हमारे देश में पूजा-पाठ के कई नियम और परंपराएं हैं, जिनका पालन लोग सदियों से करते चले आ रहे हैं। ऐसे ही मंदिर में या घर के पूजा स्थल पर भगवान को फूलों की माला चढ़ाना भक्ति और सम्मान का एक प्रतीक माना जाता है। कई लोग रोजाना ताजे फूल अर्पित करते हैं और भगवान का साज श्रृंगार नियमित रूप से करते हैं। यही नहीं भगवान को फूलों की माला भी चढ़ाई जजाती है। अक्सर मन में यह सवाल उठता है कि जो फूलों की माला भगवान को चढ़ाई जाती है, क्या उसे रात में हटा लेना चाहिए या अगले दिन तक वही माला भगवान के गले में रह सकती है? यह प्रश्न सिर्फ धार्मिक मान्यताओं से ही नहीं, बल्कि साफ-सफाई और पूजा-पाठ की शुद्धता से भी जुड़ा है। शास्त्रों में फूलों और पूजन सामग्री को लेकर कई नियम बताए गए हैं, जिनका पालन करने से पूजा का फल कई गुना बढ़ जाता है। आइए पंडित सौरभ त्रिपाठी से जानें कि क्या भगवान को अर्पित की गई फूलों की माला रात में हटा लेनी चाहिए?
शास्त्रों में कहा गया है कि भगवान को गंध, रंग और ताजगी युक्त पुष्प और माला अत्यंत प्रिय होते हैं। इसी वजह से जैसे ही भगवान को चढ़े हुए फूल मुरझाते हैं, वे अपवित्र माने जाते हैं। उन्हें भगवान पर अधिक देर तक चढ़ाए रखना उचित नहीं माना जाता है। इसी वजह से सलाह दी जाती है कि मुरझाई हुई फूल या माला को तुरंत ही भगवान के पास से हटा देना चाहिए। यही नहीं आपको कभी भी मुरझाए या सूख चुके फूल देवताओं को नहीं चढ़ाने चाहिए।
शास्त्रों के अनुसार, रात्रि का समय देवताओं के विश्राम का समय होता है। जिस तरह से मनुष्य रात में आराम करता है, वैसे ही देवताओं का भी नियम और अनुशासन होता है जिसका पालन करना जरूरी माना जाता है। रात्रि में भगवान के ऊपर माला, पुष्प, आभूषण या वस्त्रों का अधिक भार उनके लिए कष्टकारी हो सकता है, इस वजह से रात के समय चढ़ी हुई माला भी निकाल देनी चाहिए।
इसे जरूर पढ़ें: भगवान को चढ़ाए गए फूल या माला का तुरंत नीचे गिर जाना देता है ये संकेत, जानें क्या कहता है ज्योतिष
यदि किसी वजह से आप रात के समय भगवान पर चढ़ी हुई माला को हटाना भूल जाती हैं तो सुबह सूर्योदय से पहले स्नान आदि से मुक्त होकर सबसे पहले आदर के साथ फूल और माला हटा लें। मुरझाए हुए पुष्पों को तुलसी के पास या गमले में दबा देना चाहिए या इन्हें आप किसी पवित्र नदी में प्रवाहित करें।
शास्त्रों के नियम निश्चित ही मार्गदर्शन देते हैं, लेकिन भगवान भाव के भूखे होते हैं। यदि आप भूलवश कोई नियम तोड़ भी दें, तो आपको परेशान होने के बजाय ईश्वर से क्षमा प्रार्थना कर लेनी चाहिए।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
Images: freepik.com
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।