herzindagi
why priyanka dated nick m

प्रियंका ने आखिर बता ही दिया कि अपनी उम्र से दस साल छोटे निक जोनस को उन्होंने क्यों किया था डेट

हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने इस बात का खुलासा किया कि उन्होंने अपनी उम्र से दस साल छोटे निक जोनस को डेट करने का फैसला किस वजह से किया था।
Editorial
Updated:- 2020-01-17, 17:41 IST

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के रिश्ते को आज भले ही हर कोई पसंद करता है और वह एक परफेक्ट सेलेब्स कपल में से एक माने जाते हैं। लेकिन अपने रिश्ते के शुरूआती दौर में इन दोनों को ही तरह-तरह की बातों का सामना करना पड़ा। जब निक और प्रियंका की एक-दूसरे को डेट करने की खबरें सामने आईं तो बहुत से लोगों ने इसे अफवाह ही माना। इसके बाद साल 2018 में यह दोनों शादी के बंधन में बंधे। लेकिन उस समय भी तरह-तरह की खबरें आईं। इंटरनेशनल मीडिया द्वारा तो यह भी कहा गया कि प्रियंका ने विवाह के लिए निक पर दबाव डाला। ऐसा इसलिए भी कहा गया क्योंकि प्रियंका निक से उम्र में दस साल बड़ी है। हालांकि प्रियंका और निक दोनों ने इस बात को सिरे से खारिज कर दिया। यह दोनों अपनी मैरिड लाइफ में काफी खुश है। हाल ही में इन्होंने अपनी शादी की पहली सालगिराह मनाई। शादी की पहली सालगिराह पर प्रियंका ने निक को एक बेहद खूबसूरत तोहफा भी दिया।

वैसे यह दोनों ही एक-दूसरे के प्रति काफी केयरिंग भी हैं। निक अक्सर प्रियंका के साथ नजर आते हैं। फिर चाहे बात कान फिल्म फेस्टिवल की हो या गोल्डन ग्लोबस अवार्ड की। वह अक्सर एक-दूसरे के हाथों में हाथ डाले हुए नजर आते हैं। निक भी प्रियंका की भावनाओं व रीति-रिवाजों का काफी सम्मान करते हैं।

इसे जरूर पढ़ें- विदेश में है प्रियंका चोपड़ा का ससुराल, देखिये निक जोनस के घर के अंदर की तस्वीरें

लेकिन क्या आप जानती हैं कि इन दोनों की लव स्टोरी कैसे शुरू हुई थी। आखिर ऐसी कौन सी बात थी, जिसकी वजह से प्रियंका निक की तरफ झुकी थीं। अगर नहीं तो चलिए आज हम आपको इस लेख में इस बात का खुलासा करते हैं-

देखा था सॉन्ग

why priyanka dated nick

देसी गर्ल के मन में विदेशी बॉय को अपना लाइफ पार्टनर बनाने का ख्याल कैसे आया। यह किस्सा बेहद दिलचस्प है और इस बात का खुलासा खुद प्रियंका ने एक इंटरव्यू के दौरान किया। प्रियंका ने इंटरव्यू में अपनी लव स्टोरी के बारे में बताते हुए कहा कि निक के सॉन्ग ’क्लोज’ को देखने के बाद उन्होंने निक को डेट करने का फैसला किया था। प्रियंका ने कहा कि इस सॉन्ग में उन्हें को निक जोनस इतने हॉट लगे कि उन्होंने निक को अपना लाइफ पार्टनर बनाने को फैसला कर लिया था।

फिर दिखेंगे साथ

why priyanka dated nick

वैसे निक और प्रियंका को लोग एक साथ देखने को बेताब रहते हैं और दोनों जल्द ही एक म्यूजिक एलबम में नजर आने वाले हैं। जोनस ब्रदर्स के इस म्यूजिक एलबम में प्रियंका और निक का रियल लाइफ लव रील लाइफ में देखने को मिलेगा। दोनों के इस गाने का पोस्टर शेयर किया जा चुका है।

 

निक और प्रियंका के इस एलबम के फर्स्ट लुक में प्रियंका सफेद रंग की लूज फिटिंग शर्ट पहनी नजर आ रही हैं। तो वहीं एक फोटो में निक और प्रियंका एक दूसरे के साथ मस्ती करते नजर आ रहे हैं। आज निक ने इस गाने का टीजर भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की है। यह गाना आज रात को रिलीज किया जाएगा। वैसे इससे पहले दोनों ’सकर’सॉन्ग में भी नजर आ चुके हैं। उस गाने को भी लोगों ने काफी पसंद किया था।

इसे जरूर पढ़ें- प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादीशुदा जिंदगी कैसी रहेगी, ज्योतिष के जरिए जानिए

why priyanka dated nick

वहीं वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका आखिरी बार फिल्म ’द स्काई इज पिंक में नजर आई थी। इस फिल्म में उनके साथ फरहान अख्तर और जायरा वसीम भी थे। इसके अलावा प्रियंका जल्द ही अमेजन स्टूडियो की सीरीज ’सिटाडेल’ में नजर आने वाली हैं। इस सीरिज में प्रियंका के साथ हॉलीवुड स्टार रिचर्ड मैडन नजर आएंगे। 

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।