Do Baar Ram Ram Kyu Bola Jata Hai: हिन्दू संस्कृति और सभ्यता के अनुसार जब हम किसी से मिलते हैं तो या तो हाथ जोड़कर नमस्कार करते हैं या फिर हाथ जोड़कर भगवान का नाम लेकर अभिवादन करते हैं। यह ठीक ऐसा ही है जैसे हाथ जोड़कर अभिवादन करते हुए किसी से राम राम बोलना।
वैसे राम राम बोलकर अभिवादन करने का यह तरीका बहुत पुराना है लेकिन क्या आपने सोचा है कभी कि हम दो बार ही राम राम क्यों बोलते हैं। जब हम अन्य किसी देवता का नाम लेकर अभिवादन करते हैं तब दो बार उस नाम का उच्चारण क्यों करते जैसे कि शिव शिव या कृष्ण कृष्ण।
ज्योतिष एक्सपर्ट डॉ राधाकांत वत्स ने हमें राम नाम को दो बार उच्चारित करने के पीछे का माजरा समझाया और इस नाम में छिपे धार्मिक एवं ज्योतिष महत्व को भी हमारे सामने उजागर किया। ऐसे में आइये जानते हैं कि आखिर अभिवादन करते समय दो बार ही क्यों बोला जाता है राम राम।
राम नाम के दो बार बोले जाने के पीछे असल में अंक ज्योतिष की गूढ़ गणना है। हिंदी शब्दावली के अनुसार, राम (श्री राम के भाई भरत और शत्रुघ्न किसके अवतार थे) शब्द का पहला अक्षर 'र' सत्ताईसवें स्थान पर आता है। वहीं दूसरा अक्षर 'आ' जो कि मात्रा के रूप में 'र' के साथ लगता है वह दूसरे स्थान पर और 'म' पच्चीसवें स्थान पर आता है।
इसे जरूर पढ़ें: Unique Temple: इस मंदिर में नृत्य करके महिलाएं करती हैं मनोकामना पूरी
इसे जरूर पढ़ें: Vaisakh Month 2023: कब से शुरू हो रहा है वैशाख का महीना? जानें महत्व, पूजा विधि, मंत्र, कथा और नियम
यानी कि र (27)+आ (2)+म (25)= राम (54) : र (27)+आ (2)+म (25)= राम (54) = राम राम (108)। सरल शब्दों में कहें तो जब हम अभिवादन करते समय दो बार राम राम बोलते हैं तो वह 108 (108 बार नाम जप का महत्व) मानकों की एक माला पर राम नाम जपने के बराबर माना जाता है।
तो इसलिए अभिवादन करते समय दो बार राम राम बोलने की यह सभ्यता सालों से चली आ रही है। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: pinterest
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।