herzindagi
dipak ki lau ka matlab

Dipak Ki Lau: क्या आपके दीपक की लौ में भी बनती हैं ये शुभ आकृतियां?

दीपक की लौ में कई प्रकार की आकृतियां बनती हैं। हर एक आकृति का एक खास मतलब होता है।  
Editorial
Updated:- 2022-11-23, 15:50 IST

Dipak Ki Lau: रोजाना पूजा करने के बाद भगवान के सामने दीपक जलाया जाता है। जब हम रोजाना भगवान की पूर्ण श्रद्धा से पूजा करते हैं तब भगवान की तरफ से भी हमने कई संकेत मिलने लगते हैं। हालांकि ये संकेत सभी के समझ आएं या सभी को मिलें ये अनिवार्य नहीं।

हमारे ज्योतिष एक्सपर्ट डॉ राधाकांत वत्स का कहना है कि भगवान की नियमित पूजा करने से वह प्रसन्न होते हैं और भक्त को अपने प्रसन्न होने का संकेत भी देते हैं। यह संकेत मुख्यतौर पर दीपक के माध्यम से हमें मिलते हैं।

दीपक जलाने के बाद जब बत्ती में लौ उठने लगती है तब दीपक की उस लौ में अनेकों प्रकार की आकृतियां उभर कर आती हैं जो भगवान के विभिन्न संकेतों को दर्शाती हैं। कभी दीपक की लौ में फूल बनता है तो कभी त्रिशूल। ऐसे में चलिए जानते हैं इन आकृतियों द्वारा मिलने वाले संकेतों का अर्थ।

दीपक की लौ में फूल बनना

lamp flame

अगर आपके दीपक में फूल बनता है तो इसका अर्थ है कि आपकी पूजा भगवान तक पहुंच रही है और आपकी पूजा से भगवान संतुष्ट हैं। भगवान आपके साथ हैं और किसी न किसी रूप में आपकी सहायता कर रहे हैं।

इसे जरूर पढ़ें:क्या आपको भी सपने में दिखते हैं शनि देव? जानें इसका मतलब

दीपक की लौ में त्रिशूल बनना

अगर आपके दीपक में त्रिशूल की आकृति बनती है तो इसका अर्थ होता है कि भगवान शिव (कौन थी भगवान शिव की 5 बेटियां) की आप पर असीम कृपा है। भगवान का आपकी हर परिस्थिति में रक्षा कर रहे हैं। बता दें कि, आप पूजा किसी भी करें पहुंचती वो सभी देवी देवताओं को समान रूप से है।

lamp flames

दीपक की लौ में चक्र बनना

अगर आपके दीपक में चक्र की आकृति बनती है तो इसका अर्थ है कि आपके जीवन में ढेर सारी खुशियों का आगमन होने वाला है। आपको न सिर्फ धन लाभ हो सकता है बल्कि आपको हर काम सफलता हासिल होने के आसार बढ़ सकते हैं।

इसे जरूर पढ़ें: Moon On Shiv Head: एक श्राप के कारण कैसे मिला चंद्रमा को भगवान शिव के मस्तक पर स्थान?

दीपक की लौ में मोर पंख या बांसुरी बनना

dipak ki lau

दीपक में मोर पंख या बांसुरी (बांसुरी के वास्तु टिप्स) बनने का अर्थ है श्री कृष्ण का आपके प्रति अपार प्रेम और आशीर्वाद। इसके अतिरिक्त, इन दोनों आकृतियों का ये भी मतलब होता है कि आपको जल्द अपने शत्रुओं से छुटकारा मिल जाएगा और आपके वैवाहिक जीवन में मधुरता घुलेगी।

तो ये थे दीपक की लौ में बनने वाली आकृतियों के पीछे छिपे संकेत। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। आपका इस बारे में क्या ख्याल है? हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

Image Credit: Freepik, Pixabay

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।