herzindagi
image

30 की उम्र के बाद महिलाओं को रोज 1 चम्मच घी क्यों खाना चाहिए?

घी, गुणों का खजाना होता है। कई लोगों का मानना है कि इससे वजन बढ़ता है। लेकिन, अगर इसे सही तरीके और सही मात्रा में खाया जाए, तो यह सेहत को दुरुस्त कर सकता है। खासकर, महिलाओं को 30 की उम्र के बाद रोजाना 1 चम्मच घी जरूर खाना चाहिए। इसके फायदों के बारे में आयुर्वेदिक डॉक्टर बता रही हैं।
Editorial
Updated:- 2025-09-01, 11:45 IST

उम्र के अलग-अलग पड़ाव के हिसाब से खान-पान के मामले में भी शरीर की जरूरतें अलग होती हैं। अगर उम्र के लिहाज से बॉडी की न्यूट्रिशनल जरूरत को पूरा किया जाए और एक हेल्दी रूटीन को फॉलो किया जाए, तो न केवल शरीर मजबूत होता है, बल्कि बीमारियां भी आपसे कोसों दूर रहती हैं। अगर बात महिलाओं की करें तो महिलाएं अक्सर अपनी डाइट की जरूरतों को जरा दरकिनार ही कर देती हैं। 30 की उम्र के बाद महिलाओं के शरीर में कई हार्मोनल बदलाव आते हैं। इस समय पर मेटाबॉलिज्म भी धीमा होने लगता है और हड्डियों को भी अधिक पोषण की जरूरत होती है। ऐसे में महिलाओं को 30 की उम्र के बाद डाइट में एक चम्मच घी को जरूर शामिल करना चाहिए। घी, गुणों का खजाना होता है। खासकर, महिलाओं को 30 की उम्र के बाद रोजाना 1 चम्मच घी जरूर खाना चाहिए। इसके फायदों के बारे में आयुर्वेदिक डॉक्टर आनंदी माहेश्वरी बता रही हैं।

30 की उम्र के बाद महिलाओं को रोज 1 चम्मच घी क्यों खाना चाहिए?

  • 30 की उम्र के बाद कई बार शरीर में हार्मोनल इंबैलेंस शुरू हो जाता है। इसका असर महिलाओं के मूड, एनर्जी लेवल और पीरियड साइकिल पर होता है। ऐसे में एक चम्मच घी शरीर में ताकत बनाए रखन और हार्मोन्स को बैलेंस करने में मदद करता है।
  • घी में हेल्दी फैट्स होते हैं। इससे हार्मोनल हेल्थ दुरुस्त होती है और शरीर में एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन का बैलेंस बना रहता है।
  • 30 की उम्र के बाद शरीर में कैल्शियम की कमी और हड्डियों के कमजोर होने की दिक्कत बढ़ जाती है। ऐसे में घी में मौजूद विटामिन-डी और विटामिन-के शरीर में कैल्शियम अब्जॉर्बशन में मदद करते हैं।

ghee milk for constipation

  • इनसे जोड़ों को मजबूती मिलती है और आगे चलकर अर्थराइटिस का खतरा कम होता है।
  • घी में मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड्स और ब्यूरेटिक एसिड, मेंटल हेल्थ के लिए भी फायदेमंद होते हैं।
  • घी को आयुर्वेद में गुणों की खान माना गया है। 30 की उम्र के बाद मेटाबॉलिज्म धीमा होने लगाता है। ऐसे में घी पाचन तंत्र को मजबूत करता है, कब्ज से राहत देता है और आंतों में सूजन को कम करता है।

यह भी पढ़ें- 14 दिनों तक रोजाना सोते समय दूध में घी मिलाकर पीने से क्या होता है?

ghee for consipation and digestion

  • कई लोग मानते हैं कि घी से कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है। लेकिन, अगर इसे बैलेंस मात्रा में लिया जाए तो घी दिल के लिए फायदेमंद है। 30 की उम्र के बाद अगर महिलाएं रोजाना एक चम्मच घी लेंगी, तो हार्ट हेल्थ दुरुस्त हो सकती है।
  • 30 की उम्र के बाद स्किन में एजिंग के साइन्स नजर आने लगते हैं और बाल भी झड़ने लगते हैं। घी का सेवन त्वचा को हाइड्रेशन और ग्लो देता है, समय से पहले एजिंग के साइन्स को आने से रोकता है और बालों की जड़ों को मजबूत बनाता है।

 

यह भी पढ़ें- महिलाएं रोज खाएं यह 1 लड्डू, 10 बीमारियों से मिलेगा छुटकारा

 

एक्सपर्ट का कहना है कि 30 की उम्र के बाद अगर महिलाएं डाइट में 1 चम्मच घी शामिल करेंगी, तो ये फायदे मिल सकते हैं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।