herzindagi
Tips to remove pillow smell

तकिए की बदबू ने उड़ा रखी है रातों की नींद, चंदन पाउडर का यह हैक कर सकता है स्मेल दूर

तकिए की बदबू दूर करने में चंदन पाउडर की मदद ली जा सकती है। आइए, यहां जानते हैं कि किस तरह से चंदन पाउडर स्मेल दूर कर सकता है और तकिए को नए जैसा फ्रेश बना सकता है।
Editorial
Updated:- 2025-04-07, 18:40 IST

साफ बिस्तर, चादर और मुलायम-फ्रेश तकिए पर अच्छी नींद आना तय है। वहीं, अगर बिस्तर गंदा या बदबूदार होता है तो नींद कोसों दूर चली जाती है। आमतौर पर लोग चादर और बिस्तर की सफाई कर लेते हैं, लेकिन तकिए को इग्नोर कर देते हैं। तकिए का रोजाना इस्तेमाल होता है, जिसकी वजह से उसपर डेड स्किन, टूटे बाल, ऑयल और धूल-मिट्टी के कण जम जाते हैं। यह गंदगी बैक्टीरिया-जर्म्स में बदल जाती है और बदबू पैदा कर सकती है। तकिए की बदबू को दूर करने के लिए ज्यादातर लोग कवर बदल देते हैं, लेकिन ऐसा करने से भी कई बार स्मेल दूर नहीं होती है।

तकिए की स्मेल की वजह से रात की नींद में खलल पड़ने लगता है। अगर तकिए की बदबू ने आपकी भी रातों की नींद खराब करनी शुरू कर दी है, तो यहां हम आज चंदन पाउडर का ऐसा हैक लेकर आए हैं, जो स्मेल की परेशानी को दूर करने में मदद कर सकता है। जी हां, चंदन पाउडर एक ऐसा नेचुरल इंग्रीडिएंट है, जो अपनी खुशबू और एंटी-बैक्टीरियल गुणों से तकिए की बदबू को दूर करने में मदद कर सकता है।

चंदन पाउडर के इस हैक से दूर कर सकते हैं तकिए की बदबू

how to get rid of pillow smell

चंदन पाउडर का इस्तेमाल हम ज्यादातर पूजा-पाठ में करते हैं। लेकिन, यह तकिए की बदबू को दूर करने में भी कर सकता है। इसके लिए सबसे पहले एक कटोरी लें और उसमें 2 से 3 चम्मच चंदन पाउडर निकाल लें। अब चंदन पाउडर में एक चम्मच बेकिंग सोडा मिलाएं।

इसे भी पढ़ें: सिर्फ 10 रुपये में दूर होगी गद्दे से गंदी बदबू, बस फॉलों करें ये टिप्स

चंदन पाउडर और बेकिंग सोडा के मिक्सचर को तकिए पर अच्छी तरह से छिड़क दें। अब तकिए को थोड़ी देर के लिए धूप में रख दें। धूप से जब भी तकिए को उठाएं, तो उसे ब्रश की मदद से अच्छी तरह से झाड़ लें। अब तकिए पर फ्रेश कवर चढ़ा दें, इस ट्रिक की मदद से आप स्मेल की परेशानी को दूर कर सकती हैं।  

चंदन पाउडर की इन ट्रिक्स से भी तकिए की बदबू कर सकती हैं दूर

चंदन पाउडर स्प्रे 

tricks to remove pillow smell

तकिए की बदबू को दूर करने के लिए आप चंदन पाउडर का स्प्रे भी बना सकती हैं। इसके लिए सबसे पहले एक स्प्रे बोतल को पानी से भर लें। अब पानी में 1 से 2 चम्मच चंदन पाउडर डालें और अच्छी तरह से मिक्स कर लें। जब पानी में चंदन पाउडर अच्छी तरह से मिक्स हो जाए तो इसे तकिए पर थोड़ा-थोड़ा स्प्रे कर दें। यह तकिए की स्मेल को दूर करने में मदद कर सकता है।

चंदन पाउडर और नीम का स्प्रे

रोजाना इस्तेमाल की वजह से तकिए पर बैक्टीरिया और जर्म्स अपना घर बना लेते हैं। ऐसे में तकिए की बदबू और क्लीनिंग करने में चंदन पाउडर और नीम का स्प्रे आपकी मदद कर सकता है। इसके लिए 8 से 10 नीम की पत्तियां लें और उन्हें पानी में 24 घंटे के लिए डालकर रख दें।

नीम की पत्तियों को छन्नी की मदद से छान लें और पानी को स्प्रे बोतल में डाल दें। अब स्प्रे बोतल में 3 से 4 चम्मच चंदन पाउडर मिक्स करें। नीम और चंदन पाउडर के मिक्सचर को तकिए पर स्प्रे कर दें और फिर कुछ देर के लिए धूप में रख दें।

इसे भी पढ़ें: गंदे और चिपचिपे तौलिए से आ रही है तेज बदबू? किचन-बाथरूम में मौजूद इन चीजों से चमकाएं अपना पुराना टॉवल

चंदन पाउडर और नींबू

तकिए की बदबू को दूर करने के लिए चंदन पाउडर और नींबू के छिलकों का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए 3 से 4 नींबू के छिलके लें और उन्हें धूप में सुखा लें। अब नींबू के छिलकों को मिक्सर में पीस लें और पाउडर बना लें। नींबू के छिलकों के पाउडर में चंदन पाउडर मिक्स करें। इस मिक्सचर को तकिए पर छिड़कें और एक या दो घंटे बाद ब्रश की मदद से झाड़ लें। (तकिए की ऐसे करें सफाई)

हमारी स्टोरी से रिलेटेड अगर कोई सवाल है, तो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit: Herzindagi

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

FAQ
बदबूदार तकिया कैसे साफ करें?
गंदा और बदबूदार तकिया साफ करने के लिए सबसे पहले उसपर बेकिंग सोडा छिड़क दें। 10 से 15 मिनट के बाद बेकिंड सोडा को वैक्यूम क्लीनर की मदद से साफ कर दें। अगर आपके पास वैक्यूम क्लीनर नहीं है, तो इसे अच्छी तरह झाड़ें और फिर धूप में 2 से 3 घंटे के लिए रख सकते हैं। 
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।