपल में भगवान विष्णु और बेलपत्र में शिव जी का वास माना जाता है। साल के पहले दिन इन वृक्षों की जड़ के पास दीया जलाने से सोई हुई किस्मत जाग जाती है और करियर व व्यापार में बड़ी सफलता मिलने के योग बनते हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: herzindagi
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।