herzindagi
vastu tips for main entrance painting

घर के मुख्य द्वार पर जरूर लगाएं ये तस्वीरें, आएगी सुख समृद्धि

Main Entrance Vastu Tips: यदि आप घर के मुख्य द्वार के लिए वास्तु के कुछ विशेष नियमों का पालन करना चाहते हैं तो इस स्थान पर कुछ तस्वीरें और मूर्तियां जरूर लगाएं।   
Editorial
Updated:- 2023-02-28, 14:59 IST

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर का मुख्य द्वार न केवल परिवार के लिए बल्कि ऊर्जा के लिए भी प्रवेश द्वार माना जाता है। मुख्य द्वार घर के लिए वास्तु के कुछ विशेष नियमों का पालन करने की सलाह दी जाती है। प्रवेश द्वार को लोग सुन्दर तरीके से सजाते हैं जिससे घर में खुशहाली आती है और वास्तु दोष दूर होते हैं।

ऐसे ही मुख्य द्वार पर पेंटिंग और तस्वीरें लगाने का भी अपना वास्तु है और ऐसी मान्यता है कि इस स्थान पर लगाई गई तस्वीरें आपके जीवन में शुभता लाने में मदद करती हैं। मुख्य द्वार के माध्यम से हम बाहरी दुनिया से घर में प्रवेश करते हैं।

यह एक ऐसी जगह है जहां से घर में सुख और सौभाग्य का प्रवेश होता है इसी वजह से इस स्थान पर हमेशा सकारात्मक तस्वीरों को लगाने की सलाह दी जाती है। आइए ज्योतिषाचार्य एवं वास्तु विशेषज्ञ डॉ आरती दहिया से विस्तार से जानें मुख्य द्वार पर पेंटिंग लगाने के वास्तु नियमों के बारे में।

लक्ष्मी जी की तस्वीर या मूर्ति

goddess lakshami in main gate

यदि आप घर के मुख्य द्वार पर माता लक्ष्मी की तस्वीरलगाती हैं या मूर्ति स्थापित करती हैं तो आपके घर में कभी भी धन की कमी नहीं होगी। माता लक्ष्मी की तस्वीर घर के भीतर सकारात्मक ऊर्जा को अवशोषित करती है और आर्थिक स्थिति को सामान्य बनाए रखने में मदद करती है।

लक्ष्मी जी की तस्वीर ऐसे लगाएं जिसमें उनका चेहरा मुस्कुराता हुआ हो और वो कमल पर विराजमान हों। लक्ष्मी जी की ऐसी फोटो न लगाएं जिसमें वो खड़ी हुई दिखें।

इसे जरूर पढ़ें: Vastu Tips: घर के मुख्य द्वार पर बनाएं ये 5 चिन्ह, मिलेगी बेहिसाब बरकत

मुख्य द्वार पर गणपति की तस्वीर

ganpati at main door vastu

गणपति घर में समृद्धि को आकर्षित करते हैं। यदि आप घर में खुशहाली बनाए रखना चाहती हैं तो मुख्य द्वार पर गणपति की तस्वीर जरूर लगाएं। मुख्य द्वार पर आप हमेशा गणपति की ऐसी तस्वीर लगाएं जिसमें उनकी सूंड़ बाईं तरफ घूमी हुई हो।

गणपति की तस्वीर लगाते समय हमेशा ध्यान रखें कि आपका मुख्य द्वार उत्तर या पूर्व दिशा की ओर होना चाहिए। गणपति की मूर्ति घर के मुख्य द्वार पर अंदर की तरफ मुख करके रखनी चाहिए।

मुख्य द्वार पर स्वास्तिक बनाएं

swastik at main door

घर के मुख्य द्वार पर आपको स्वास्तिक का चिह्न जरूर बनाना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि यह चिह्न घर में शुभता लाता है और आर्थिक स्थिति ठीक करने में मदद करता है। इस चिह्न के तस्वीर आपको घर के मुख्य द्वार पर अवश्य लगानी चाहिए।

इसे जरूर पढ़ें: वास्तु के अनुसार करें घर के मुख्य द्वार को कलर, आएगी खुशहाली


प्राकृतिक दृश्यों की तस्वीर

मुख्य द्वार पर आप सुंदर दृश्यों की तस्वीर लगा सकती हैं जिससे आपके घर में सदैव सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। ध्यान रखें कि आपको ऐसी तस्वीरें ऊर्जा से भरपूर करती हैं और घर के लोगों को भी एनर्जेटिक बनाती हैं।

तांबे का सूरज

copper sun at main door

घर के मुख्य द्वार पर तांबे का सूरज जरूर लगाएं। ये आपके जीवन में सूर्य की ऊर्जा जगाने में मदद करता है। तांबे का सूरज वास्तविक सूर्य की ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है, इसलिए यह सूरज उस स्थान पर जरूर लगाना चाहिए जहां सूर्य की वास्तविक रोशनी ठीक से न आती हो। इस तरह का सूरज जीवन में खुशहाली लाने का प्रतीक माना जाता है।

घर के मुख्य द्वार के सामने क्या रखें

  • वास्तु के अनुसार मुख्य द्वार के सामने नेम प्लेट जरूर होनी चाहिए। यदि आप मेटल की नेम प्लेट रखनी चाहिए।
  • मुख्य द्वार को ॐ, स्वस्तिक, क्रॉस आदि जैसे दिव्य चिन्हों से सजाएं और फर्श पर रंगोली जरूर लगाएं।
  • पानी से भरे बर्तन में फूलों की पंखुड़ियां डालें और उसे घर के मुख्य द्वार पर सजाएं।
  • हरे भरे पौधे मुख्य द्वार पर सुसज्जित करें। घर के मुख्य द्वार पर अच्छी रोशनी होनी जरूरी है।
  • नजर दोष से बचने के लिए आप मुख्य द्वार पर नजर बट्टू लटका सकते हैं।
  • मुख्य द्वार पर कोई भी रंग बिरंगी तस्वीर लगाएं और काले रंग की पेंटिंग से बचें।

अगर आप घर की समृद्धि कायम रखना चाहती हैं तो आपको मुख्य द्वार के लिए यहां बताई कुछ बातों को ध्यान में जरूर रखना चाहिए। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

images: freepik.com

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।