herzindagi
actress priyanka chopra as inspiring mother actor entrepreneur artist story in hindi

Priyanka Chopra Inspiring Story: शादी में एज गैप से लेकर सेरोगेट मदर बनने तक, समाज के दकियानुसी बातों को मुंहतोड़ जवाब देती प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा ग्लोबल स्टार होने के साथ-साथ एक मां, बिजनेसवुमन और पत्नी हैं। वह इन तमाम सांचों में बेहद अच्छे से फिट होना जानती हैं। 
Editorial
Updated:- 2023-05-12, 17:40 IST

प्रियंका चोपड़ा इंटरनेशनल स्टार हैं। उन्होंने छोटी सी उम्र में अपने टैलेंट से भारत का नाम दुनियाभर में रोशन कर दिया था। प्रियंका चोपड़ा एक बेहतरीन एक्ट्रेस, पत्नी, मां और न जाने कितने किरदार बखूबी निभा रही हैं। यही तो एक महिला की खासियत है। इसलिए वह लाखों लड़कियों की इंस्पिरेशन भी है।

हरजिंदगी अपनी स्पेशल The Good Mother Project के तहत उन महिलाओं को सम्मान दे रही है, जो समाज के दकियानुसी सोच को तोड़ते हुए आगे बढ़ रही हैं। इन महिलाओं में प्रियंका चोपड़ा शामिल हैं। प्रियंका ने शादी में एज गैप से लेकर सेरोगेट मदर बनने तक, हर कदम पर समाज के बनाए हुए खोखले नियमों को तोड़ा है। केवल पर्सनल ही नहीं प्रोफेशनल लाइफ में भी उन्होंने वह कर दिखाया है, जिसका सपना हम सभी देखते हैं।

कौन हैं प्रियंका चोपड़ा?

View this post on Instagram

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

प्रियंका चोपड़ा का जन्म 1982 में जमशेदपुर, बिहार में हुआ था। आज यह जगह झारखंड में है। 13 साल की उम्र प्रियंका चोपड़ा पढ़ाई के लिए न्यूयॉर्क गई थीं। वह न्यूटन, मैसाचुसेट्स स्कूल में पढ़ती थीं। मैसाचुसेट्स में रहते हुए प्रियंका ने कई थिएटर प्रोडक्शन में भाग लिया। इसके साथ ही प्रियंका ने क्लासिक म्यूजिक और कोरल सिंगिंग भी सीखी।

बॉलीवुड में शानदार करियर

एक्टिंग में करियर बनाने से पहले प्रियंका चोपड़ा मॉडलिंग करती थीं। साल 2000 में प्रियंका चोपड़ा ने मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम कर भारत का नाम रोशन किया था। इसके बाद सभी की निगाहें प्रियंका पर टिक गई थीं।

प्रियंका चोपड़ा ने साल 2002 में तमिल फिल्म Thamizhan से एक्टिंग की दुनिया में अपना पहला कदम रखा था। तमिल के बाद प्रियंका ने बॉलीवुड जगत की ओर रूख किया और इसी साल द हीरो:लव स्टोरी ऑफ ए स्पाई से हिंदी सिनेमा जगत में डेब्यू किया। इसके बाद प्रियंका कहां रुकने वाली थीं।

अगले ही साल प्रियंका चोपड़ा ने सुपरहिट फिल्म अंदाज में काम किया, जिसके लिए उन्हें फिल्मफेयर बेस्ट फीमेल डेब्यू के अवॉर्ड से नवाजा गया। आपने फिल्म ऐतराज जरूर देखी होगी? इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा ने अपने किरदार को बखूबी निभाया था। इसके लिए भी उन्हें सम्मान दिया गया था।

इसे भी पढ़ें:अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस ने बताए जिंदगी जीने के 10 खास तरीके


हॉलीवुड में एंट्री

बॉलीवुड में शानदार करियर के बाद प्रियंका को हॉलीवुड में भी काम करने का मौका मिला। प्रियंका चोपड़ा ने 'इन माय सिटी' गाने से हॉलीवुड में अपना दमखम दिखाया। इसके बाद साल 2017 में 'बेवॉच' मूवी ने हॉलीवुड में भी अपने एक्टिंग का लोहा मनवाया।

एज गैप पर सुनने को मिली बातें

priyanka chopra lifeआपने जगजीत सिंह की वह गजल तो जरूर सुनी होगी, जिसमें उन्होंने कहा है कि 'न उम्र की सीमा हो, न जन्मों का हो बंधन' यह बात आज से कई सालों पहले कही गई थी, जो एकदम सच है। भला प्यार भी कोई उम्र देखकर किया जाता है? नहीं न, तो अगर कोई महिला अपने से बड़े या छोटी उम्र के पुरुष को अपना दिल बैठे तो उसमें उसकी सराहना की जाती है या उसे बुरा भला कहा जाता है? इस समाज में तो उस महिला को बेहद बुरी नजर से देखा जाता है।

प्रियंका चोपड़ा ने साल 2018 में निक जोनस से शादी रचाई थी। निक प्रियंका से उम्र में करीब 10 साल छोटे हैं। इस बात को लेकर भी प्रियंका चोपड़ा को समाज ने जमकर ताने दिए थे, लेकिन प्रियंका कहां इन बातों को तवज्जो देने वाली थीं और आज वह निक के साथ हैप्पी मैरिड लाइफ जी रही हैं।

इसे भी पढ़ें:Priyanka Chopra ने बताई बॉलीवुड छोड़कर जाने के पीछे की वजह

सेरोगेट मदर बनने की कहानी

who is priyanka choprqaहम सभी मदर्स डे सेलिब्रेट करते हैं, लेकिन हम जिस समाज में जी रहे हैं, वहां मां बनने के तरीके पर भी लोगों को ऐतराज है। साइंस ने इतनी तरक्की कर ली है, इसके बावजूद भी जब कुछ लोग इसका फायदा उठाते हैं तो समाज के अन्य लोग उन्हें गलत नजर से देखते हैं। ऐसा ही कुछ प्रियंका चोपड़ा के साथ भी हुआ है।

मां बनना हर महिला के लिए बेहद खूबसूरत एहसास होता है। इसके लिए जरूरी नहीं कि मां की कोख हो, लेकिन समाज ने यह नियम बनाया है। साल 2022 में प्रियंका चोपड़ा मां बनी, लेकिन सेरोगेट मदर। आप सभी ने भी यह शब्द पहले सुना होगा? इसके लिए प्रियंका को कहा गया कि उन्होंने एक कोख को खरीदा है। इस पर प्रियंका ने कहा कि जो लोग मेरे लिए बात करते हैं, कोई बात नहीं, लेकिन यह दर्दनाक होता है कि लोग मेरी बेटी के बारे में बात करते हैं। उसे इन सभी चीजों से दूर रखें।

मदर्स डे 2023 के बारे में और पढ़ें

Mothers Day 2023 History in Hindi

Mothers Day Status in Hindi

Mothers Day Captions in Hindi

Thank You Message for Mom in Hindi

प्रियंका चोपड़ा ने जो नाम और शोहरत कमाई है, वह हम सभी के लिए प्रेरणादायक है। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।