herzindagi
what is the purpose of onam festival

Onam 2023: जानिए आखिर कैसे मनाया जाता है ओणम का त्यौहार?

<strong>Onam 2023:</strong> ओणम का त्यौहार भारत के दक्षिणी राज्य केरल में मनाया जाने वाला एक प्रमुख फसल उत्सव है। यह केरल के सबसे बड़े त्योहारों में से एक है और पूरे राज्य में खुशी से मनाया जाता है।&nbsp;
Editorial
Updated:- 2023-08-07, 13:57 IST

इस साल ओणम का त्यौहार 20 से 31 अगस्त तक मनाया जाएगा। यह पर्व कई दिनों तक मनाया जाता है और इसके हर एक दिन का अलग महत्व होता है। ओणम चिंगम महीने में थिरुवोणम नक्षत्रम के दिन मनाया जाता है। चलिए आपको बताते हैं कि इस त्यौहार को लोग कैसे मनाते हैं। 

ओणम का त्यौहार कितने दिनों तक मनाया जाता है? 

facts about onam

ओणम का त्यौहार 10 दिनों तक मनाया जाता है। ओणम उत्सव की शुरुआत अथम से होती है। इस दिन पर लोग पीले फूलों से घर के आंगन में रंगोली बनाते हैं और घरों को भी फूलों से सजाते हैं। इसके बाद चिथिरा के दिन लोग अपने पूरे घर की साफ- सफाई करते हैं। इसके बाद गणपति स्थापना और उनका पूजन करते हैं। तीसरे दिन पर चोधी होती है। इस दिन पर परिवार के सदस्य एक-दूसरे को उपहार देते हैं। इसके बाद चौथे दिन पर ओणम साध्य की तैयारी के लिए मुख्य दिन माना जाता है। 

वहीं, ओणम के पांचवें दिन, वल्लमकली नौका दौड़ पथानामथिट्टा में पंबा नदी तट पर अरनमुला शहर से आयोजित की जाती है। इस पर्व के छठवें दिन पर परिवार के सभी सदस्य उपहारों का आदान-प्रदान करते हैं और सातवें दिन से मंदिर में लोगों के लिए विशेष दावत होती है। इस दिन को मूलम कहा जाता है। पर्व के आठवें दिन पर विष्णु जी के अवतार और राजा महाबली की मूर्तियां मिट्टी से बनाई जाती हैं और फिर नौवें दिन लोग पारंपरिक भोजन की तैयारी करते हैं। इस पर्व के दसवें दिन पर ओणम का भव्य पर्व मनाया जाता है और सभी पारंपरिक भोजन को परोसते हैं। इस दिन को थिरुवोनम कहा जाता है। 

 इसे जरूर पढ़ें- Onam 2023: जानिए ओणम मनाने के पीछे क्या है पौराणिक कथा

ओणम का त्यौहार कैसे मनाते हैं?  

ओणम का त्यौहार पूरे 10 दिन मनाया जाता है और लोग पूरी श्रद्धाभाव से भगवान विष्णु की पूजा करते हैं। इस पर्व को मनाने के पीछे कई मान्यताएं भी हैं, जिनमें से एक मान्यता के अनुसार, यह पर्व दानवीर असुर राजा बलि के सम्मान में मनाया जाता है।

ऐसा माना जाता है कि विष्णु जी ने वामन का अवतार लेकर बलि के घमंड को तोड़ा था, लेकिन उसकी वचनबद्धत्ता को देखने के बाद विष्णु जी ने उसे पाताल लोक का राजा बना दिया था। ओणम पर्व पर केरल में नौका दौड़, भैंस और बैल दौड़ आदि कई तरह की प्रतियोगिता भी होती हैं। 

 इसे जरूर पढ़ें - Onam 2023 Kab Hai: कब है ओणम? जानें शुभ मुहूर्त और महत्व

तो ये थी ओणम के त्यौहार से जुड़ी हुई जानकारी।  इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।  

 

 

Image Credit- freepik 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।