which coconut is offered to which deities

क्या आप भी चढ़ाती हैं पूजा में नारियल? जानें किस देवी-देवता को कैसा श्री फल अर्पित करना होता है शुभ

हम पूजा में नारियल का प्रयोग करते हैं क्योंकि इससे घर में सुख, शांति और समृद्धि आती है, लेकिन क्या अप जानती हैं कि किस देवी-देवता को कौन सा नारियल चढ़ाना चाहिए? आइये जानते हैं इस बारे में विस्तार से।
Editorial
Updated:- 2025-09-18, 16:01 IST

पूजा में नारियल का बहुत खास महत्व है। इसे श्रीफल भी कहते हैं जिसका मतलब है 'देवी लक्ष्मी का फल'। यह पूजा में पवित्रता, समृद्धि और शुभता का प्रतीक माना जाता है। हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार, नारियल में ब्रह्मा, विष्णु और महेश तीनों देवताओं का वास होता है। इसलिए इसे चढ़ाने से तीनों देवों का आशीर्वाद मिलता है। नारियल को किसी भी शुभ काम की शुरुआत में फोड़ा जाता है क्योंकि यह नकारात्मकता को दूर करता है और जीवन में सुख-समृद्धि लाता है। इसके पानी को बहुत शुद्ध माना जाता है और इसे चढ़ाकर घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। हालांकि, इस बात का ध्यान रखना भी बहुत जरूरी है कि किस देवी-देवता को कौन सा या कैसा नारियल चढ़ाना चाहिए। आइये जानते हैं इस बारे में वृंदावन के ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से।

किस देवी-देवता को कौन सा नारियल अर्पित करें?

सूखा नारियल जिसे गोला भी कहते हैं, मुख्य रूप से भगवान शिव और विष्णु भगवान को अर्पित किया जाता है। माना जाता है कि भगवान शिव को सूखा नारियल चढ़ाने से व्यक्ति की मनोकामनाएं पूरी होती हैं और जीवन में स्थिरता आती है। यह वैराग्य और त्याग का प्रतीक है।

kis devi devta ko kaisa nariyal chadhaye

भगवान विष्णु को भी सूखा नारियल चढ़ाने से जीवन में समृद्धि और शांति आती है। कई लोग शनिदेव को भी सूखा नारियल चढ़ाते हैं क्योंकि यह उनके नकारात्मक प्रभावों को शांत करने में मदद करता है। सूखे नारियल को घर के मंदिर में रखने से भी सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।

यह भी पढ़ें: Vrat Niyam: कब पूजा-पाठ के दौरान रखे गए व्रत का नहीं मिलता कोई फल?

पानी वाला नारियल जिसमें पानी होता है, देवी लक्ष्मी, देवी दुर्गा और अन्य देवताओं की स्त्री शक्तियों को चढ़ाया जाता है। यह फल समृद्धि, धन और सौभाग्य का प्रतीक है। माना जाता है कि पानी वाले नारियल में देवी लक्ष्मी का वास होता है और इसे मां लक्ष्मी को चढ़ाने से धन बढ़ता है।

kis devi devta ko kaun sa nariyal chadhaye

यही कारण है कि मां लक्ष्मी की पूजा में पानी वाला नारियल चढ़ाना बहुत शुभ माना जाता है। इसे पूजा के बाद प्रसाद के रूप में बांटा जाता है। पानी वाले नारियल को घर में लाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और धन-धान्य में वृद्धि होती है। लक्ष्मी वास स्थापित होता है।

यह भी पढ़ें: Dharm Aur Sawal: भगवान भाव के भूखे हैं तो फिर पूजा विधि की क्या जरूरत है? क्या आपके भी मन में आता है ये सवाल; आज जान लें इसका उत्तर

जहां एक ओर सभी देवी-देवताओं को चाहे सूख या फिर चाहे जटा वाला नारियल चढ़ाते समय उन्हें फोड़ा जाता है तो वहीं, शिव जी को साबुत नारियल ही अर्पित किया जाता है। वहीं, शिव रूद्र अवतार भैरव बाबा को नारियल फोड़कर उसमें करफूल और काली मिर्च डालकर चढ़ाते हैं।

which coconut is offered to which gods and goddesses

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

image credit: herzindagi 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

FAQ
क्या महिलाओं को पूजा के दौरान नहीं फोड़ना चाहिए नारियल?
पारंपरिक मान्यताओं के अनुसार, पूजा के दौरान महिलाओं को नारियल नहीं फोड़ना चाहिए क्योंकि इसे बीज और संतान उत्पत्ति के प्रतीक के रूप में देखा जाता है।
घर के मंदिर में नारियल रखने से क्या होता है?
घर के मंदिर में नारियल रखने से समृद्धि, सुख और देवी लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है क्योंकि नारियल को श्रीफल और नारायण का रूप माना जाता है जिसमें भगवान शिव, भगवान विष्णु और ब्रह्मा का वास होता है।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;