herzindagi
image

काम करते-करते जाम हो गया कीबोर्ड? सर्विस सेंटर जाने की टेंशन छोड़ें, इस ट्रि‍क से घर बैठे बचाएं अपने पैसे

आज के समय में हर कोई लैपटॉप का इस्‍तेमाल करता है। कई बार काम करते-करते अचानक कीबोर्ड काम करना बंद कर देता है। ऐसे में लोग तुरंत सर्विस सेंटर पर इसे ठीक करवाने के ल‍िए पहुंच जाते हैं। यहां हम आपको कुछ खास ट्र‍िक बताने जा रहे हैं जि‍ससे आप घर बैठे ही इसे ठीक कर सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2026-02-07, 10:00 IST

How to fix Laptop Keyboard: आज के समय में हर कोई लैपटॉप या डेस्‍कटॉप का इस्‍तेमाल करता है। ये हमारी लाइफ का जरूरी ह‍िस्‍सा बन चुका है। चाहे ऑफ‍िस का काम हो या बच्‍चों की पढ़ाई हो, टि‍कट बु‍क करना हो या फ‍िर मूवी ही क्‍यों न देखनी हो, लैपटॉप की जरूरत पड़ती ही है। ब‍िना इसके कोई काम नहीं हो पाता है।

हालांक‍ि, कई बार लोगों की श‍िकायत रहती है क‍ि लैपटॉप पर काम करते-करते कीबोर्ड अचानक काम करना बंद कर देता है। अगर आपके सामने भी ये परेशानी आती है तो आप सर्विस सेंटर जाने से पहले घर बैठे ही इसे कुछ खास ट्र‍िक से ठीक कर सकती हैं। आइए उन ट्र‍िक्‍स के बारे में जानते हैं-

how to fix laptop keyboard at home (2)

लैपटॉप को एक बार रीस्टार्ट करें (Laptop restart tips)

कई बार कीबोर्ड की दिक्कत सिर्फ सॉफ्टवेयर की वजह से होती है। ऐसे में आप लैपटॉप को एक बार रीस्‍टार्ट करके ऑन करें। कई बार इससे भी समस्या अपने-आप ठीक हो जाती है। ये सबसे आसान तरीका है।

यह भी पढ़ें- Laptop Security Tips: लैपटॉप की ये सेटिंग कर रही हैं आपकी जासूसी, प्राइवेसी बचानी है तो तुरंत फॉलो करें ये ट्र‍िक

बैटरी भी करें चेक (How to check laptop battery)

ज्‍यादातर लैपटॉप में कीबोर्ड के नीचे ही बैटरी लगी होती है। जब बैटरी फूल जाती है तो कीबोर्ड काम करना बंद कर देता है। इसे चेक करने के ल‍िए आप सबसे पहले बैटरी न‍िकालकर लैपटाॅप को चार्ज पर लगाकर ऑन करें। अगर कीबोर्ड काम कर रहा है तो इसका मतलब है क‍ि द‍िक्‍कत कीबोर्ड में नहीं बल्‍क‍ि बैटरी में है।

कीबोर्ड को ठीक से साफ करें (How to clean keyboard)

कई बार कीबोर्ड में धूल, मिट्टी जम जाती है। इससे भी बटन ठीक से काम नहीं कर पाते हैं। ऐसे में हल्के हाथ से ब्रश, एयर ब्लोअर या सूखे कपड़े से कीबोर्ड को सबसे पहले साफ करें। कई बार सिर्फ सफाई से ही दिक्कत दूर हो जाती है।

यह भी पढ़ें- Mobile Phone Safety Tips: स्‍मार्टफोन के अंदर चला गया है पानी? भूलकर भी न करें ये काम, वरना बम की तरह फट सकता है मोबाइल

कीबोर्ड ड्राइवर चेक करें

स्टार्ट मेनू में जाकर Device Manager खोलें और कीबोर्ड वाले ऑप्शन को चेक करें। अगर वहां आपको पीला साइन द‍िखता है तो इसका मतलब है क‍ि ड्राइवर में गड़बड़ी है। ड्राइवर को अनइंस्टॉल करके लैपटॉप रीस्टार्ट करें। रीस्टार्ट होते ही सिस्टम खुद ड्राइवर इंस्टॉल कर लेगा।

how to fix laptop keyboard at home (1)

एक्सटर्नल कीबोर्ड लगाकर टेस्ट करें

आप USB कीबोर्ड लगाकर भी देख सकती हैं। अगर बाहर का कीबोर्ड सही चल रहा है, तो मतलब लैपटॉप के अंदर वाले कीबोर्ड में ही दिक्कत है। इससे आपको आसानी से द‍िक्‍कत मालूम हो पाएगी।

यह भी पढ़ें- ऑफिस लैपटॉप में भूल से भी न करें ये 6 काम, वरना जा सकती है नौकरी

कीबोर्ड सेटिंग्स भी चेक करें

कई बार लैंग्‍वेज सेट‍िंग्‍स बदलने पर भी कीबोर्ड सही तरह से काम नहीं कर पाता है। इसके ल‍िए आप सेट‍िंग्स में जाकर चेक जरूर करें।

तो अगर आपके लैपटॉप के कीबोर्ड में दिक्‍कत आ रही है तो इन तरीकों से चेक कर सकती हैं। हालांकि‍, अगर ये समस्‍या फ‍िर भी बनी रहती है तो आपको टेक्नीशियन को दिखाना ही बेहतर होगा। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik/Ai generated

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।