रुमानी अंदाज में सगाई करने के बाद प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। एक तरफ इनके प्यार के किस्सों की चर्चा है तो दूसरी तरफ ये भी कयास लगाए जा रहे हैं कि भविष्य में ये एक-दूसरे का साथ निभा पाएंगे या नहीं। कई लोगों ने प्रियंका के निक से उम्र में बड़े होने को लेकर कमेंट भी किए हैं।
प्रियंका और निक के बीच 10 साल का फासला है, क्या यह फासला वाकई इन दोनों की रिलेशनशिप की मुश्किलें बढ़ा सकता है या फिर यह इनके लिए गोल्डन लक लेकर आएगा। आइए ज्योतिष के जरिए जानते हैं कि इनका साथ कैसा रहेगा-
कुछ राशियां के बीच इस तरह का समन्वय होता है जैसा कि प्रियंका की राशि कर्क और निक की कन्या के बीच देखने को मिलता है। यह देखना दिलचस्प होगा कि अकेले रहना पसंद करने राशि के निक चंद्रमा से प्रभावित होने वाली प्रियंका की कर्क राशि को प्रभावित करेंगे। इसी पर इनकी भावी शादीशुदा जिंदगी, संतान और साथ निर्भर करेगा। यह रिलेशनशिप इनकी आपसी समझ-बूझ और इस बात पर निर्भर करेगी कि ये एक-दूसरे के लिए खुद को कितना डिवोट करते हैं।
Read more : बड़ी बहन की सगाई की खुशी में परिणीति ने लिखा मैसेज बताया कि प्रियंका किस हद तक करती हैं निक को प्यार
प्रियंका और निक एक दूसरे की जरूरतों और आकांक्षों को समझते हैं और एक-दूसरे के लिए एडजस्ट करने को भी तैयार हैं, इसीलिए इनके साथ में बहुत ज्यादा चुनौतियां नहीं आएंगी। ये दोनों बहुत व्यावहारिक हैं। ये दोनों अच्छी तरह समझते हैं कि कब एक-दूसरे से अलग होता है और कब दोस्तों की तरह मिलना है।
प्रियंका का केयरिंग एटीट्यूड निक की चंद्र राशि वृषभ को बहुत ज्यादा प्रभावित करेगा। वृषभ पृथ्वी की राशि है जबकि कर्क का मूल जल है। चंद्रमा भावनाओं को नियंत्रित करता है वहीं सन साइन चरित्र का निर्माण करता है। निक की रोमांस की चाहत और अकेलेपन का डर प्रियंका बखूबी समझ सकती हैं, जो उन्हें अपने स्नेह से संभाल लेंगी। जानी-मानी लेखिका लिंडा गुडमैन ने इस बारे में कहा है कि यह जोड़ी कुछ इस तरह काम करती है जैसे चट्टान की दरारों पर धीरे-धीरे पानी की बूंदें गिरती रहें। वृषभ राशि के निक जोनस को प्रियंका की सेंस्टिविटी काफी अपील करेगी। प्रियंका चूंकि इमोशनल महिला हैं, निक जोनस के पैशन को जगा सकती हैं, जो उन्हें भीतर से मजबूत बनाएगा। इनकी राशियों के अनुसार इनकी होने वाली संतान में भी तेज देखने को मिलेगा। पंडित भानुप्रताप नारायण मिश्र के अनुसार निक जोनस और प्रियंका की राशियां एक-दूसरे को सूट करती हैं। 11 अक्टूबर से इनके जीवन में और बहार आ जाएगी क्योंकि बृहस्पति राशि में परिवर्तन हो रहा है।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।