herzindagi
dev diwali 2024 ka daan

Dev Diwali 2024: देव दिवाली के दिन क्या दान करना चाहिए?

देव दिवाली के दिन असंख्य दीपक जलाए जाते हैं। साथ ही, इस दिन शंखनाद और घंटारी बजाकर देवी-देवताओं की पूजा करने का विशेष विधान है। ऐसा माना जाता है कि देव दिवाली के दिन पुण्य कर्म अवश्य करने चाहिए।
Editorial
Updated:- 2024-11-13, 15:56 IST

कार्तिक पूर्णिमा के दिन देव दिवाली मनाई जाती है। देव दिवाली के दिन असंख्य दीपक जलाए जाते हैं। साथ ही, इस दिन शंखनाद और घंटारी बजाकर देवी-देवताओं की पूजा करने का विशेष विधान है। ऐसा माना जाता है कि देव दिवाली के दिन पुण्य कर्म अवश्य करने चाहिए। इससे सौ गुना शुभ फलों की प्राप्ति होती है। इसी कड़ी में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने हमें बताया कि देव दिवाली के दिन दान अवश्य करना चाहिए। इससे घर में सुख-समृद्धि का वास बना रहता है और घर की उन्नति होती है। आइये जानते हैं कि देव दिवाली के दिन क्या-क्या दान करना शुभ होता है।

देव दिवाली के दिन करें अनाज का दान

dev diwali pr kya daan karna chahiye

देव दिवाली के दिन ऐसा माना जाता है कि सभी देवी-देवता पृथ्वी पर आते हैं और हर पवित्र स्थान पर भ्रमण करते हैं। ऐसे में अगर देवी-देवताओं का ध्यान करते हुए देव दिवाली के दिन 7 प्रकार के अनाज का दान किया जाए तो इससे घर धन-धान्य की कभी कमी नहीं होती है।

यह भी पढ़ें: Dev Diwali 2024: देव दिवाली पर क्या खरीदना है शुभ?

देव दिवाली के दिन करें दीपों का दान

देव दिवाली के दिन दो प्रकार से दीप दान किया जाता है। एक दीप दान यह हो गया घर और मंदिर में दीये जलाए जाएं और दूसरा दीप दान का तरीका है मिट्टी के दीये लेकर उनमें घी भरकर मंदिर में दान किया जाए। इससे घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा खत्म होने लगती है।

देव दिवाली के दिन करें चांदी का दान

देव दिवाली के दिन चांदी का दान करना बहुत शुभ होता है। चांदी का दान किसी भी रूप में किया जा सकता है जैसे कि चांदी के बर्तन, गहने या फिर चांदी का सिक्का आदि। चांदी दान करने से चंद्रमा की स्थिति कुंडली में मजबूत बनती है और मानसिक शांति प्राप्त होने लगती है।

यह भी पढ़ें: Dev Diwali 2024: देव दिवाली पर क्यों किया जाता है कार्तिक स्नान?

देव दिवाली के दिन करें वस्त्रों का दान

dev diwali pr kya daan kare

देव दिवाली के दिन लाल, पीला या नारंगी रंग के वस्त्र का दान करना चाहिए। दान में या फिर पूजा में प्रयोग किये जाने वाले वस्त्रों को धन के समान माना गया है। ऐसे में वस्त्रों का दान देव दिवाली के दिन करने से घर की आर्थिक स्थिति बेहतर बनती है और धन लाभ होने लगता है।

आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर देव दिवाली के दिन कौन सी चीजों का दान करना चाहिए और क्या हैं उससे मिलने वाले लाभ।

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

image credit: herzindagi 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।