(should we wash flowers before offering to God) हिंदू धर्म में पूजा-पाठ करने का विशेष महत्व है। ऐसा कहा जाता है कि पूजा के दौरान अपने ईष्टदेव को उनके प्रिय पुष्प अर्पित करने से व्यक्ति की सभी मनोकामना पूरी हो सकती है। वहीं पुष्प के साथ उन्हें भोग भी चढ़ाया जाता है। इससे सुख-समृद्धि और सौभाग्य की प्राप्ति हो सकती है। अब ऐसे में पूजा के दौरान देवी-देवताओं को फूल पानी से धोकर अर्पित करना चाहिए या नहीं।
इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
कई लोग पूजा के दौरान भगवान को फूल धोकर अर्पित करते हैं। ऐसा अशुभ माना जाता है। इसलिए अगर आप अपने आराध्य को पुष्प अर्पित कर रहे हैं, तो उन्हें सीधे तोड़कर अर्पित करें। इससे शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है।
ऐसा कहा जाता है कि अगर आप पुष्प धोकर देवी-देवताओं को अर्पित करते हैं, तो इससे पहले वह फूल जलदेव को अर्पित हो चूके होते हैं। इसलिए अर्पित किए फूल को कभी देवी-देवता को अर्पित नहीं करना चाहिए। इससे देवी-देवता नाराज हो सकते हैं।
अगर आप भगवान को चढ़ाने के लिए फूल तोड़ रहे हैं, तो ब्रह्म मुहूर्त (ब्रह्म मुहूर्त उपाय) का समय बेहद शुभ माना जाता है। इससे शुभ परिणाम की प्राप्ति हो सकती है और देवी-देवता भी बेहद प्रसन्न होते हैं। इसलिए ब्रह्म मुहूर्त (ब्रह्म मुहूर्त मंत्र) में फूल तोड़ सकते हैं।
इसे जरूर पढ़ें - भगवान पर चढ़े फूलों को फेकें नहीं बल्कि करें ये तीन काम, पंडित जी से जानें
अगर आप देवी-देवता को फूल अर्पित कर रहे हैं, तो इस बात का ध्यान रखें कि स्नान करने के बाद पुष्प तोड़े और फिर सीधे भगवान को अर्पित करें। पश्चात भगवान को भोग लगाएं और नियमित पूजा-पाठ करें। इससे उत्तम फलों की प्राप्ति हो सकती है।
इसे जरूर पढ़ें - इन फूलों को चढ़ाकर भगवान विष्णु को करें प्रसन्न
कुछ लोग पूजा में अर्पित करने के फूलों को एक दिन पहले ही तोड़ लेते हैं, लेकिन ऐसा करने से बचना चाहिए। क्योंकि वह फूल बासी हो जाते हैं। इसलिए जब भी आप भगवान की पूजा कर रहे हैं, तो तुरंत तोड़ें और उन्हें अर्पित करें। इस बात का विशेष ध्यान रखें कि अगर आपपुष्प तोड़ रहे हैं, तो पेड़-पौधों से माफी जरूर मांग लें। उसके बाद ही तोड़ें। इसस देवी-देवता बेहद प्रसन्न हो सकते हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।