सर्वपितृ अमावस्या जिसे पितृ मोक्ष अमावस्या भी कहते हैं, पितृ पक्ष का अंतिम दिन होता है। ज्योतिष और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, यह दिन पितरों की आत्मा की शांति के लिए सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन सूर्य और चंद्रमा दोनों ही एक राशि में आते हैं जिससे पितरों को धरती पर आकर अपने वंशजों से भोजन और जल ग्रहण करने का अवसर मिलता है।
इस विशेष तिथि पर उन सभी पितरों का श्राद्ध किया जाता है जिनकी मृत्यु की तिथि ज्ञात न हो, इसलिए इसे 'सर्वपितृ अमावस्या' कहा जाता है। वृंदावन के ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने हमें बताया कि सर्वपितृ अमावस्या के दिन पितरों के लिए घर में अलग से पानी रखा जाता है। ऐसे में आइये जानते हैं कि सर्वपितृ अमावस्या के दिन कहां और क्यों रखा जाता है पितरों का पानी।
सर्वपितृ अमावस्या की रात पितरों के लिए पानी रखने की परंपरा सदियों से चली आ रही है। इसके पीछे धार्मिक मान्यता यह है कि पितृ अमावस्या की रात को धरती से वापस अपने लोक जाते हैं।
उनकी इस यात्रा को सफल बनाने और उन्हें तृप्त करने के लिए जल रखा जाता है। यह जल उनके प्यास बुझाने का प्रतीक है, ताकि वे संतुष्ट होकर अपने लोक में लौट सकें।
यह भी पढ़ें: पितरों के लिए श्राद्ध या तर्पण के दौरान क्यों नहीं होता है सफेद तिल का प्रयोग?
इसके अलावा, यह क्रिया हमारे पूर्वजों के प्रति सम्मान, प्रेम और कृतज्ञता दर्शाती है। यह एक प्रतीकात्मक कार्य है जो यह दर्शाता है कि हम उन्हें याद करते हैं और उनके आशीर्वाद की कामना करते हैं।
पितरों के लिए पानी रखने के लिए सबसे सही जगह घर के बाहर, मुख्य द्वार के पास होती है। पानी को किसी साफ बर्तन या लोटे में रखा जाता है। इसके साथ ही, कुछ लोग आटे से बनी छोटी-छोटी रोटियां भी रखते हैं।
ऐसा इसलिए ताकि पक्षी उन्हें खा सकें और यह माना जाता है कि ऐसा करने से पितरों को भोजन प्राप्त होता है। यह परंपरा इस विश्वास पर आधारित है कि जल और भोजन पितरों की यात्रा को सुगम और कष्ट रहित बनाते हैं।
यह भी पढ़ें: काल सर्प और पितृ दोष में क्या अंतर है? ज्यादातर लोग कर बैठते हैं ये गलती
इससे वे शांत और संतुष्ट होकर हमें आशीर्वाद देते हैं। यह क्रिया पितृ दोष को समाप्त करने में भी मदद करती है, जिससे परिवार में सुख-समृद्धि और शांति बनी रहती है।
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: herzindagi
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।