दुनियाभर में अधिकांश लोग सांप का नाम सुनते ही डरने लगते हैं। सांप इस धरती पर 13 करोड़ सालों से हैं, लेकिन आज भी सांपों के बारे में कुछ बातें ऐसी है जो काफी कम लोग जानते हैं। ऐसे में अगर आप भी सांप से जुडी कुछ ऐसे तथ्य के बारे में जानना चाहती है तो आपको आज यह आर्टिकल पूरा पढ़ना होगा।
सांप कितनी बार अपनी स्किन निकालता है?
सांप एक साल में तीन बार अपनी चमड़ी पूरी तरह निकालते हैं। इसे उतारने के बाद सांप को काफी खुशी मिलती है। वह तरोताजा महशूस करते हैं। वहीं अजगर और माटी का सांप साल में एक ही बारचमड़ी निकालते हैं।
सांप पीछे क्यों पड़ता है?
सांप को जब तक परेशान ना किया जाए तब तक वह आपके पीछे नहीं भागता है। अगर कभी सांप पीछे पड़ जाए तो घबराएं नहीं बस सांप की तरह टेढ़ा मेढ़ा यानी जिग जैग बनाकर दौड़ें। सीधा दौड़ने पर सांप आपका तेजी से पीछे कर सकता है लेकिन टेढ़ा दौड़ने पर सांप लंबे समय तक आपका पीछा नहीं कर पाएगा।
भारत में सांप की कितनी प्रजातियां हैं?
कहा जाता है कि भारत में सांपों की 276 प्रजातियां पाई जाती है जिनमें से 36 प्रजातियों विषैली है। सभी सांप अलग तरीके के होते है। कई सांपों के अंदर बिल्कुल भी जहर नहीं होता है।
इसे भी पढ़ें-कहानी सांपों से भरे एक रहस्यमयी आइलैंड की, जहां जाना मौत के बराबर है
किस सांप के सिर पर सींग होता है?
यमन, कुवैत और सऊदी अरब में पाया जाना वाला हॉर्नड वाईपर सांप की ऐसी प्रजाति है, जिसके सिर पर दो सींग होते है।(इस गांव में सांपों के संग रहते हैं लोग)
इसे भी पढ़ें-इंग्लैंड में स्थित स्टोनहेंज की रहस्यमयी कहानी विश्व भर में क्यों है प्रसिद्ध, आप भी जानें
क्या सांप खाना चबाकर खाता है?
सांप किसी भी चीज को चबाकर नहीं खाते बल्कि वह अपने शिकार को सीधा ही निगल जाते हैं। खुद से बड़े जानवरों को भी सांप निगलकर खा लेते हैं।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।
Image Credit: Instagram
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों