herzindagi
image

मशहूर तबला वादक उस्ताद जाकिर हुसैन का निधन, 73 की उम्र में अमेरिका में ली अंतिम सांस

जाकिर हुसैन और तबले का रिश्ता दीपक और लौ जैसा है। उन्होंने तबला की शिक्षा अपने पिता अल्लाह रक्खा खान से ली थी। लेकिन, अब बेहद विनम्र कलाकार हमारे बीच नहीं रहे। सोशल मीडिया पर फैंस और स्टार्स उनके जाने पर शोक व्यक्त कर रहे हैं।
Editorial
Updated:- 2024-12-16, 13:28 IST

मशहूर तबला वादक जाकिर हुसैन का निधन हो गया है। उन्होंने 73 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। उनके परिवार में पत्नी और दो बेटियां हैं। हृदय संबंधी समस्याओं के बाद उन्हें अमेरिकी शहर सैन फ्रांसिस्को के एक अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था। खबरों के अनुसार जाकिर हुसैन पिछले दो हफ्तों से अस्पताल में भर्ती थे। परिवार ने पहले निधन की खबर का खंडन किया था।

कौन हैं जाकिर हुसैन

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Zakir Hussain (@zakirhq9)

ज़ाकिर हुसैन मशहूर तबला वादक अल्लाह रक्खा खान के बेटे थे। जाकिर हुसैन ने आज तक कई देशी और विदेशी फिल्मों के लिए संगीत तैयार किया है। उन्होंने सात साल की उम्र से अपने पिता अल्लाह रक्खा खान से तबला सीखना शुरू कर दिया था। इतना ही नहीं 12 साल की उम्र से ही जाकिर हुसैन ने देशभर में तबला वादन करना शुरू भी कर चुके थे। इतनी कम उम्र से जाकिर हुसैन का अनोखा काम देखकर हर कोई कहता था कि वह एक बड़े तबला वादक बनेंगे। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि 11 साल की उम्र में ही उन्हें अमेरिका में अपना पहला कॉन्सर्ट करने का मौका भी मिल गया था।

जाकिर हुसैन को मिलने वाले पुरस्कार

tabla maestro ustad zakir hussain passes away at in us

उन्हें 1988 में पद्मश्री मिला था। इसके बाद साल 2002 में पद्म भूषण और 2023 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था। यह उनकी जिंदगी में मिलने वाले सबसे खास पुरस्कार थे। पद्म भूषण से पहले उन्हें 1990 में संगीत नाटक अकादमी संगीत पुरस्कार भी मिला था। इतना ही नहीं 2009 में जाकिर हुसैन 51 वें ग्रैमी अवॉर्ड से सम्मानित किए गए थे। हालांकि उन्हें 7 बार ग्रैमी अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट किया गया, जिसमें से केवल 4 बार ही उन्हें अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

 

सोशल मीडिया पर शोक की लहर

ज़ाकिर हुसैन के जाने की खबर सुनकर रात से ही सोशल मीडिया पर उनके फैंस और स्टार्स शोक जताने लगे थे। एक तरफ जहां परिवार की तरफ से यह खबर आना कि उनकी अभी मृत्यु नहीं हुई है, लोगों को यह राहत दे रहा था। लेकिन सुबह फिर से उनकी मौत को कन्फर्म कर दिया गया। उनके फैंस को एक पल के लिए उम्मीद थी कि वह उनके साथ है, लेकिन ऐसा नहीं है।

 

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- zakir hussain_insta

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।