What is Ghee Called in English: दाल-सब्जी हो या रोटी, इन पर लगा घी खाने के स्वाद को बढ़ा देता है। कई बार तो ऐसा होता है कि हम चावल या रोटी पर घी लगा या डालकर बड़े चाव खाते हैं। रोजमर्रा के खाने में अधिकतर लोग घी का इस्तेमाल करते हैं। इसे न केवल हम रोटी पर लगाकर खाना पसंद करते हैं बल्कि हलवा, खीर या अन्य मीठी डिशेज बनाने में इसका इस्तेमाल करते हैं। घी न केवल खाने के स्वाद को बढ़ाता है बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि जिस घी का हम डेली उपयोग करते हैं उसे अंग्रेजी भाषा में क्या कहा जाता है। अगर आपको नहीं पता है, तो इस लेख में आज हम आपको घी को अंग्रेजी भाषा में क्या बोला या लिखा जाता है।
घी का इस्तेमाल हम सभी रोजाना इस्तेमाल करते हैं। वहीं जब भी हम राशन खरीदने जाते हैं, तो घी जरूर खरीद कर लाते हैं। अब ऐसे में अगर आपने गौर किया होगा कि उसके पैकेट या डिब्बे में हिंदी में भी घी लिखा होता है। शायद ही आपने कभी अंग्रेजी में कभी लिखा हुआ नाम देखा है। बता दें कि घी को अंग्रेजी में clarified butter कहते हैं।
इसे भी पढ़ें- मलाई से घी बनाते वक्त ज्यादा पक गया है? ये 2 सफेद चीज डालते ही दूर हो जाएगा कालापन
घी का प्रयोग न केवल खाने में बल्कि धार्मिक-अनुष्ठानों में भी किया जाता है। इसकी उत्पत्ति प्राचीन भारत में हुई थी। घी को संस्कृत भाषा में घृत कहा जाता है, जिसका अर्थ शुद्ध होता है। समय के साथ, यह मध्य पूर्वी और दक्षिण एशियाई व्यंजनों में फैल गया। आज भी घी आयुर्वेद और भारतीय परंपराओं से गहराई से जुड़ा हुआ है।
बाजार में दुकान पर घी, मक्खन दोनों चीजें मिलती हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि इन दोनों चीजों में क्या अंतर है। बता दें कि मक्खन में लैक्टोज या कैसिइन और साथ ही विटामिन A, D और E होते हैं। साथ ही इसमें घी से ज्यादा स्मोक पॉइंट होता है। वहीं घी में 99.5 प्रतिशत वसा होती है। वहीं घी में विटामिन A, E और K से भरपूर होता है और इसमें ब्यूटिरिक एसिड भी होता है।
इसे भी पढ़ें- दूध पर नहीं जम रही मोटी-गाढ़ी मलाई? आजमाएं अम्मा का बताया गांव वाला यह नुस्खा, हर हफ्ते भरेंगे घी के डिब्बे
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के
साथ।
Image Credit- freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।