herzindagi
what to bring from kainchi dham for good luck

Kainchi Dham: नीम करोली बाबा के कैंची धाम से ये चीज़ें लाएं, दूर हो सकते हैं सभी कष्ट

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में स्थित कैंची धाम, नीम करोली बाबा के आश्रम के लिए प्रसिद्ध है। नीम करोली बाबा को कलयुग का हनुमान भी माना जाता है। उनके अनुयायी उन्हें भगवान हनुमान का अवतार मानते हैं। अब ऐसे में अगर आप भी कैंची धाम जा रहे हैं तो वहां से किन चीजों को घर लाना शुभ माना जाता है। इसके बारे में इस लेख में विस्तार से जानते हैं। 
Editorial
Updated:- 2025-04-01, 23:00 IST

कैंची धाम को एक शक्तिशाली आध्यात्मिक ऊर्जा का केंद्र माना जाता है। यहाँ आने वाले भक्तों का मानना है कि बाबा नीम करोली महाराज जी की कृपा से उनके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आते हैं और उनकी मनोकामनाएँ पूरी होती हैं। भक्तों का मानना है कि बाबा नीम करोली महाराज जी के दर्शन मात्र से ही उनके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आते हैं और उनके भाग्य खुल जाते हैं। यहां आकर भक्त अपने दिल की सभी बातें महाराज जी के चरणों में रखते हैं और उनकी कृपा से जीवन की सभी परेशानियां दूर हो जाती हैं। अब ऐसे में अगर आप नीम करोली बाबा के आश्रम जा रहे हैं तो वहां से किन चीजों को लाना शुभ माना जाता है। इसके बारे में इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

कैंची धाम का प्रसाद जरूर लाएं

kainchi

कैंची धाम में नीम करौरी बाबा के प्रसाद का बहुत महत्व है। यह प्रसाद भक्तों के लिए आशीर्वाद के रूप में माना जाता है। मान्यता है कि कैंची धाम का प्रसाद नीब करौरी बाबा का आशीर्वाद है। इसे ग्रहण करने से भक्तों को उनकी कृपा और आशीर्वाद प्राप्त होता है। ऐसी मान्यता है कि इस प्रसाद को ग्रहण करने से उनकी मनोकामनाएं पूरी होती हैं और जीवन में सकारात्मक बदलाव आते हैं।

कैंची धाम की पवित्र मिट्टी लेकर आएं

कैंची धाम को बाबा नीम करोली महाराज के आश्रम के लिए जाना जाता है। मान्यता है कि यहां हनुमान जी का वास है और यहां की मिट्टी में भी चमत्कारी शक्तियां हैं, इसलिए श्रद्धालु इसे अपने घर में लाते हैं। यह मिट्टी घर में सुख-समृद्धि और शांति लाती है।

कैंची धाम से कंबल लेकर आएं

नीम करोली बाबा को कंबल बहुत प्रिय था और वे अक्सर इसे ओढ़े रहते थे। इसलिए, कैंची धाम से कंबल लाना बाबा के प्रति श्रद्धा और समर्पण का प्रतीक माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि कैंची धाम से लाए हुए कंबल को रोगी व्यक्ति को ओढ़ाया जाए तो वह व्यक्ति निरोगी हो सकती है।

इसे जरूर पढ़ें- नीम करौली बाबा के आश्रम का नाम कैसे पड़ा कैंची धाम, जानें महत्व

कैंची धाम से नीम करोली बाबा की तस्वीर लेकर आएं

neem karoli baba

मान्यता है कि नीम करोली बाबा की तस्वीर घर में रखने से उनका आशीर्वाद और कृपा प्राप्त होती है। ऐसा कहा जाता है कि बाबा की तस्वीर घर में सकारात्मक ऊर्जा लाती है और नकारात्मक ऊर्जा को दूर करती है। बाबा की तस्वीर घर में लगाने से शांति और समृद्धि का संचार होता है।

इसे जरूर पढ़ें - जानें कैंची धाम के नीम करौली बाबा आश्रम से जुड़े कुछ रोचक तथ्य

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- HerZindagi

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।