
अक्सर हम रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाली चीजों पर ज्यादा ध्यान नहीं देते हैं और बिना उनके असर के बारे में सोचे-समझे हुए उन्हें सालों-साल इस्तेमाल करते रहते हैं। ऐसी ही चीजों में एक है तकिया जिसे लोग एक-दो साल नहीं बल्कि कई-कई साल तक बिना बदले इस्तेमाल में लाते हैं। वास्तव में सच यह है कि तकिया जितना आराम देता है, उतना ही यह आपके लिए नुकसानदेह भी हो सकता है। समय के साथ तकिया अपनी बनावट, सपोर्ट और साफ-सफाई खो देता है। उसमें पसीना, धूल और बैक्टीरिया जमा होने लगते हैं। यही नहीं ये आपको सेहत से जुड़े नुकसान भी पहुंचा सकता है। आपके लिए सिर्फ तकिए को धोना ही काफी नहीं होता, बल्कि तय समय पर उसे बदलना भी उतना ही ज़रूरी है। अगर आप भी लंबे समय से एक ही तकिया इस्तेमाल कर रही हैं, तो अब सतर्क हो जाने का समय है। यहां हम आपको कुछ ऐसे संकेतों के बारे में बताएंगे, जो यह इशारा करते हैं कि अब आपका तकिया बदलने और नया तकिया लेने का समय आ चुका है।
एक तकिया आपको तब तक ही इस्तेमाल करना चाहिए जब तक उसका आकार ठीक हो। अगर तकिया गांठदार हो गया है, दिखने में चपटा हो गया है या अपने सही आकार से हटकट किसी अलग आकार का दिखाई दे रहा है तो इसे तुरंत बदलने की जरूरत है। आपको इसका आकार देखने के लिए अपने तकिए को आधा मोड़ें और इसे छोड़ दें। अगर यह वापस अपने आकार में नहीं आता है, तो आपके लिए नया तकिया लेने का समय आ गया है।

अपने तकिए को ध्यान से देखें। अगर आपको उस पर पीले धब्बे दिखाई देते हैं, उसका रंग फीका पड़ता हुआ दिखाई दे रहा है या उससे अलग सी गंध आने लगी है तो समझें कि उसमें समय के साथ पसीना और तेल जमा हो गया है। इसकी नियमित धुलाई के बाद भी अगर यह स्मेल वाले हैं तो आपको इसे बदल देना चाहिए।
यह भी पढ़ें- तकिए की बदबू ने उड़ा रखी है रातों की नींद, चंदन पाउडर का यह हैक कर सकता है स्मेल दूर
आपके तकिया को बदलने की जरूरत है या नहीं इसके लिए आप एक आसान सा टेस्ट करें। इसके लिए तकिए को बीच से मोड़कर या दबाकर छोड़ दें। अगर तकिया तुरंत अपनी पुरानी शेप में वापस आ जाए, तो वह अभी ठीक है, लेकिन अगर वह दबा हुआ ही रह जाए या बहुत देर में शेप ले, तो समझ जाइए कि उसकी लाइफ खत्म हो चुकी है और आपको इसे तुरंत बदलने की जरूरत है। ऐसा तकिया अच्छी नींद के लिए भी ठीक नहीं माना जाता है।

तकिया हमारी नींद और सेहत में अहम भूमिका निभाता है, लेकिन अक्सर लोग इसे कई सालों तक इस्तेमाल करते रहते हैं। समय के साथ तकिया अपनी शेप और सपोर्ट खोने लगता है जिससे सेहत से जुड़ी कई समस्याएं भी हो सकती हैं। इसके अलावा, पुराने तकिए में पसीना, डेड स्किन, धूल और बैक्टीरिया जमा हो जाते हैं। इससे आपकी त्वचा को भी नुकसान हो सकता है। आपको ज्यादा से ज्यादा दो साल में अपने तकिए को बदलने की जरूरत है।
यह भी पढ़ें- सिर्फ 15 मिनट की मेहनत में मिल सकते हैं चादर और तकिया के कवर एकदम चकाचक, बस करें 2 काम
अगर तकिया दबाने पर अपनी शेप में वापस नहीं आता, बदबू आने लगी है या सुबह उठते ही थकान महसूस होती है, तो यह बदलने का संकेत है। बेहतर नींद और अच्छी सेहत के लिए हर दो साल में नया तकिया जरूर लें।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसे ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।