पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एक कदम ने हर किसी को हैरान कर दिया है। माना जा रहा है कि उन्होंने अपने कट्टर आलोचक उपराष्ट्रपति पद का दावेदार बनाया है। ऐसा इसलिए, क्योंकि डेविड वेंस ने अपने कार्यों से ट्रंप का दिल जीत लिया है। अब वह उनके करीबी बन गए हैं।
जेम्स डेविड वेंस के नाम की घोषणा के बाद हर जगह भारतीय मूल की अमेरिकी उषा चिलुकुरी का चर्चा होने लगी है। हर कोई उनके बारे में जानना चाह रहा है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको उषा चिलुकुरी के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।
पेशे से वकील हैं उषा चिलुकुरी
दरअसल, उषा चिलुकुरी अमेरिका के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जेम्स डेविड वेंस की पत्नी हैं। उनका नाम उषा चिलुकुरी है, लेकिन जेम्स डेविड वेंस से शादी होने के बाद उन्हें उषा वैंस के नाम से जाना जाता है। डेविड वेंस की पत्नी भारतीय-अमेरिकी हैं। उन्होंने लंबे समय तक जेम्स डेविड वेंस को डेट करने के बाद उनसे विवाह किया था।
इसे भी पढ़ें-इन 10 सफल महिलाओं के बारे में हर भारतीय को जानना चाहिए
भारत में कहां की रहने वाली हैं उषा चिलुकुरी
जानकारी अनुसार उषा चिलुकुरी का कनेक्शन आंध्र प्रदेश से जुड़ा हुआ है। उनके माता पिता भारतीय अप्रवासी हैं। वह कुछ सैन फ्रांसिस्को में बस गए थे। उषा चिलुकुरी का जन्म 1986 में हुआ था। वह अभी सैन फ्रांसिस्को में एक प्रतिष्ठित फर्म में कॉर्पोरेट वकील के रूप में काम करती है। न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, येल यूनिवर्सिटी से डिग्री पूरी की है। इसके अलावा उन्होंने कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ फिलॉसफी की डिग्री ली है। बताया जा रहा है कि उन्होंने एक वकील के रूप में काम करने से पहले सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश जॉन रॉबर्ट्स और ब्रेट कवानुघ के लिए क्लर्क के पद पर भी काम किा था।
इसे भी पढ़ें- पंच से तोड़ी परंपरा, शक्ति से तोड़ीं बेड़ियां...और मेहरून्निसा बन गईं देश की पहली महिला बाउंसर
कैसे हुई जेम्स डेविड वेंस से मुलाकात
येल यूनिवर्सिटी से डेविड वेंस और उषा एक दूसरे को जानते हैं। यूनिवर्सिटी में उन्होंने अपने क्लासमेट वेंस को उस ग्रुप डिस्कशन आयोजित करने में सहायता की थी। यहां से ही दोनों में नजदीकियां बढ़ीं और दोनों ने इसे रिश्ते तक ले गए। कई सालों तक डेट करने के बाद आखिर साल 2014 में दोनों ने शादी कर ली। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि शादी हिंदू पंडित ने संपन्न करवाया था। आज उनके 3 बच्चे हैं, जिनका नाम इवान, विवेक और मीराबेल है।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- jd vance x.com
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों