प्रिंयका चोपड़ा ना सिर्फ भारत बल्कि विदेश में भी अपना एक अलग नाम रखती हैं। एक्ट्रेस का कैलीफोर्निया में एक आलीशान बंगला है जिसकी कीमत करोड़ों की बताई जाती है।
इस बंगले में हर वो सुविधा है कि जिसकी आप कल्पना कर सकते हैं। चलिए देखते हैं फोटोज और जानते हैं प्रियंका और निक का घर कितना खास है।
पहले जान लें घर की कीमत
View this post on Instagram
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस दोनों ही सुपरस्टार हैं। ऐसे में उनके द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली घर एक चीज बहुत आलीशान होती है। दोनों लोस ऐंजेलेस के जिस घर में रहते हैं उसकी कीमत 144 करोड़ के आसपास बताई जाती है।
इसे भी पढ़ेंःशाहरुख का घर नहीं है किसी जन्नत से कम, देखिए मन्नत की इनसाइड फोटोज
रितुपर्णा सेनगुप्ता ने भी की तारीफ
View this post on Instagram
हाल ही में रितुपर्णा सेनगुप्ताप्रियंका चोपड़ा के घर गई थीं। उन्होंने घर को किसी खूबसूरत सपने जैसा बताया है। वहीं तस्वीरों में दिख रहा घर बहुत लग्जरी नजर आ रहा है। घर में काफी बड़ा ग्रीन एरिया भी नजर आ रही है।
व्हाइट कलर पर किया गया है फोकस
View this post on Instagram
प्रियंका और निक के घर कई हिस्से में आपको व्हाइट और क्रीम कलर का इस्तेमाल दिख जाएगा। फिर चाहे उनके घर का बाथरूम हो, दीवार, टाइल्स या दरवाजे।
घर में बना है जिम
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस दोनों सेहत का ध्यान रखना पसंद करते हैं। कपल ने घर पर ही जिम बनाया हुआ है जिसमें फिटनेस एक्टिव से जुड़ी सारी सुविधाएं मौजूद हैं।
घर में है इनफिनिटी पूल
View this post on Instagram
प्रिंयका चोपड़ा के घर में तमाम सुविधाओं के साथ-साथ एक इंफिनिटी पूल भी है जहां से बेहद खूबसूरत नजारा दिखता है। इस फूल के साइड में बैठने की जगह भी है जो प्रियंका के पोस्ट में अक्सर नजर आती है।
देखिए मंदिर
View this post on Instagram
प्रियंका चोपड़ा के घर में पूजा करने के लिए एक मंदिर भी है। विदेश में रहने के बावजूद भी प्रियंका चोपड़ा दिवाली समेत तमाम त्यौहारों को बहुत उत्साह के साथ मनाती हैं।मंदिर में शिव की जी की एक बड़ी सी मूर्ति बनी है। साथ फूलों और कैंडल्स से सजावट भी की गई है।
इसे भी पढ़ेंःक्या आपने देखा है विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का घर? देखिए खूबसूरत फोटोज
बारीकी से की हुई है सजावट
यूं तो प्रियंका और निक का घर इतना लग्जरी है कि खुद ब खुद खूबसूरत लगता है। परंतु कपल ने घर को सजाने के लिए हर एक पहलू पर बहुत गौर किया हुआ है।
आपको प्रियंका चोपड़ा का घर कैसा लगा? यह हमें इस आर्टिकल के कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा। साथ ही इसके अलावा आप और किस सितारे का घर देखना चाहते हैं यह भी बताएं।
आपको लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Photo Credit: Instagram/PriyankaChopra
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों