कहानी सांपों से भरे एक रहस्यमयी आइलैंड की, जहां जाना मौत के बराबर है

विश्व में एक ऐसी जगह है जो आज भी 'सांपों का आइलैंड' के नाम से फेमस है। इस आइलैंड पर घूमने का हिम्मत कोई नहीं करता है। यहां सांपों का राज चलता है।

interesting facts about snake island in brazil

Snake Island In Hindi: दुनिया का हर कोना किसी न किसी अजब-गजब रहस्य और अचंभित कहानियों से भरा पड़ा है। अचंभित कर देने वाली कई जगहों पर आज भी कोई घूमने जाने का हिम्मत नहीं करता है। कई बार इन जगहों के बारे में पढ़ने और सुनने के बाद इंसान कुछ समय के लिए सोच में भी पड़ जाता है।

विश्व में एक ऐसी भी जगह है जिसे आज से नहीं, बल्कि कई सालों से सांपों का आइलैंड के नाम से जाना जाता है। आज भी सांपों के इस आइलैंड में कोई भी घूमने की हिम्मत नहीं करता है। इस आर्टिकल में हम आपको सांपों के आइलैंड के बारे में बताने जा रहे हैं।

कहां है सांपों का आइलैंड?

where is snake island

सांपों का आइलैंड के नाम से विश्व भर में प्रसिद्ध यह स्थान किसी और देश में नहीं, बल्कि ब्राजील में है। यह आइलैंड ब्राजील के तट से कुछ ही दूरी पर मौजूद है। इस खतरनाक आइलैंड को कई लोग क्यूइमाडा ग्रांडे के नाम से भी जानते हैं। आपको बता दें कि यह आइलैंड दूर से बेहद ही खूबसूरत और पास से बेहद ही खतरनाक दिखाई देता है।

स्नेक आइलैंड को क्यों कहा जाता है मौत का द्वीप?

snake island in brazil

ब्राजील के इस आइलैंड को आज से नहीं, बल्कि कई वर्षों से मौत का द्वीप भी कहा जाता है। यह आइलैंड इतना खतरनाक है कि यहां पहुंचने वाले कई लोगों की जान भी जा चुकी है। कहा जाता है कि यह दुनिया की एकमात्र ऐसी जगह है जहां सबसे अधिक जहरीले सांप रहते हैं। इसके अलावा यह भी माना जाता है कि दुनिया से विलुप्त हो चुके गोल्डन लैंसहेड स्नेक सिर्फ इस आइलैंड में ही मौजूद है।(2000 साल पुरानी Nazca Lines का रहस्य)

स्नेक आइलैंड में मौजूद सांपों की प्रजातियां

स्नेक आइलैंड के बारे में माना जाता है कि यहां हजार से अधिक सांपों की प्रजातियां मौजूद हैं। यह भी बोला जाता है कि इनमें से कुछ सांपों का जहर इतना घातक है कि इंसानों के मांस को भी गला सकता है। यहां ऐसे कई जहरीलें सांप मौजूद हैं जिनके सिर्फ संपर्क में आने मात्र से इंसान मुसीबत से फंस सकता है। कहा जा रहा है कि पिछले कई सालों से यहां सांपों की प्रजातियां काफी तेजी से बढ़ रही हैं।(इस गांव में सांपों के संग रहते हैं लोग)

इसे भी पढ़ें:रहस्य से भरी जंगल की कहानी, जहां इंसान अचानक से हो जाता है गायब

स्नेक आइलैंड आम लोग घूमने जा सकते हैं?

about snake island in brazil

स्नेक आइलैंड के बारे में जानने के बाद आप यह जरूर जानना चाहेंगे कि क्या आम इंसान स्नेक आइलैंड घूमने के लिए जा सकता है या नहीं। ऐसे में आपको बता दें कि यहां आम लोगों को जाने की अनुमति नहीं है। कहा जाता है कि ब्राजील की नौसेना ही तय करती है कि इस आइलैंड पर किसे जाना चाहिए और किसे नहीं जाना चाहिए। कई लोगों का यह भी मानना है कि चोरी-छिपे कुछ शिकारी अवैध रूप से सांपों को पकड़कर बेचते हैं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit:(@shutterstocks)

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP

FAQ

  • स्नेक आइलैंड कहां है?

    स्नेक आइलैंड ब्राजील में है।