herzindagi
priyanka chopra gets wedding gift nick jonas luxurious house main

विदेश में है प्रियंका चोपड़ा का ससुराल, देखिये निक जोनस के घर के अंदर की तस्वीरें

हम आपको प्रियंका चोपड़ा के ससुराल वाले घर के अंदर की तस्वीरें दिखा रहे हैं जिसे देखने का बाद आप भी वहां जरुर घूमना चाहेंगी।
Editorial
Updated:- 2019-03-15, 14:25 IST

शादी के बाद प्रियंका चोपड़ा हो गई हैं परायी और उनका ससुराल इंडिया में नहीं बल्कि विदेश में है। प्रियंका चोपड़ा के पति निक ने प्रियंका चोपड़ा के लिए नया घर लिया है। ये घर उनके ससुराल वाले घर से कुछ ही दूरी पर है। हम आपको प्रियंका चोपड़ा के ससुराल वाले घर के अंदर की तस्वीरें दिखा रहे हैं। इसे देखकर आप भी एक बार वहां जरुर घूमने जाना चाहेंगी। 

कहां पर है प्रियंका चोपड़ा का ससुराल 

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी हो चुकी है और निक हॉलीवुड सिंगर हैं ये तो सब जानते ही हैं। निक का घर भी अमेरिका में ही है और उन्होंने प्रियंका चोपड़ा के लिए कैलिफोर्निया के बेवर्ली हिल्स में एक आलीशान बंगला खरीदा है जिसमें प्रियंका चोपड़ा और निक अब रहेंगे। यानि प्रियंका शादी के बाद अब जिस ससुराल में जाकर रहेंगी वो इंडिया में नहीं बल्कि कैलिफोर्निया में है।

priyanka chopra gets nick jonas luxurious house

निक जोनस ने प्रिंयका चोपड़ा को ये आलीशान बंगला शादी के गिफ्ट के तौर पर दिया है जिसकी कीमत 6.5 मिलियन डॉलर बतायी जा रही है जिसकी इंडियन कीमत लगभर 48 करोड़ रुपये है।

Read more: Priyanka-Nick Wedding Reception: 12000 घंटों में 80 कारिगरों ने मिलकर बनाया प्रियंका का ‘वेडिंग रिसेप्शन लहेंगा’, जानिए क्या है खासियत

प्रियंका चोपड़ा का ससुराल वाला घर कितना बड़ा है? 

priyanka chopra nick jonas luxurious house

निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा को जो वेडिंग गिफ्ट दिया है वो बेहद आलीशान तो है ही लेकिन वो हर मायने में खास भी है। प्रियंका चोपड़ा को करोड़ों रुपये का घर उनके पति निक जोनस ने गिफ्ट किया है। इस घर की कीमत तो आप जान ही चुकी हैं लेकिन हम आपको ये भी बता दें कि ये घर करीब 4,129 sq. फीट का है।

Read more: देखिए कैसे सोनम और प्रियंका करती हैं अपने पार्टनर से वीडियो चैट

प्रियंका चोपड़ा के ससुराल में कितने कमरे हैं?

शादी के बाद प्रियंका चोपड़ा जिस घर में रहेंगी वो कैसा है और उसकी खासियत क्या है इस बारे में उनका हर फैन जानना चाहता है तो आपको बता दें कि निक जोनस ने प्रियंका और अपने लिए जो नया घर लिया है जिसमें दोनों शादी के बाद एक साथ रहेंगे वो काफी बड़ा है। इस घर में 5 बेडरुम है और 4 बाथरुम हैं। 

priyanka chopra new house wedding gift

प्रियंका चोपड़ा के ससुराल वाले घर में एक बड़ा सा ओपन स्विमिंग पूल भी है। कैलिफोर्निया बेवर्ली हिल्स का नज़ारा तो वैसे ही आपका दिल जीत लेता है। चारों ओर हरियाली और शांति है यहां पर यानि सपने से भी ज्यादा सुंदर है प्रियंका चोपड़ा का ससुराल वाला घर।

priyanka chopra nick jonas luxurious house kitchen

Read more: प्रियंका ने रात 3 बजे किया था परिणीति को कॉल जिसके बाद उनकी उड़ गई थी नींद 

शादी के बाद अब प्रियंका जिस घर में निक जोनस के साथ रहेंगी उस घर का किचन भी काफी सुंदर है। इस किचन को ओपन ही रखा गया है जिसका इंटीरियर घर के इंटीरियर के हिसाब से किया गया है। इसमें हर लग्ज़री सुविधाएं हैं।

priyanka chopra bathroom nick jonas luxurious house

प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड की सबसे बड़ी स्टार हैं। शोहरत में वो निक से कहीं कम नहीं हैं आपको ये भी बता दें कि प्रिंयका चोपड़ा का घर सिर्फ इंडिया में ही नहीं बल्कि न्यूयॉर्क में भी है जो उन्होंने निक से मिलने से पहले ही खरीदा था। 

priyanka chopra nick jonas luxurious house bedroom

इस शानदार बंगले के सभी कमरे भले ही वो बैडरुम हो या फिर लिविंग रूम सबका इंटीरियर काफी शानदार है। तो आप को उनका ये नया घर कैसा लगा... 

 

प्रियंका चोपड़ा की शादी भी आलीशान हुई जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी आए। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी तो 14 और 15 नवंबर को हुई लेकिन उसके कुछ दिन बाद ही निक जोनस के साथ प्रियंका चोपड़ा ने भी शादी के सात फेरे ले लिए। प्रियंका चोपड़ा और उनकी फैमिली चाहती थी कि उनकी शादी इंडियन रीति-रिवाज़ से भी हो इसलिए उदयपुर के उम्मेद भवन में पहले क्रिश्चिन वेडिंग हुई और फिर इंडियन कल्चर के हिसाब से शादी के सात फेरे लिए गए जिसमें प्रियंका चोपड़ा ने रेड ब्राइडल लहंगा पहना था।

All image Courtesy: MLS.com

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।