Devi Maa Ka Anokha Mandir: भारत में कई दिव्य मंदिर हैं जहां अनोखी परंपराएं निभाई जाती हैं। ऐसा ही एक मंदिर बुंदेलखंड में स्थित है जहां मनोकामना पूर्ति के लिए महिलाओं द्वारा नृत्य किया जाता है। ज्योतिष एक्सपर्ट डॉ राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं इस मंदिर के बारे में विस्तार से।
बुंदेलखंड में छोटा करीला नाम का मंदिर स्थापित है। यह मंदिर छोटा करीला धाम के नाम से भी जाना जाता है। इस मंदिर में दूर-दूर से लोग अपनी इच्छा पूर्ती के लिए आते हैं लेकिन खास बात यह है कि यहां मनोकामना पूरी कराने के लिए नृत्य कर रही महिलाओं के सामने अपनी इच्छा बतानी होती है।
इसे जरूर पढ़ें:Unique Temples: ऐसे मंदिर जहां पुरुषों का जाना है सख्त मना
जब इच्छा पूरी हो जाती है तो उन नृत्य कर रही महिलाओं को दान दिया जाता है। असल में नृत्य कर रही इन नृत्यांगनाओं को नच नारियों के रूप में जाना जाता है जो माता के समक्ष नाच-नाचकर लोगों की मनोकामना पूरी करने के लिए माता से गुहार लगाती हैं और बाद में भेंट स्वरूप दान (हिन्दू धर्म के पांच महादान) लोगों से पाती हैं।
इस मंदिर में माता सीता, लव-कुश और ऋषि वाल्मीकि विराजमान हैं। इसके पास ही दूसरे मंडप में भगवान राम, माता सीता और लक्ष्मण भैय्या के साथ स्थापित हैं। माता सीता और श्री राम की मूर्ति स्थापित होने के कारण इस मंदिर को जानकी रमण मंदिर के नाम से भी जाना जाता है।
इसके अलावा, मंदिर में करीला माता की भी मूर्ति है जिस्पर्ब भक्तों द्वारा सिन्दूर चढ़ाया जाता है। मान्यता है कि इस मंदिर (मंदिर की सीढ़ियों को स्पर्श क्यों करते हैं) में मां के समक्ष अपनी मन की इच्छा बोलने के बाद उस इच्छा को मंदिर की नच नारियों के सामने भी बताना होता है तभी मनोकामना पूरी होती है।
इसे जरूर पढ़ें:Unique Temple: इस मंदिर में लगती है स्टांप पेपर पर अर्जी, अनोखे ढंग से होती है कार्यवाही
विशेष बात यह भी है कि मंदिर में नाच रहीं नच नारियों के पास किसी भी पुरुष को जाने की अनुमति नहीं होती है। सिर्फ महिलाएं ही अपनी इच्छा बताने के लिए उनके समीप जा सकती हैं। करीला माता मंदिर में जिन देवी मां की मूर्ति है उन्हें ;एकर कहा जाता है कि यह मां भगवती का ही रूप हैं।
तो ये था वो मंदिर जहां महिलाओं के नाचने से होती है हर मनोवांछित इच्छा पूरी। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: wikipedia, twitter
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।