Swara Bhasker Announce Pregnancy:बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर (Swara Bhasker) और फहाद अहमद (Fahad Ahmad) ने दोस्तों और फैंस के साथ गुड न्यूज शेयर की है। कपल के घर जल्द ही किलकारियां गूंजने वाली है। स्वरा ने खुद इंस्टाग्राम पर फोटोज कर यह जानकारी साझा की। दोनों फोटोज में काफी अच्छे लग रहे हैं।
View this post on Instagram
स्वरा भास्कर और फहाद अहमद इस खबर से बहुत खुश हैं। दोनों ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, "कभी-कभी आपकी सभी प्रार्थनाओं का उत्तर एक साथ मिलता है! हम एक पूरी नई दुनिया में कदम रख रहे हैं।" बता दें कि स्वरा और फहाद इसी साल शादी के बंधन में बंधे हैं।
स्वरा भास्कर, 'अनारकली ऑफ आरा', 'वीरे दी वेडिंग', 'निल बटे सन्नाटा' जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। एक्ट्रेस हमेशा अपनी बातों को खुलकर रखती हैं जो उन्हें दूसरों से अलग बनाता है। वहीं, फहाद अहमद महाराष्ट्र में समाजवादी पार्टी की युवा शाखा के अध्यक्ष हैं।
इसे भी पढ़ेंःजानिए कितनी संपत्ति की मालकिन हैं एक्ट्रेस स्वरा भास्कर
View this post on Instagram
स्वरा भास्कर ने जैसे ही पोस्ट साझा किया लगातार उनके फैंस और फ्रेंड्स कमेंट सेक्शन में बधाइयां दे रहे हैं। वहीं हमेशा की तरह स्वरा के इस पोस्ट पर कुछ लोग उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं।
इसे भी पढ़ेंःट्रोल्स और नेपोटिज्म पर स्वरा भास्कर का तीखा जवाब, आप भी सुनिए
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।
Photo Credit: Instagram
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।