रोजमर्रा की जिंदगी में हम हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषा बोलते हैं। अब ऐसे में न चाहते हुए भी हिंदी में बात करते वक्त अंग्रेजी और अंग्रेजी बात करते वक्त हिंदी के शब्द निकल आते हैं। लेकिन दिक्कत उस दौरान होती है, जब हम दो अलग हिंदी शब्द के लिए अंग्रेजी का एक वर्ड शब्द इस्तेमाल करते हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि भला ऐसा कौन करता है, पर आपको बता दें कि हम सभी कई बार रोजाना बोले जाने वाले शब्दों के साथ अक्सर करते हैं। जैसे हम अक्सर खुशबू और बदबू दोनों के लिए एक ही शब्द का इस्तेमाल करते हैं और वह है Smell। यह हर सिचुएशन में गलत नहीं है, लेकिन व्याकरण के हिसाब से गलत है क्योंकि इन दोनों के लिए अंग्रेजी में अलग-अलग शब्द हैं।
अगर आप खुशबू और बदबू के लिए अंग्रेजी में Smell का इस्तेमाल करते हैं, तो रुक जाइए वरना आप अपने दोस्तों या ऑफिस कालिग के बीच हंसी का पात्र बन सकते हैं। नीचे लेख में जानिए क्यों और कब स्मेल शब्द का इस्तेमाल करना सही और गलत-
आमतौर पर तो हम सभी अच्छी और गंदी खुशबू के लिए स्मेल का इस्तेमाल करते हैं लेकिन हर जगह यह बोलना गलत है। बता दें कि Smell शब्द का प्रयोग ज्यादातर एक सामान्य क्रिया या संज्ञा के रूप में किया जाता है, जिसका अर्थ होता है किसी भी गंध को फील करना, चाहे वह अच्छी हो या बुरी। इसलिए जब आप किसी अच्छी या बुरी गंध के बारे में बता रहे हों तो उसके लिए सही अंग्रेजी का इस्तेमाल करना ज्यादा बेहतर होगा।
इसे भी पढ़ें- क्या आपको पता है Advice और Advise में एक है अंतर? एक अक्षर का है फर्क... लेकिन काफी लोगों को नहीं पता होगा इसका मतलब
खुशबू के लिए अंग्रेजी में कई खूबसूरत शब्द हैं, लेकिन Fragrance शब्द बहुत आम और उपयुक्त माना जाता है। इस शब्द का इस्तेमाल परफ्यूम, फूल या अन्य किसी अच्छी गंध के लिए किया जाता है। इसके अलावा अगर आप खाने की खुशबू की बात कर रहे हैं, तो इसके लिए Aroma शब्द का प्रयोग के लिए होता है।
वहीं अगर आप किसी ताजी, सुखद और हल्की गंध यानी प्राकृतिक खुशबू की बात कर रहे हैं, तो वहां पर Scent शब्द का इस्तेमाल कर सकते हैं।
अब बात करते हैं बदबू के लिए कि इसके लिए कौन सा अंग्रेजी शब्द इस्तेमाल करें, तो बता दें कि सामान्य रूप से बदबू के लिए Odor शब्द बोला जाता है।
अगर गंध बहुत ज्यादा तेज और खराब है, तो आप Stench या Reek का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये दोनों शब्द बहुत ही नकारात्मक भाव रखते हैं। वही जो स्मेल नाक में चुभती है जैसे सिरका या प्याज की गंध, उसके लिए आप Pungent शब्द का प्रयोग कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें- रोजाना इस्तेमाल होने वाले ये शब्द हिंदी नहीं बल्कि हैं उर्दू, लिस्ट में शामिल इस तीसरे नाम को पढ़ कंफ्यूज हो जाएंगे आप
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।