what we should write at home main door hindi

घर के बाहर क्या लिखने से दूर होती है नकारात्मकता?

घर के बाहर या आसपास के स्थान से जुड़ी महत्वपूर्ण बातों का वर्णन वास्तु शास्त्र में मिलता है क्योंकि घर में नकारात्मकता का प्रवेश बाहर से ही होता है। 
Editorial
Updated:- 2023-12-15, 15:48 IST

Ghar Ke Bahar Kya Likhe: घर से जुड़ी हर छोटी से छोटी वस्तु और हर एक स्थान का वास्तु से संबंध होता है। इसलिए वास्तु शास्त्र में घर कीहर एक दिशा और स्थान को महत्वपूर्ण माना गया है। वास्तु में जहां एक ओर घर के अंदर के वास्तु को ठीक करने और दोष को दूर करने के विषय में बताया गया है। 

वहीं, घर के बाहर या आसपास के स्थान से जुड़ी महत्वपूर्ण बातों का भी वर्णन मिलता है क्योंकि घर में नकारात्मकता का प्रवेश बाहर से ही होता है। इसी कड़ी में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने हमें बताया कि घर के बाहर या घर के मुख्य द्वार पर कुछ शब्दों को लिखने से नकारात्मकता घर में नहीं आ पाती है। 

घर के बाहर या मुख्य द्वार पर लिखें मंत्र 

ghar ke bahar kya likhe

घर के बाहर या मुख्य द्वार पर छोटे मंत्र जैसे कि 'ॐ नमः शिवाय', 'ॐ गण गणपतये नमः', 'ॐ हनु हनुमंते नमः' आदि मंत्र लिखने चाहिए। मंत्र लिखने से न सिर्फ घर में नकारात्मकता का प्रवेश नहीं हो पाता है बल्कि घर के भीतर की नकारात्मक ऊर्जाएं भी बाहर चली जाती हैं। 

यह भी पढ़ें: Haldi Ka Pani: घर के मुख्य द्वार पर हल्दी का पानी छिड़कने के लाभ

घर के बाहर या मुख्य द्वार पर लिखें वचन 

घर के बाहर या मुख्य द्वार पर शुभ वचन लिखने चाहिए। उदाहरण के तौर पर 'जय जय श्री राम', 'जय बजरंगबलि की', 'जय जय श्री राधे', 'राम-राम', 'श्याम-श्याम', 'राधे-राधे', 'जय माता दी' आदि। ऐसे शुभ वचन लिखने से घर में सकारात्मकता और शुभता का आगमन होता है।  

यह भी पढ़ें: घर के मुख्य द्वार पर जरूर लगाएं ये तस्वीरें, आएगी सुख समृद्धि

घर के बाहर या मुख्य द्वार पर लिखें नाम 

ghar ke bahar kya likhna chahiye

घर के बाहर या मुख्य द्वार पर घर का नाम भी लिखना चाहिए। हालांकि घर का नाम ज्योतिष और वास्तु दोनों के अनुसार होना चाहिए। अगर आपने घर का नाम नहीं रखा है तो अपने घर का नाम अवश्य रखें और उसे घर के बाहर भी लिखें। घर का नाम हमेशा शुभ चिह्नों के साथ लिखें। 

 

आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर घर के बाहर या घर के मुख्य द्वार पर क्या लिखना चाहिए है जिससे घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाए और सकारात्मकता का संचार हो। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।    

image credit: freepik, pixabay

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;