दक्षिण भारतीय व्यंजन अपने विविध और स्वादिष्ट पकवानों के लिए जाना जाता है, जिसमें आमतौर पर चावल, दाल, नारियल और कई तरह के मसालों का उपयोग किया जाता है। दक्षिण भारतीय मेन कोर्स में आम तौर पर चावल से बने कई व्यंजन होते हैं। वहीं, करी और सांभर के साथ साइड डिशेज होना बहुत जरूरी होता है।
नॉर्थ इंडिया में इन व्यंजनों का स्वाद एकदम अलग होता है। साउथ इंडियन डिशेज में ऐसी कई चीजें हैं, जिनके बारे में काफी लोगों को पता भी नहीं है। अगर आपको कभी साउथ इंडियन शादी का न्योता मिले, तो जरूर जाएं। आप दक्षिण भारत की संस्कृति के साथ ही यहां के खाने के बारे में बहुत कुछ सीखेंगे।
इसे कुरकरे वेफर्स कहें, तो गलत नहीं होगा। यह एक तरह का तटीय कर्नाटक व्यंजन है, जिसे मसालेदार चिकन करी के साथ परोसा जाता है। वेफर्स या इस रोटी को आमतौर पर चावल के आटे से बनाया जाता है।
केरल का एक अनोखा पनीर, जो गाय के दूध से बनाया जाता है। इसे अक्सर मैरिनेट (यह एक ऐसा प्रोसेस है, जिसमें सब्जियों या नॉन वेज को तमाम तरह के मसालों के साथ मिलाकर कुछ देर के लिए छोड़ दिया जाता है।) किया जाता है और तला जाता है। इसे नाश्ते या साइड डिश के रूप में परोसा जाता है।
इसे मिक्स वेज कहें तो गलत नहीं होगा और यह साउथ इंडियन कुजीन का अहम हिस्सा भी है। यह नारियल के सॉस में पकाया जाने वाला एक मिक्स वेज व्यंजन है और यह केरल में काफी लोकप्रिय है।
इसे भी पढ़ें: ये हैं साउथ इंडियन स्पेशल वेज डिशेज, करेंगे सभी पसंद
यह तमिलनाडु का एक पारंपरिक व्यंजन है। इसमें तले हुए पकोड़े होते हैं। इन्हें और स्वादिष्ट और चटपटी सूप के रूप में बनाई गई दाल में डुबोकर सर्व किया जाता है। इसे स्नैक के रूप में खा सकते हैं। इसके अलावा, इसे चावल के साथ परोसा जाता है।
कद्दू की सब्जी आपने बहुत खाई होगी, लेकिन हमें यकीन है कि जब कर्नाटक की प्रसिद्ध कद्दू की सब्जी खाएंगे, तो सब भूल जाएंगे। इसेनारियल, इमली और मसालों के साथ मिलाकर बनाया जाता है। नारियल और इमली का स्वाद इसमें एक नयापन जोड़ता है।
तमिलनाडु के चेट्टीनाड क्षेत्र से आने वाले इस व्यंजन में चिकन को ढेर सारी काली मिर्च के साथ पकाया जाता है। यह एक तीखा और चटपटा मेन कोर्स आइटम है और इसे खाकर आपकी भूख न खुली, तो कहना। इसलिए इस रेसिपी को एक बार जरूर ट्राई करें।
यह साउथ इंडियन पैनकेक है। इसे चावल और दाल के घोल से तैयार किया जाता है। इस डिश को आंध्र प्रदेश में खूब पसंद किया जाता है। इसके साथ किसी भी तरह की चटनी, सांभर, रसम या अन्य सूप परोसे जा सकते हैं।
यह दक्षिण भारत के तटीय क्षेत्रों में खाया जाने वाला केकड़ा सूप है। इसमें केकड़े के मांस की हल्की मिठास होती है और इसलिए लोगों को यह खूब पसंद आता है। कई शादियों के मेन्यू में इसे स्पेशल आइटम के तौर पर देखा जा सकता है।
इसे भी पढ़ें: दिवाली में स्नैक्स में बनाना चाहती हैं कुछ खास, तो इन साउथ इंडियन डिशेज को करें ट्राई
केरल की एक मालाबार शैली की बिरयानी (बिरयानी के लिए ऐसे बनाएं खिले-खिले चावल), जिसमें 'ख्यमा' नामक छोटे चावल की एक अनूठी किस्म का उपयोग किया जाता है। इसे तले हुए प्याज, मसालों और घी के साथ काफी देर भूनकर बनाया जाता है। इसे मटन, चिकन और श्रिंप के साथ भी बनाया जाता है।
यह आंध्र प्रदेश में बनने वाली एक स्वादिष्ट राइस रेसिपी है। इसमें चावलों को करी पत्ता के पाउडर के साथ मिलाया जाता है। गर्म चावलों में तमाम मसाले और खूब सारा घी डाला जाता है।
आपने इनमें से कौन-सी डिश का आनंद लिया है, हमें कमेंट करके जरूर बताएं। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा, तो इसे लाइक और शेयर करें। ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।