Bharat Aur Shatrughan Ke Avatar Ke Bare Mein: जब भी रामायण का जिक्र आता है तो सबसे पहली छवि श्री राम के परिवार को लेकर जो दिमाग में आती है वह ये कि राजा दशरथ के पुत्र राम.. माता कौशल्या, माता कैकेयी और माता सुमित्रा के पुत्र राम.. भरत, लक्ष्मण शत्रुघ्न के भाई राम।
वाल्मीकि रामायण में भगवान श्री राम, उनके परिवार एवं उनसे जुड़े हर एक व्यक्ति के बारे में बताया गया है। रामायण से जुड़े हर एक पात्र में कोई न कोई दिव्यता छीपी हुई है। ऐसी ही दिव्यता है श्री राम के भाइयों में। यह तो हम सभी जानते हैं कि श्री राम भगवान विष्णु के अवतार थे।
वहीं, यह भी सबको पता है कि लक्ष्मण भैय्या शेषनाग के अवतार थे लकिन भरत और शत्रुघ्न के अवतार के बारे में जानकारी शायद ही किसी को हो। ऐसे में ज्योतिष एक्सपर्ट डॉ राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं कि आखिरकार भरत और शत्रुघ्न किसके अवतार थे।
माता कैकेयी के राजा दशरथ से श्री राम के लिए 14 वर्ष का वनवास मांगने के बाद जब श्री राम (कौन थी श्री राम की बहन) माता सीता और लक्ष्मण भैय्या के साथ वन में निवास करने लगे तब राजकुमार भरत द्वारा इस बात का पता चलने पर वह अपने भाई को पुनः अयोध्या ले जाने पहुंचे।
इसे जरूर पढ़ें:Mountain of 900 Temples: दुनिया का इकलौता ऐसा पहाड़ जहां स्थापित हैं 900 से भी ज्यादा मंदिर
हालांकि श्री राम ने माता की आज्ञा और पिता के वचन को सर्वोपरी मानते हुए अयोध्या लौटने से मना कर दिया था। तब श्री राम की अनुपस्थिति में भरत जी ने ही सारा राज्य संभाला था। मान्यता है कि यह श्री राम की लीला थी। उन्होंने भरत को जानकार अयोध्या लौटने के लिए कहा था।
ऐसा इसलिए क्योंकि भरत भगवान विष्णु के सुदर्शन चक्र (कैसे बने सुदर्शन श्री कृष्ण का अस्त्र) का अवतार माने जाते हैं और अयोध्या की रक्षा के लिए उनसे उपयुक्त कोई न था। वहीं, शत्रुघ्न भगवान विष्णु के हाथ में मौजूद शंख का अवतार थे। चारों भाइयों में शत्रुघ्न सबसे छोटे थे।
इसे जरूर पढ़ें:Expert Tips: घर की सुख समृद्धि और धन-धान्य के लिए भूलकर भी घर के मंदिर में न रखें भगवान की ऐसी मूर्तियां
रामायण के अनुसार, भरत और शत्रुघ्न के रूप में भगवान विष्णु के सुदर्शन चक्र और उनके शंख ने अयोध्या को 14 वर्ष तक हर प्रकार के संकटों से बचाए रखा था और श्री राम के राज्य की पूर्ण निष्ठा से सेवा और रक्षा की थी।
तो इनके अवतार थे भरत और शत्रुघ्न। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Wikipedia, Pinterest, Twitter
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों